{"_id":"678e1b730d38c6364b051429","slug":"weekend-trip-ideas-places-to-visit-near-varanasi-know-name-and-locations-2025-01-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Weekend Trip In Varanasi: एक दिन में घूम सकते हैं बनारस की ये जगहें, बनाएं वीकेंड पर प्लान","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
Weekend Trip In Varanasi: एक दिन में घूम सकते हैं बनारस की ये जगहें, बनाएं वीकेंड पर प्लान
Thu, 06 Feb 2025 12:44 PM IST
शिवानी अवस्थी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिवानी अवस्थी
Updated Thu, 06 Feb 2025 12:44 PM IST
सार
वाराणसी में कई लोकप्रिय और प्राचीन मंदिर हैं। कई सारे गंगा घाट हैं। वाराणसी में घूमने के लिए बहुत कुछ है लेकिन अगर आपके पास महज एक दिन का वक्त हो तो भी बनारस की सैर की जा सकती है।
विज्ञापन
Banaras
- फोटो : Freepik
विस्तार
Weekend Trip To Varanasi: वाराणसी धार्मिक सृष्टि से महत्वपूर्ण स्थल है, वहीं सरकार इसे देश के प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में विकसित कर रही है। भारत ही नहीं विदेश से आने वाले सैलानी भी बनारस की सैर करना पसंद करते हैं। बनारस के घाटों और संकरी गलियों के बीच आपको विदेशी पर्यटक देखने को मिल जाएंगे। वाराणसी को बनारस या काशी भी कहते हैं, जिसे भगवान शिव की प्रिय नगरी माना जाता है। यहां कई लोकप्रिय और प्राचीन मंदिर हैं। कई सारे गंगा घाट हैं। वाराणसी में घूमने के लिए बहुत कुछ है लेकिन अगर आपके पास महज एक दिन का वक्त हो तो भी बनारस की सैर की जा सकती है।
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन से 20 मिनट के रास्ते पर मंदिर
एक दिन के वाराणसी ट्रिप की शुरुआत करने के लिए बस या ट्रेन से गंतव्य पर पहुंचे। प्रयास करें कि ऐसा परिवहन चुनें जिससे आप एक दिन पहले रात में या सुबह तड़के शहर पहुंच जाएं। ट्रेन से जा रहे हैं तो बनारस रेलवे स्टेशन, वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन पहुंचकर घाट के लिए आटो या ई रिक्सा ले सकते हैं। लगभग 15-20 मिनट में दश्वमेध घाट पहुंच जाएंगे। यहां गंगा में डुबकी लगा सकते हैं। उसके बाद यहीं से नौका विहार करते हुए सभी घाटों को घूम सकते हैं। चाहें तो दशासवमेध घाट से मणिकर्णिका घाट होते हुए काशी विश्वनाथ मंदिर के घाट वाले गेट पर पहुंचें।
विज्ञापन
वाराणसी के पर्यटन स्थल
यहां से मंदिर में प्रवेश मिलता है। दर्शन के बाद घाट वाले गेट से ही या गेट नंबर चार से बाहर आ सकते हैं। गेट नंबर चार से शहर और बाजार की पहुंचेंगे। जहां सुबह का नाश्ता या लंच करके काल भैरव मंदिर जा सकते हैं। मंदिर 500 मिनट के रास्ते में है , जहां आप पैदल पहुंच सकते हैं। यहां दर्शन के बाद आप संकट मोचन हनुमान मंदिर पहुंच सकते हैं। इस मंदिर में दर्शन के बाद काशी हिंदू विश्वविद्यालय में घूमने जा सकते हैं। यहां भी काफी मजा आएगा। चाहे तो सारनाथ या धमेक स्तूप की सैर कर सकते हैं। शाम को अस्सी घाट, नमो घाट पर गंगा आरती का लुत्फ उठाएं। काशी के लजीज स्थानीय व्यंजनों का स्वाद लें और रात वाली ट्रेन या बस से घर वापसी करें।
विज्ञापन
कितना आएगा खर्च
एक दिन का ट्रिप बजट में किया जा सकता है। स्थानीय परिवहन और खाने -पीने पर ही खर्च होगा। स्थानीय परिवहन के लिए आप आटो पूरे दिन के लिए बुक कर सकते हैं। लगभग 1000- 1500 रुपये में ऑटो चालक आपको ये सारी जगहें घुमा देंगे। चाहें तो 20-50 रुपये किराया देकर अलग-अलग गंतव्यों पर जाएं। लगभग 3 हजार रुपये प्रति व्यक्ति व्यय करके आप वाराणसी की एक दिन की ट्रिप कर सकते हैं।