{"_id":"5c9c8265bdec221456012186","slug":"uttar-pradesh-tourist-places-taj-mahal-mathura-to-varanasi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूपी के ये 4 खूबसूरत पर्यटक स्थल जीत लेंगे आपका दिल, विदेशों से आते हैं पर्यटक, आप गए क्या?","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
यूपी के ये 4 खूबसूरत पर्यटक स्थल जीत लेंगे आपका दिल, विदेशों से आते हैं पर्यटक, आप गए क्या?
Thu, 28 Mar 2019 03:21 PM IST
ललित फुलारा
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Thu, 28 Mar 2019 03:21 PM IST
विज्ञापन
आगरा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश अपनी सांस्कृतिक विरासत और धार्मिक महत्ता के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। यह प्रदेश अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के लिए ही नहीं बल्कि ऐतिहासिकता के लिए भी जाना जाता है। एक तरफ जहां दुनियाभर से पर्यटक यहां मोहब्बत के सबसे खूबसूरत नगमे ताजमहल को देखने आते हैं तो दूसरी तरफ मोक्ष की कामना के लिए संगम के तट पर डुबकी लगाने वाले श्रद्धालु भी बड़ी तादाद में यहां पहुंचते हैं। सही मायने में कहा जाए तो उत्तर प्रदेश धर्म, आध्यात्मिकता और हिंदु-मुस्लिम भाई चारे का प्रदेश है। आइए जानते हैं यहां के चार सबसे खूबसूरत जगहों के बारे में जो दुनियाभर में मशहूर हैं।
मथुरा
अगर आपको भगवान कृष्ण का शहर देखना है तो मथुरा जरूर जाएं। दुनियाभर से श्रद्धालु मथुरा आते हैं। यह मंदिरों का शहर है। यहां के रग-रग में राधा रानी और भगवान कृष्ण बसते हैं। यहां आप कृष्ण जन्मभूमि मंदिर, द्वारकाधीश मंदिर, जामा मस्जिद, कुसुम सरोवर, राधा कुंड और कृष्ण किला देख सकते हैं।
ताजमहल
आगरा का नाम आते ही पर्यटकों के जेहन में सीधे ताज महल उभर आता है। दुनियाभर से पर्यटक यहां ताजमहल देखने के लिए पहुंचते हैं। मोहब्बत के इस सबसे खूबसूरत नगमे को देखने के लिए पर्यटक भारत ही नहीं बल्कि दुनिया के कोने-कोने से पहुंचते हैं। आगरा में ही आप आगरा फोर्ट, फतेहपुर सिकरी, आराम बाग, खास महल और मेहताब बाग की सैर कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ
यूपी में आप लखनऊ घूम सकते हैं। इस शहर को तहजीब का शहर कहा जाता है। लखनऊ, उत्तर प्रदेश की राजधानी है। यहां का कल्चर और खान-पान पर्यटकों के दिल में अपनी खास जगह बना लेता है। नवाबों के इस शहर को देखने के लिए दुनियाभर से पर्यटक आते हैं। किसी जमाने में यह शहर अवध के नवाबों की राजधानी थी। लखनऊ को लजीज खान-पान के लिए भी जाना जाता है। यहां आप बड़ा इमामबाड़ा, छोटा इमामबाड़ा, ब्रिटिश रेसीडेंसी, चिड़ियाघर, हजरतगंज और बेगम हजरत महल पार्क की सैर कर सकते हैं।
विज्ञापन
वाराणसी
अगर आप यूपी घूमने का प्लान बना रहे हैं तो बनारस जरूर घूमें। बनारस को भारत की धर्म नगरी कहा जाता है। यहां क्या पर्यटक और क्या श्रद्धालु सभी भक्त के भाव में रम जाते हैं। गंगा किनारे बसा यह शहर अपने आप में सांस्कृतिक विरासत को सझाए हुआ है। वाराणसी घाटों का शहर है। यहां आप काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन कर सकते हैं। आप चाहें तो मणिकर्णिका घाट, मन मंदिर घाट और सारनाथ की सैर पर जा सकते हैं।