फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्राकृतिक सुंदरता के लिए मशहूर है भारत का ये आखिरी गांव, गर्मियों में बना सकते हैं प्लान

Thu, 28 Mar 2019 12:23 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Thu, 28 Mar 2019 12:23 PM IST
विज्ञापन
visit last village of India mana located in uttarakhand
घूमने के शौकीन हैं तो आपको एडवेंचर काफी पसंद होगा। ऐसे में घुमक्कड़ी लोग अक्सर दूर दराज इलाकों के शांत वातावरण में स्थित खूबसूरत जगह की तलाश करते हैं। अगर आप ही ऐसी ही किसी जगह ही तलाश में हैं तो घूम आइए भारत का आखिरी गांव। 
visit last village of India mana located in uttarakhand
उत्तराखंड की सीमा में स्थित माणा गांव इस दिशा में भारत का आखिरी गांव है, इसके बाद चीन की सीमा शुरू हो जाती है। इसका पौराणिक नाम मणिभद्र बताया जाता है। प्राकृतिक सुंदरता इस गांव की सबसे बड़ी खासियत है। नेचर लवर्स के साथ ही इतिहास प्रेमियों के लिए ये गांव बेहतरीन जगह है।
visit last village of India mana located in uttarakhand
इस गांव का संबंध महाभारत काल से है। क्योंकि माना जाता है कि यहां से ही पांडवों ने स्वर्ग जाने का रास्ता बनाया था। प्राकृतिक खूबसूरती के नजारों के आलावा इस गांव में काफी सारी पौराणिक जगहें हैं। इनमें श्री गणपति को समर्पित गणेश गुफा, श्री वेद व्यास जी की गुफा, भीम पुल, भारत चीन सीमा, हिमालय, प्राकृतिक कुंड इत्यादि बहुत कुछ शामिल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
visit last village of India mana located in uttarakhand
देश का आखिरी गांव उत्तराखंड में स्थित बदरीनाथ धाम से करीब 4 किलोमीटर दूरी पर स्थित है। यहां घूमने के लिए मई से अक्टूबर महीने के बीच जाया जा सकता है। 
विज्ञापन
visit last village of India mana located in uttarakhand
हरिद्वार और ऋषिकेष से माणा गांव सड़क के रास्ते जाया जा सकता है। हरिद्वार तक आप रेल यात्रा कर सकते हैं। यहां से माणा गांव की दूरी करीब 275 किलोमीटर है। हरिद्वार से माणा गांव जाने के लिए बस और टैक्सी कि भी सुविधा है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed