दुनिया में सात अजूबे हैं। इन सात अजूबों में "द ग्रेट वॅाल ऑफ चाइना" भी शामिल है। यह दीवार विश्व की सबसे लंबी दीवार है। इस दीवार का निर्माण चीनी शासकों ने चीन को बाहरी हमलों से सुरक्षित रखने के लिए बनाया था। इस दीवार का इतिहास काफी पुराना है। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको "द ग्रेट वॅाल ऑफ चाइना" से जुड़े रोचक तथ्यों के बारे में बताएंगे। अगली स्लाइड्स में जानिए "द ग्रेट वॅाल ऑफ चाइना" से जुडे़ रोचक तथ्यों के बारे में...
{"_id":"5f50b1218ebc3e54c43395cb","slug":"the-great-wall-of-china-historical-significance-and-architectural-grandeur-interesting-facts-and-knowledge","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दुनिया के सात अजूबों में शामिल है \"The Great Wall of China\", जानिए इससे जुड़े रोचक तथ्यों के बारे में","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
दुनिया के सात अजूबों में शामिल है "The Great Wall of China", जानिए इससे जुड़े रोचक तथ्यों के बारे में
Tue, 26 Jan 2021 06:37 AM IST
योगेश जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: योगेश जोशी
Updated Tue, 26 Jan 2021 06:37 AM IST
विज्ञापन
यह दीवार विश्व की सबसे लंबी दीवार है- फाइल फोटो
- फोटो : social media
"द ग्रेट वॅाल ऑफ चाइना" इंसानों द्वारा बनाई गई सबसे बड़ी और लंबी संरचना है- फाइल फोटो
- फोटो : Social media
लगभग 2300 साल से भी अधिक पुरानी है ये दीवार
- "द ग्रेट वॅाल ऑफ चाइना" को लगभग 2300 साल से भी अधिक पुराना माना जाता है। इतिहासकारों के अनुसार इस दीवार का निर्माण चीनी सम्राट शी हुअंगा की कल्पना के बाद किया गया था। "द ग्रेट वॅाल ऑफ चाइना" को बनाने में 5 वीं शताब्दी ईसा पूर्व से लेकर 16 वीं शताब्दी तक का समय लगा था। "द ग्रेट वॅाल ऑफ चाइना" इंसानों द्वारा बनाई गई सबसे बड़ी और लंबी संरचना है। इस दीवार की लंबाई 6400 किमी. से भी अधिक है। इस दीवार की चौड़ाई भी काफी अधिक है।
इस दीवार को बनाने में तकरीबन 20 लाख से अधिक मजदूरों का योगदान रहा है- फाइल फोटो
- फोटो : Social media
1970 में आम जनता के लिए खोल दिया गया
- "द ग्रेट वॅाल ऑफ चाइना" को 1970 में आम जनता और पर्यटकों के लिए खोल दिया गया था। यहां पर हर साल हजारों सैलानी इस दीवार को देखने आते हैं। ऐसा कहा जाता है कि इस दीवार को बनाने में तकरीबन 20 लाख से अधिक मजदूरों का योगदान रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
चीन में इस दीवार को 'वान ली चैंग चेंग' के नाम से जाना जाता है- फाइल फोटो
- फोटो : Social media
चंगेज खान ने दीवार तोड़ कर किया था हमला
- "द ग्रेट वॅाल ऑफ चाइना" को देश की सुरक्षा के लिए बनाया गया था। साल 1211 में मंगोल शासक चंगेज खान ने इस दीवार को तोड़ कर चीन पर हमला कर दिया था। इस दीवार को तोड़ने में मंगोलियों को काफी समय लगा था। आपको बता दें चीन में इस दीवार को 'वान ली चैंग चेंग' के नाम से जाना जाता है।
विज्ञापन
"द ग्रेट वॅाल ऑफ चाइना" को यूनेस्को ने वर्ष 1887 में विश्व धरहोर में शामिल किया- फाइल फोटो
- फोटो : Social media
1887 में विश्व धरहोर में हुई शामिल
- "द ग्रेट वॅाल ऑफ चाइना" को यूनेस्को ने वर्ष 1887 में विश्व धरहोर में शामिल किया। ऐसा कहा जाता है कि इस दीवार के पत्थरों को जोड़ने के लिए चावल के आटे का उपयोग किया गया था और इस दीवार का निर्माण एक साथ नहीं हुआ था। इस दीवार को छोटे- छोटे हिस्सों में बनाया गया था।