देशभर में नवरात्रि के पावन पर्व की धूम मची हुई है। भारत में हर जगह मां के पावन नवरात्रि का पर्व काफी धूम- धाम से मनाया जाता है। इस साल 17 अक्तूबर से शारदीय नवरात्रि पर्व की शुरुआत हो गई है। 24 अक्तूबर तक शारदीय नवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा। आज हम आपको भारत में स्थित उन जगहों के बारे में बताएंगे, जहां नवरात्रि का उत्सव काफी भव्य और अलग तरह से मनाया जाता है। इन स्थानों में देशभर से लोगों नवरात्रि का उत्सव देखने आते हैं। इस बार कोरोना वायरस की वजह से इन स्थानों पर भी भक्तों की अधिक भीड़ नहीं है। अगली स्लाइड्स में जानिए भारत में स्थित उन जगहों के बारे में जहां पर नवरात्रि का पावन पर्व काफी भव्य और अलग तरह से मनाया जाता है....
{"_id":"5f8d52088ebc3e9bd17d912f","slug":"shardiya-navratri-october-2020-best-places-in-india-for-navratri","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Shardiya Navratri 2020: इन जगहों में काफी भव्य और अलग तरह से मनाया जाता है नवरात्रि का पर्व","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
Shardiya Navratri 2020: इन जगहों में काफी भव्य और अलग तरह से मनाया जाता है नवरात्रि का पर्व
Sat, 24 Oct 2020 06:01 AM IST
योगेश जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: योगेश जोशी
Updated Sat, 24 Oct 2020 06:01 AM IST
विज्ञापन
Navratri 2020
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Navratri 2020
- फोटो : social media
कुल्लू
- कुल्लू हिमाचल में स्थित बेहद ही खूबसूरत शहर है। कुल्लू शहर शांति और अपनी सुंदरता के लिए भी काफी मशहूर है। कुल्लू में नवरात्रि का पर्व काफी धूम- धाम से मनाया जाता है। हर साल नवरात्रि के पावन दिनों में भक्त कुल्लू में नवरात्रि का उत्सव देखने आते हैं।
Navratri 2020
- फोटो : social media
विजयवाड़ा
- विजयवाड़ा आंध्र प्रदेश में स्थित है। विजयवाड़ा के कनक विजया मंदिर में नवरात्रि का पर्व काफी धूम- धाम से मनाया जाता है। कनक विजय मंदिर में नवरात्रि के प्रथम दिन से विजयदशमी तक मंदिर के देवता को दस अलग- अलग अवतार में तैयार किया जाता है। भक्त इस मंदिर में मां को रेशमी वस्त्र चढ़ाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Navratri 2020
- फोटो : social media
मैसूर
- कर्नाटक के मैसूर में नवरात्रि का पावन पर्व बड़े ही धूम- धाम से मनाया जाता है। नवरात्रि के प्रथम दिन से विजयदशमी तक मैसूर पैलेस को 10 दिनों तक सजा कर रखा जाता है। इस त्योहार को मैसूर के लोग दसरा या नबाबा कहते हैं।
विज्ञापन
Navratri 2020
- फोटो : social media
गुवाहाटी
- गुवाहाटी में मां का सबसे प्रसिद्ध शक्तिपीठ कामाख्या मंदिर है। गुवाहाटी में नवरात्रि का त्योहार बड़े धूम- धाम से मनाया जाता है। गुवाहाटी में दस महाविद्याओं को समर्पित मंदिर हैं। गुवाहाटी में नवरात्रि का पावन पर्व देखते ही बनता है।