फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Travel ›   rudranath trek panch kedar yatra uttarakhand significance importance beautiful places to visit explore

रोमांचित करती है रुद्रनाथ की यात्रा, स्वर्ग सा होता है एहसास

Sat, 25 Jul 2020 09:32 AM IST
योगेश जोशी उज्जवल जोशी
उज्जवल जोशी Published by: योगेश जोशी Updated Sat, 25 Jul 2020 09:32 AM IST
विज्ञापन
rudranath trek panch kedar yatra uttarakhand significance importance beautiful places to visit explore
कोरोना काल मे मै और मेरे साथी निकल पड़े बाबा रुद्रनाथ के दरबार को - फोटो : SELF

कोरोना काल मे मै और मेरे साथी निकल पड़े बाबा रुद्रनाथ के दरबार को। रुद्रनाथ पंच केदार मे से एक है और ये ट्रैक केदार का सबसे कठिन ट्रैक माना जाता है। कई महीनों तक घर में रहने के बाद इस सफर पर जाने का जब प्रोग्राम बनाया तो सफर को लेकर एक अलग ही उत्साह पैदा हुआ। साफ शब्दों में कहूं तो बाबा केदार का बुलावा आया तो मन रोमांचित हो उठा...

विज्ञापन


जहांं एक तरफ उत्साह था, वहीं दूसरी तरफ कोरोना संक्रमण का डर भी था। परंतु बाबा केदार का नाम लिया और यात्रा पर जाने का निर्णय कर ही लिया। अपनी पूरी तैयारी और लॉकडाउन के नियमों का पूरा पालन करते हुए हमारा सफर शुरू हुआ। हम सात लोग दिन में करीबन 1 बजे अल्मोड़ा से कार और बुलेट में सवार होकर भोले बाबा का नाम लेकर निकल पड़े बाबा रुद्रनाथ की यात्रा पर।

विज्ञापन

रात में आराम करने के बाद अगले दिन हम निकल पड़े सगर गांव की तरफ...

rudranath trek panch kedar yatra uttarakhand significance importance beautiful places to visit explore
ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण से होते हुए हमने गढ़वाल में प्रवेश किया - फोटो : self
मौसम का आनंद लेते हुए ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण से होते हुए हमने गढ़वाल में प्रवेश किया ,जहां बैरियर में सभी के आधार कार्ड की जांच की गई और कुछ पूछताछ भी हुई। उसके बाद हमारा आगे का सफर शुरू होता है। अब हम गढ़वाल में थे, नीचे पिंडर नदी बह रही थी। करीबन 7 बजे हम कर्णप्रयाग पहुंचे जहां पिंडर और अलकनंदा का खूबसूरत संगम देखने को मिलता है।

यहां भोजन करने के बाद हम निकल पड़े गोपेश्वर जहां हमे रात गुजारनी थी। हाईवे का काम प्रगति मे था, जिस कारण हमें कई जगहों पर रुकना भी पड़ा। करीब 9:30 बजे हम गोपेश्वर पहुंचे। वहां पर होटल की बुकिंग हमने पहले ही करवा रखी थी। रात में आराम करने के बाद अगले दिन हम निकल पड़े सगर गांव की तरफ जो गोपेश्वर से करीब 2 किलोमिटर की दूरी में है। सगर में फारेस्ट डिपार्टमेंट द्वारा हमारी एंट्री करवाई गई।

अब हमें 25 किलोमिटर का ट्रैक करना था...

rudranath trek panch kedar yatra uttarakhand significance importance beautiful places to visit explore
हमारा अगला लक्ष्य था पनार पहुंचना - फोटो : SELF
अब हमें 25 किलोमिटर का ट्रैक करना था। सभी में उत्साह था पर वो उत्साह  तीन किलोमिटर की यात्रा करने पर ही निकल गया था। थोड़ी देर बाद हम पुंग बुगयाल पहुंच चुके थे। अब आगे का सफर घने जंगलों से होकर गुजर रहा था, जिसमें पूरी चढ़ाई थी। अब धीरे-धीरे सभी साथियो की हालत खराब होने लगी थी।

हमारा अगला लक्ष्य था पनार पहुंचना, जहां के खूबसूरत नजारों के लिए हमारी आंखें बेसब्री से इंतजार कर रही थी। पूरी खड़ी चढ़ाई चलते चलते अब शरीर में जान नहीं बची थी।  पनार पहुंचने के बाद मानो ऐसा प्रतीत हुआ जैसे हम स्वर्ग के द्वार पे पहुच गए हों। क्या खूबसूरत नजारा था। वो नजारा अभी भी मेरी आंखों में है। यहां पर हमारे एंट्री के पर्चों की जाच हुई। यहां स्पीकर व ड्रोन लेजाना बिल्कुल वर्जित था। पनार पर ₹50 के जुर्माने के साथ स्पीकर जमा हो रहे थे, लोग अपने स्पीकर वापसी में यहां से प्राप्त कर सकते थे।
विज्ञापन

सिर्फ एक दुकान वहां पर थी जहां 20 लोग रह सकते थे...

rudranath trek panch kedar yatra uttarakhand significance importance beautiful places to visit explore
अगला पड़ाव था पित्रधार जहां से रुद्रनाथ करीब 6 किलोमिटर की दूरी पर है - फोटो : self
हमने सोच था अब पूरा रास्ता सीधा होगा पर हम गलत थे अभी भी चढ़ाई हमारा इंतजार कर रही थी। सप्ताह के आखरी दिन हम ये ट्रैक कर रहे थे। दूसरे शनिवार व रविवार की छुट्टी के चलते करीबन 300 लोग उस दिन रुद्रनाथ ट्रैक कर रहे थे। खूबसूरत बुग्यालों से होते हुए प्रकृति का आनंद लेते हुए हम आगे बड़ रहे थे।  

अगला पड़ाव था पित्रधार जहां से रुद्रनाथ करीब 6 किलोमिटर की दूरी पर है। अब यहां से रास्ता समतल था। चढ़ाई से हमें राहत मिल गयी थी। अब रास्ते में बुगयाल के साथ बुरांस के पेड़ भी थे। पंच गंगा होते हुए हम 7 बजे बाबा के दरबार में थे। वहां पहुंचते ही ऐसा लगा मानो स्वर्ग मे प्रवेश कर लिया हो। पर चिंता इस बात की थी आखिर हम अपनी रात कहा गुजारेंगे। सिर्फ एक दुकान वहां पर थी जहां 20 लोग रह सकते थे पर भीड़ इतनी ज्यादा थी की वो भी हाउसफुल था।

खूबसूरत नजारों से भरा ये सफर हमेशा याद रहेगा...

rudranath trek panch kedar yatra uttarakhand significance importance beautiful places to visit explore
सुबह जल्दी उठ कर बाबा के दर्शन करने के बाद हम वापस आ गए - फोटो : self

अब चिंता बढ़ने लगी। गौशाला जैसी कुछ धर्मशाला वहां मौजूद थी। करीब 8×9 की 6,7 धर्मशाला थी जहां सभी लोगो को रुकना था। एक धर्मशाला में 20 लोग रह रहे थे। सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ रही थी। पर मजबूरी थी रात गुजारने के लिए छत तो चाहिए थी।

सुबह जल्दी उठ कर बाबा के दर्शन करने के बाद हम वापस आ गए।

ये सफर काफी रोचक था। खूबसूरत नजारों से भरा ये सफर हमेशा याद रहेगा और जिस प्रकार हमने वहां रात गुजारी वो जिंदगी भर याद रहेगा। रुद्रनाथ पंच केदार मे से एक है। काफी लोग हर साल यहां दर्शन करने के लिए आते हैं। पर सरकार द्वारा कोई भी व्यवस्था वहां नहीं की गई है। जगह की महत्वपूर्णता व लोकप्रियता के चलते वहा सुविधाएं होनी चाहिए। ये देवों की भूमि है यहां जो आए वो बार-बार यहां आने की चाह रखता है।


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यह लेखक के निजी विचार हैं। आलेख में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed