फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Travel ›   Raleigh the shining star of North Carolina

यहां पहाड़ों से निकलते धुएं को देखने उमड़ते हैं पर्यटक, क्या आपने देखा है ये देश

Sun, 03 Mar 2019 07:20 PM IST
मोना नारंग कामना पाठक
कामना पाठक Published by: मोना नारंग Updated Sun, 03 Mar 2019 07:20 PM IST
विज्ञापन
Raleigh the shining star of North Carolina
Raleigh

हर शहर की अपनी खासियत है और मैं चाहती हूं कि अधिक से अधिक शहर घूमती रहूं। मैंने दिल्ली से पढ़ाई की है। काम की व्यस्तता की वजह से बहुत ज्यादा घूमी तो नहीं हूं, लेकिन जहां-जहां घूमी हूं, वहां की कई सारी यादें मेरी जिंदगी से जुड़ गई हैं। जैसे- मोमोज और छोले-कुल्चे मुझे दिल्ली के पसंद हैं। पोहे-जलेबी की याद इंदौर में आती है। मैं अमेरिका के कई शहरों में गई हूं, लेकिन उनमें से राली मुझे बहुत अच्छा लगा। वहां बहुत ही शांति है। चारों तरफ हरियाली और साफ-सफाई भी बहुत ज्यादा है।

विज्ञापन


इसके अलावा बोस्टन शहर भी बहुत अच्छा है, लेकिन पता नहीं क्यों राली से मुझे ज्यादा लगाव है। मुझे वहां बहुत ज्यादा सुकून मिलता है। वहां के लोग पर्यटकों का मुस्कुराकर स्वागत करते हैं। आप सड़क पार कर रहे हैं और किसी ने आपको सामने से स्माइल की, तो एक अजीब-सी खुशी का अहसास होता है। पहले वहां भारतीय खाना आसानी से नहीं मिलता था, लेकिन अभी लास्ट टाइम जब मैं वहां गई थी, तो हर भारतीय खाना आसानी से उपलब्ध हो गया था।
विज्ञापन


उत्तरी कैरोलिना की राजधानी राली को 'स्मिथसोनियन ऑफ द साउथ' के रूप में जाना जाता है। पहाड़ों से निकलता हुआ धुआं, यहां का आकर्षण है। यहां संग्रहालयों से लेकर सुंदर हरे-भरे पार्क के अलावा भी कई आकर्षक जगहें हैं। यह शहर प्राकृतिक विज्ञान और इतिहास के संग्रहालयों के लिए मशहूर है। यह शहर हमें जीवन जीने की कला सिखाता है। यहां स्थित उत्तरी कैरोलिना संग्रहालय प्राकृतिक विज्ञान का दक्षिण पूर्व संयुक्त राज्य अमेरिका में सबसे बड़ा संग्रहालय है। इस नेचर एक्सप्लोरेशन सेंटर में लगी स्थाई प्रदर्शनी, उत्तरी कैरोलिना के विविध प्राकृतिक इतिहास को वनस्पतियों और जीवों से लेकर भू-विज्ञान और जीवाश्मों तक प्रतिबिंबित करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां पर एक असली डायनोसोर एक्रोकैंथोसोरस का कंकाल प्रदर्शनी के लिए रखा हुआ है। राली एक सुंदर शहर है। यह शहर न्यूस नदी के नजदीक है। इसके किनारे बना ट्रैक आपको ऐतिहासिक स्थलों और व्याख्यात्मक संकेतों के साथ गीले मैदानों के जरिए सात पुलों और घुमावदार बोर्डवॉक तक ले जाता है। इस बोर्डवॉक से आप नदी, पहाड़ आदि के मनमोहक दृश्य का आनंद ले सकते हैं। यहां पर उत्तरी कैरोलिना स्टेट यूनिवर्सिटी, विलियम पीस यूनिवर्सिटी और शॉ यूनिवर्सिटी जैसे विश्वविद्यालय हैं। इस शहर में बहुत सारे रेस्तरां और कॉफी शॉप हैं। मुझे इस तरह की समृद्ध जगहों पर जाना बेहद पसंद है। फिलहाल मैं एंड टीवी पर प्रसारित होने जा रहे शो 'हप्पू की उलटन पुलटन' में व्यस्त हूं। कोशिश रहेगी कि एक बार फिर किसी कलात्मक रूप से समृद्ध शहर जा सकूं।

-शान मोहम्मद से बातचीत पर आधारित

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed