फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Travel ›   New Year 2023 Famous Temples To Visit In India On First Day Of Year Know Full List

New Year 2023: नए साल की शुरुआत होगी खास, वर्ष के पहले दिन इन प्रसिद्ध मंदिरों के करें दर्शन

Sun, 01 Jan 2023 12:06 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sun, 01 Jan 2023 12:06 AM IST
सार

भारत में नए साल का जश्न भगवान के आशीर्वाद से शुरू होता है। बहुत सारे लोग ऐसे हैं, जो नए साल पर घर पर पूजा करते हैं। साल के पहले दिन मंदिर जाते हैं और भगवान के दर्शन करते हैं। 

विज्ञापन
New Year 2023 Famous Temples To Visit In India On First Day Of Year Know Full List
नए साल पर करें इन मंदिरों के दर्शन - फोटो : istock

विस्तार

New Year 2023 visit Famous Temples: नया साल आने वाला है। साल 2022 का आखिरी महीना चल रहा है। दिसंबर के अंत के साथ ही यह वर्ष बीत जाएगा और नव वर्ष 2023 आ जाएगा। नया वर्ष उम्मीदें और आशाएं लेकर आता है। लोग यह उम्मीद करते हैं कि आने वाला साल उनके लिए अच्छा रहेगा। उनके सपने,लक्ष्य इस साल पूरे हो सकते हैं। इसी आशा के साथ वह नए साल का स्वागत धूमधाम से करते हैं। पार्टी करते हैं, घूमने जाते हैं। कई अलग अलग तरह की एक्टिविटी करके नए साल का जश्न मनाते हैं। वहीं भारत में नए साल का जश्न भगवान के आशीर्वाद से शुरू होता है। बहुत सारे लोग ऐसे हैं, जो नए साल पर घर पर पूजा करते हैं। साल के पहले दिन मंदिर जाते हैं और भगवान के दर्शन करते हैं। अगर आप नए साल के मौके पर किसी सफर पर जाना चाहते हैं, तो ऐसी जगह पर जाएं जहां प्रसिद्ध मंदिर भी हों। यहां आपको कुछ विकल्प दिए जा रहे हैं, जिसमें आप नए साल पर तीर्थ स्थल की सैर भी कर सकते हैं, साथ ही वहां के पर्यटन स्थल भी घूम सकते हैं। नए साल पर भारत के इन मंदिरों के दर्शन के लिए जा सकते हैं।

विज्ञापन


सिद्धिविनायक, मुंबई

हिंदू धर्म में किसी भी शुभ काम की शुरुआत श्री गणेश का स्मरण करके किया जाता है। नए साल का स्वागत भी भगवान गणेश की पूजा के साथ करें। साल 2023 के पहले दिन आप मुंबई के प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर के दर्शन के लिए जा सकते हैं। मुंबई में कई और जगहें हैं, जहां आप नए साल की छुट्टियां मना सकते हैं। सुबह सिद्धिविनायक मंदिर के दर्शन के बाद गेट वे ऑफ इंडिया, मरीन ड्राइव, समुद्र तट के किनारे घूमने जा सकते हैं।
विज्ञापन


महाकाल मंदिर, उज्जैन

मध्य प्रदेश में कई तीर्थ स्थल हैं। नए साल पर मध्य प्रदेश की यात्रा कर सकते हैं। यहां 12 ज्योतिर्लिंगों में से दो प्रमुख ज्योतिर्लिंग स्थापित हैं। उज्जैन में महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर है। आप नए साल पर महाकाल मंदिर के दर्शन करने जा सकते हैं। इसके अलावा भी मध्य प्रदेश में घूमने के लिए कई शानदार पर्यटन स्थल हैं। झरने, झील, ऐतिहासिक जगहों और तीर्थ स्थलों की सैर कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

New Year 2023 Famous Temples To Visit In India On First Day Of Year Know Full List
राम मंदिर - फोटो : सोशल मीडिया

श्री राम जन्मभूमि, अयोध्या

नए साल पर कम पैसों और कम समय में मंदिर घूमने की योजना बना रहे हैं, तो उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले की यात्रा करें। यहां श्री राम जन्मभूमि मंदिर बना है। प्रभु राम का इसी जगह पर जन्म हुआ था। सरयू नदी में स्नान के बाद राम जन्म भूमि मंदिर के दर्शन के बाद हनुमानगढ़ी के दर्शन करें। यहां भी कई छोटे बड़े मंदिर के दर्शन कर सकते हैं।

मथुरा वृंदावन

बजट में सफर के लिए नए साल पर मथुरा वृंदावन जा सकते हैं। भगवान विष्णु के अवतार श्री कृष्ण की जन्मभूमि और बचपन यहीं बीता। नए साल पर श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर के दर्शन कर सकते हैं। पास में ही गोकुल, वृंदावन और बरसाना है। यहां भी कृष्ण जी के बहुत सारे प्रसिद्ध और सुंदर मंदिर बने हुए हैं, जो उनके बचपन की यादों को ताजा करते हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed