फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Travel ›   Most Beautiful Destination in India to visit for Nature lovers to enjoy flower Gardens

Floral Destinations: ट्यूलिप गार्डन से चेरी ब्लॉसम तक, भारत की सबसे खूबसूरत फूलों की घाटी

Thu, 18 Dec 2025 11:11 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 18 Dec 2025 11:11 AM IST
सार

Floral Destinations in India: भारत में सात ऐसी जगह हैं, जहां पहाड़ियों व घाटियों पर फूलों की चादर बिछ जाती हैं। इनमें से कई फूल बेहद दुर्लभ और दुनिया में अनोखे माने जाते हैं। कुछ 12 वर्षों बाद खिलते हैं तो कुछ की हजारों प्रजातियां एक साथ दिख जाती हैं।

विज्ञापन
Most Beautiful Destination in India to visit for Nature lovers to enjoy flower Gardens
फूलों की घाटी - फोटो : Instagram

विस्तार

Floral Destinations in India: कल्पना कीजिए, आप एक ऐसी घाटी में चल रहे हैं जहां जमीन रंग-बिरंगे जंगली फूलों से ढकी है या फिर एक पूरा पहाड़ नीले फूलों से रंग गया है, जो 12 साल में सिर्फ़ एक बार खिलता है। कल्पना करने की जरूरत नहीं है, भारत में सच में ऐसी जगहें हैं। भारत के फ्लोरल फेस्टिवल्स और मौसमी ब्लूम्स किसी जादू से कम नहीं हैं। चाहे शिलॉन्ग की पिंक चेरी ब्लॉसम हों या कश्मीर के ट्यूलिप गार्डन, यह गाइड आपको भारत के सबसे खूबसूरत फूलों वाले डेस्टिनेशन्स तक ले जाएगी।

विज्ञापन


भारत के 7 सबसे शानदार 

  • कश्मीर का ट्यूलिप गार्डन

कश्मीर में मार्च से अप्रैल के महीन में ट्यूलिप के फूल खिल जाते हैं जो बेहद मनोरम दृश्य प्रस्तुत करते हैं। यहां एशिया का सबसे बड़ा ट्यूलिप गार्डन, जहाँ लाखों रंगीन ट्यूलिप्स ज़बरदस्त नज़ारा पेश करते हैं।

विज्ञापन

 

  • शिलॉन्ग चेरी ब्लॉसम फेस्टिवल, मेघालय

मेघालय के शिलाॅन्ग में चेरी ब्लाॅसम फेस्टिवल का आयोजन हर वर्ष होता है। इस दौरान पूरा शहर गुलाबी चेरी ब्लाॅसम से ढक जाता है। यहां आप भारत का सबसे रोमांटिक फ्लोरल अनुभव प्राप्त कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

  • वैली ऑफ फ्लावर्स, उत्तराखंड

उत्तराखंड के चमोली में वैली आॅफ फ्लावर्स नाम से एक खूबसूरत घाटी है। इसे यूनेस्को ने विश्व धरोहर स्थल घोषित किया है। इस फूलों की घोटी में 600 से ज्यादा प्रजातियों के जंगली फूल खिलते हैं। 

  • नीलकुरिंजी ब्लूम, मुन्नार

केरल के मुन्नार में 12 वर्षों में एक बार ऐसा नजारा देखने को मिलता है जो जन्नत की याद दिलाता है। यहां पूरी पहाड़ी नीले रंग में बदल जाती है। नीलकुरिंजी फूल हर 12 साल में खिलते हैं। इसे दुनिया का सबसे दुर्लभ फ्लोरल नजारा माना जाता है। 
 

  • युमथांग वैली, सिक्किम

सिक्किम के युमथांग वैली में वैली आफ फ्लावर आफ द ईस्ट नाम से खूबसूरत घाटी है, जहां रोडोडेंड्रोन और अल्पाइन के फूल खिलते हैं। इनका दृश्य मनोरम और रोमांचकारी होता है।
 

  • कास पठार

कास पठार को महाराष्ट्र के फ्लावर आफ वैली कहा जाता है। यहां मानसून में जाना बेहतर समय हो सकता है। मानसून में इस घाटी में 1,000 से ज्यादा प्रजातियों के फूल एक साथ खिलते हैं।


 

  • रोज गार्डन, चंडीगढ़

चंडीगढ़ का रोज गार्डन बेहद लोकप्रिय है। फरवरी में यहां रोज फेस्टिवल का आयोजन होता है। ये एशिया का सबसे बड़ा रोज गार्डन है, जहां 1600 से अधिक गुलाबों की किस्म देखने को मिलती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed