फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Travel ›   Lucknow Cheap Markets Best Day-Wise List of Local Bazaars for Shopping in Lucknow

Lucknow Cheap Markets: सस्ते कपड़े, जूते और गहने कहां मिलेंगे? जानिए लखनऊ की डेली मार्केट लिस्ट

Thu, 25 Sep 2025 04:40 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 25 Sep 2025 04:40 PM IST
सार

Lucknow Cheap Markets : यहां हर दिन अलग-अलग जगहों पर लगने वाली हाट और मंडियां हैं, जहाँ आपको कपड़े, जूते, घर का सामान, सजावट, खिलौने और रोज़मर्रा की चीज़ें बेहद किफायती दामों पर मिल जाती हैं। अगर आप लखनऊ में सस्ती खरीदारी करना चाहते हैं, तो यह गाइड आपके लिए है।

विज्ञापन
Lucknow Cheap Markets Best Day-Wise List of Local Bazaars for Shopping in Lucknow
सस्ती बाजार - फोटो : Adobe

विस्तार

Lucknow Cheap Markets : लखनऊ सिर्फ नवाबी अंदाज़ और तहज़ीब के लिए ही नहीं, बल्कि शॉपिंग के सस्ते और रंग-बिरंगे ठिकानों के लिए भी मशहूर है। यहां हर दिन अलग-अलग जगहों पर लगने वाली हाट और मंडियां हैं, जहाँ आपको कपड़े, जूते, घर का सामान, सजावट, खिलौने और रोज़मर्रा की चीज़ें बेहद किफायती दामों पर मिल जाती हैं। अगर आप लखनऊ में सस्ती खरीदारी करना चाहते हैं, तो यह गाइड आपके लिए है।

विज्ञापन



आलमबाग की मंगल बाजार

लखनऊ के आलमबाग में हर मंगलवार को मंगल की बाजार लगती है, जिसे आलमबाग की बाजार भी कहते हैं। यहां आपको रेडीमेड कपड़ो से लेकर कपड़ों के फैब्रिक, होम डेकोर का सामान, किचन का सामान, फुटवियर, खिलौने, घरेलू सामान और महिलाओं के साज श्रृंगार का सामान बहुत कम दाम में मिल जाता है। मंगल की बाजार में आलमबाग की गलियां सस्ती खरीदारी के लिए भर जाती हैं। लोकल वेंडर्स और स्ट्रीट शॉप्स में दाम बहुत कम होते हैं। यहां पहुंचने के लिए आलमबाग मेट्रो स्टेशन या आॅटो, निजी वाहन या कैब सभी परिवहन सुविधाएं उपलब्ध हैं।
विज्ञापन



निशातगंज की बुध बाजार

महानगर से निशातगंज पुल के नीचे तक एक बड़ी स्थानीय  साप्ताहिक बाजार सजती है, जिसे बुध बाजार के नाम से जाना जाता है। ये लखनऊ की सस्ती बाजारों में सबसे मशहूर है। यहां फर्नीचर, होम डेकोर से लेकर कपड़े, पुराना सामान और घर की जरूरत की सभी चीजे सस्ते दामों पर खरीद सकते हैं। यहां बुधवार को स्ट्रीट मार्केट लगती है,जिसमें आप दुकानदार से खूब मोलभाव कर सकते हैं। निशातगंज में लगने वाली बुध बाजार में आसानी से पहुंचा जा सकता है, इसके लिए नजदीकी निशातगंज मेट्रो स्टेशन, बादशाहनगर, महानगर तक आॅटो से जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमीनाबाद की बाजार, बृहस्पतिवार 

अमीनाबाद बाजार में हर सामान मिलता है। यहां महिलाओं, पुरुषों और बच्चों के इंडियन से लेकर वेस्टर्न हर तरह के परिधान आसानी से कम दामों में मिल जाते हैं। गुरुवार के दिन यहां दुकानदार सड़क पर बाजार लगाते हैं ताकि लोग आसानी से मोलभाव करके सस्ते से सस्ते दामों में सामान खरीद सकें। शादी से लेकर हर तरह के समारोह, त्योहारों, हर मौके के लिए आपको यहां हर तरह का सामान बजट में मिल जाते हैं। 


चोर बाजार, रविवार

लखनऊ के नक्खास इलाके में रविवार को लगने वाला चोर बाजार अपने नाम की तरह ही बहुत दिलचस्प है। वस्तुतः ऐसा कुछ भी नहीं है जो आपको इस बाजार में नहीं मिलेगा। यहां आपको सेकेंड हैंड सामान बहुत ही कम पैसों में मिल जाते हैं। रविवार के दिन लगने वाली चोर बाजार में इलेक्ट्राॅनिक सामान की खरीदारी का मजा ही अलग होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed