फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Travel ›   Janmashtami celebrations in India From Mathura to Mumbai, Explore Most Beautiful Jhankis

Janmashtami 2025: मथुरा से मुंबई तक, जन्माष्टमी में कहां सजती है सबसे सुंदर झांकियां

Wed, 13 Aug 2025 01:44 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 13 Aug 2025 01:44 PM IST
सार

janmashtami 2025: कई जगहों पर शानदार झांकियों के जरिए कृष्ण जन्म और बाल लीलाएं दिखाई जाती हैं। अगर आप भी कृष्ण जन्माष्टमी पर देश की सबसे सुंदर झांकी देखना चाहते हैं तो इन शहरों की ओर रुख कर सकते हैं। 

विज्ञापन
Janmashtami celebrations in India From Mathura to Mumbai, Explore Most Beautiful Jhankis
कृष्ण जन्माष्टमी 2025 - फोटो : Adobe

विस्तार

विज्ञापन

Janmashtami 2025: जन्माष्टमी इस वर्ष 16 अगस्त 2025 को मनाई जा रही है। जन्माष्टमी भगवान विष्णु के अवतार प्रभु श्रीकृष्ण की जन्म तिथि है। यह भारत का वह उत्सव है जो कान्हा के प्रेम, भक्ति और आनंद का प्रतीक है। हर साल देशभर में मंदिर, घर और पंडालों में भगवान श्रीकृष्ण की झांकियां सजती हैं लेकिन कुछ जगहों की भव्यता और रौनक देखने लायक होती है। जन्माष्टमी की धूम मथुरा-वृंदावन से लेकर दिल्ली-मुंबई तक रहती है। कई जगहों पर शानदार झांकियों के जरिए कृष्ण जन्म और बाल लीलाएं दिखाई जाती हैं। अगर आप भी कृष्ण जन्माष्टमी पर देश की सबसे सुंदर झांकी देखना चाहते हैं तो इन शहरों की ओर रुख कर सकते हैं। 


मथुरा और वृंदावन
 
कान्हा की नगरी मथुरा-वृंदावन की गलियां जन्माष्टमी पर फूलों, झालरों और रंग-बिरंगी लाइटों से जगमगाती हैं। यहां की झांकियों में कृष्ण जन्म, गोवर्धन लीला और रासलीला के दृश्य जीवंत कर दिए जाते हैं। इस दौरान श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर और बांके बिहारी मंदिर में सजावट अद्भुत होती है। आप जन्माष्टमी के मौके पर मथुरा वृंदावन पहुंचकर मंदिर-मंदिर में झांकियां देख सकते हैं।

विज्ञापन



द्वारका

समुद्र किनारे की भव्य झांकी देखना चाहते हैं तो गुजरात के द्वारका जाएं। यहां स्थित द्वारकाधीश मंदिर झूमर, सुनहरी झालरों और पारंपरिक सजावट के लिए प्रसिद्ध है। यहां समुद्री थीम वाली झांकियां भी देखने को मिलती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



मुंबई

मुंबई में जगह-जगह पर भव्य दही हांडी का आयोजन होता है। दही हांडी के साथ ही मुंबई में जन्माष्टमी की सजावट देखने को मिलती है। मुंबई में जन्माष्टमी का जश्न दही हांडी और झांकियों का अद्भुत मेल है। गिरगांव, दादर और वर्ली के पंडालों में कान्हा की अनोखी थीम वाली झांकियां तैयार होती हैं।


जयपुर

राजस्थानी शान में कान्हा के दिव्य दर्शन करने के लिए जयपुर के गोविंद देव जी मंदिर जाएं। इस मंदिर में झांकियां पारंपरिक राजस्थानी परिधान, कांच की सजावट और फूलों की खुशबू से महकती हैं।



दिल्ली

 कृष्ण जन्माष्टमी पर आधुनिक और पारंपरिक का संगम का मेल आपको दिल्ली में देखने को मिल सकता है। दिल्ली के इस्कॉन मंदिर और प्रमुख कॉलोनियों के पंडालों में झांकियां आधुनिक लाइटिंग और डिजिटल इफेक्ट्स के साथ सजाई जाती हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed