फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Travel ›   International Picnic Day 2024 Date Significance And History Of Picnic in hindi

International Picnic Day 2024: 18 जून को ही क्यों मनाते हैं अंतर्राष्ट्रीय पिकनिक दिवस? जानिए इतिहास और महत्व

Tue, 18 Jun 2024 08:33 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 18 Jun 2024 08:33 AM IST
सार

इस लेख में जानिए पिकनिक दिवस मनाने की वजह और इस दिन का इतिहास।

विज्ञापन
International Picnic Day 2024 Date Significance And History Of Picnic in hindi
पिकनिक डे 2024 - फोटो : istock

विस्तार

International Picnic Day 2024: बचपन की कई यादों में से एक पिकनिक की याद होती है। जिसका जिक्र आते ही बच्चों से लेकर बड़े तक उत्साहित हो जाते हैं। पिकनिक मनोरंजन का एक ऐसा तरीका है, जो मौज मस्ती से भरपूर होता है।

विज्ञापन


अक्सर लोग परिवार, दोस्तों या स्कूल ट्रिप पर पिकनिक के लिए जाते हैं। पिकनिक किसी भी स्थान पर मनाई जा सकती है। पिकनिक के लिए जरूरी सामान घर से ही पैक करके ले जाया जाता है। पिकनिक को लेकर लोगों के उत्साह को देखते हुए प्रतिवर्ष पिकनिक के नाम एक दिन समर्पित किया जाता है और वैश्विक स्तर पर अंतर्राष्ट्रीय पिकनिक दिवस मनाया जाता है।
विज्ञापन


लेकिन पिकनिक डे मनाने की क्या आवश्यकता है? ये दिन कब और क्यों मनाते हैं, इस बारे में जरूर जान लें।


कब मनाते हैं पिकनिक डे?


दुनियाभर में हर साल 18 जून को अंतर्राष्ट्रीय पिकनिक दिवस मनाया जाता है। इस दिन को मनाने की शुरुआत फ्रांसीसी क्रांति के दौरान हुई। उस दौर में बाहर एक प्रकार का अनौपचारिक भोजन किया जाता था।क्या
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है पिकनिक शब्द का अर्थ?


पिकनिक फ्रांसीसी भाषा से लिया गया शब्द है। पिकनिक का अर्थ होता है, प्रकृति के बीच बैठकर भोजन या नाश्ता करना। 


पिकनिक डे का इतिहास

19वीं शताब्दी में इंग्लैंड की पिकनिक मशहूर हुई, जब सामाजिक अवसरों पर खाने की कई चीजों को शामिल किया जाता था। बाद के कुछ वर्षों में पिकनिक राजनीतिक प्रोटेस्ट के दौरान आम लोगों के बीच की गैदरिंग बन गई। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने पुर्तगाल में हुआ पिकनिक को सबसे बड़ी पिकनिक के तौर पर दर्ज किया। उस कार्यक्रम में करीब 20000 लोग शामिल हुए थे।

कैसे मनाते हैं पिकनिक डे?


मौजूदा समय में पिकनिक दोस्तों और परिवार व करीबियों के साथ किसी सुंदर और आरामदायक जगह पर जाकर प्राकृतिकता के बीच मस्ती करने से है। पिकनिक को एक छोटी ट्रिप भी कह सकते हैं। इसमें खाने का सामान घर से पैक करके ले जाया जाता है। पार्क में जमीन पर चादर बिछाकर बैठकर पिकनिक का लुत्फ उठाया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed