Ganesh Temples in Lucknow: ये हैं लखनऊ के प्रसिद्ध गणेश मंदिर, इस गणेशोत्सव पर करें बप्पा के दर्शन
वैसे तो लखनऊ के प्रसिद्ध हनुमान सेतु मंदिर से लेकर मनकामेश्वर मंदिर तक हर जगह आपको गणपति बप्पा के दर्शन हो सकते हैं। हर मंदिर में गणेश जी विराजमान होते हैं और उनकी सर्वप्रथम पूजा होती है लेकिन अगर लखनऊ के प्रसिद्ध गणपति मंदिरों के दर्शन के लिए जाना चाहते हैं तो दो मंदिरों का नाम सबसे पहले आता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Famous Ganesh Temples In Lucknow : गणेशोत्सव 2024 मनाया जा रहा है। 7 सितंबर से शुरू हुए गणेश उत्सव का समापन 17 सितंबर को अनंत चतुर्दशी तिथि को होना है। 10 दिन की गणपति पूजा में भगवान गजानन को भक्त अपने घर लाते हैं और गणेश स्थापना करते हैं। वहीं रोजाना सुबह शाम उनकी खास पूजा की जाती है। अनंत चतुर्दशी को गणपति विसर्जन होता है। इस बीच कई भव्य गणपति पंडाल संजते हैं। वहीं गणेश मंदिरों में धूमधाम से गणपति पूजा की जाती है। जो लोग घर पर गणेश स्थापना नहीं कर सकते, वह इस मौके पर गणपति जी के दर्शन के लिए बप्पा के प्रसिद्ध मंदिर जा सकते हैं।
देशभर में कई प्रसिद्ध और प्राचीन गणपति मंदिर हैं, जहां आप दर्शन कर सकते हैं लेकिन अगर आप शहर से बाहर नहीं जा सकते तो अपने ही शहर में स्थित बप्पा के मंदिरों के दर्शन के लिए जाएं। लखनऊ शहर के रहने वाले हैं तो यहां आपको कई प्रसिद्ध गणेश मंदिरों में दर्शन का मौका मिल सकता है। यहां नवाबों के शहर लखनऊ में स्थित बप्पा के मंदिरों के बारे में बताया जा रहा है, जहां गणेश जी के दर्शन किए जा सकते हैं।
वैसे तो लखनऊ के प्रसिद्ध हनुमान सेतु मंदिर से लेकर मनकामेश्वर मंदिर तक हर जगह आपको गणपति बप्पा के दर्शन हो सकते हैं। हर मंदिर में गणेश जी विराजमान होते हैं और उनकी सर्वप्रथम पूजा होती है लेकिन अगर लखनऊ के प्रसिद्ध गणपति मंदिरों के दर्शन के लिए जाना चाहते हैं तो दो मंदिरों का नाम सबसे पहले आता है।
बीबीडी स्थित श्री सिद्धि गणेश मंदिर
लखनऊ शहर के बीबीडी कॉलेज के पास श्री सिद्ध गणेश मंदिर स्थित है। इस मंदिर का निर्माण हुए लगभग 15 साल हो गए हैं। भले ही यह मंदिर बहुत अधिक पुराना नहीं है लेकिन यहां भक्तों की भीड़ बहुत अधिक होती है। बीबीडी के श्री सिद्धि गणेश मंदिर में भक्त अपनी मनोकामना लेकर आते हैं। भगवान गणेश भक्तों की मनोकामना पूरी करते हैं। मंदिर परिसर में एक गर्भगृह है जहां भगवान गणेश की मूर्ति स्थापित है। ऋद्धि-सिद्धि के दाता की प्रतिमा के सामने उनकी सवारी मूषक भी है।
बड़े पीपल के पेड़ वाला गणेश मंदिर
लखनऊ में काफी पुराना गणेश मंदिर भी है, जो कि पीपल के पेड़ में बना हुआ है। मान्यता है कि भगवान गणेश की आकृति एक पीपल के पेड़ में प्रकट हुई थी। यह पीपल का पेड़ करीब 250 वर्ष पुराना है। इसमें स्वत: ही बप्पा की आकृति बन गई है। यह भी मान्यता है कि पीपल के पेड़ में 33 कोटि देवताओं का वास होता है। यह पेड़ पूजनीय है। इस लिए इसे बड़े पीपल के पेड़ वाला गणेश मंदिर के नाम से जाना जाता है। इस मंदिर में भगवान गणेश के दर्शन के लिए आ सकते हैं।