फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Travel ›   Explore Indian Cities And Their Unique Nicknames From City Of Lakes To Queen Of hills

Indian Cities Nicknames: नवाबों का शहर या पहाड़ों की रानी, जानिए किस खास नाम से मशहूर है आपका शहर

Tue, 01 Apr 2025 12:05 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 01 Apr 2025 12:05 PM IST
सार

इस लेख में आपको कुछ ऐसे ही शहरों के मशहूर निकनाम बताए जा रहे हैं। अपने उपनामों के कारण वह दुनियाभर में भी लोकप्रिय हैं। 
 

विज्ञापन
Explore Indian Cities And Their Unique Nicknames From City Of Lakes To Queen Of hills
भारतीय शहर और उनके उपनाम (गेटवे आफ इंडिया मुंबई ) - फोटो : Adobe

विस्तार

Indian Cities Nicknames:  

विज्ञापन


मोहित- कहां से हो?
शोभित- मिर्जापुर से
मोहित- अच्छा, कालीन भैया..?
शोभित- हां, और तुम?
मोहित- लखनऊ
शोभित- अच्छा, नवाब साहब..?

...और तब से आज तक मोहित ने अपने दोस्त शोभित का नाम कालीन भैया रख दिया। ऐसे ही आपके साथ या आसपास भी हुआ होगा, जब शहर के नाम पर आपका नाम या पहचान बन जाए। जैसे लखनऊ के रहने वाले को नवाब साहब, कानपुर से ताल्लुक रखने वाले को कनपुरिया, मथुरा वाले दोस्त को नंद गोपाल और न जाने किन किन नामों से लोग पुकारते हैं। 


आप अपने शहर के नाम से जाने जाते हैं लेकिन आपका शहर भी किसी खास निकनेम से जरूर जाना जाता होगा। भारत में हर शहर अपनी ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और भौगोलिक विशेषताओं के कारण किसी न किसी खास नाम से मशहूर हो जाते हैं। ये शहर की पहचान और उसकी खासियत को दर्शाता है। इस लेख में आपको कुछ ऐसे ही शहरों के मशहूर निकनाम बताए जा रहे हैं। अपने उपनामों के कारण वह दुनियाभर में भी लोकप्रिय हैं। 
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन



भारत के शहर और उनके निकनेम
 

  1. जयपुर – गुलाबी शहर (पिंक सिटी)
  2. जोधपुर- नीला शहर
  3. उदयपुर- झीलों की नगरी
  4. जैसलमेर- स्वर्ग नगरी (गोल्डन सिटी)
  5. मसूरी – पहाड़ों की रानी (क्वीन आफ हिल्स)
  6. लखनऊ – नवाबों का शहर 
  7. दिल्ली – दिल वालों की दिल्ली/ भारत का हृदय
  8. मुंबई – सपनों का शहर
  9. सूरत- डायमंड सिटी या सिल्क सिटी
  10. अमृतसर – स्वर्ण शहर
  11. कोलकाता – खुशी का शहर (City Of Joy)
  12. वाराणसी – मंदिरों का शहर/ भगवान शिव की नगरी
  13. मथुरा- कान्हा की नगरी
  14. देहरादून – दून सिटी 
  15. बेंगलुरु – भारत का सिलिकॉन वैली, गार्डन सिटी
  16. नागपुर- संतरों का शहर
  17. हैदराबाद- निजामों का शहर
  18. जमशेदपुर- टाटा नगर, स्टील सिटी या इस्पात नगर
  19. मैसूर- चंदन का शहर
  20. पुडुचेरी - भारत का छोटा फ्रांस
  21. आनंद (गुजरात)- मिल्क सिटी
  22. प्रयागराज- संगमनगरी, तीर्थराज
  23. भोपाल- झीलों की नगरी
  24. अयोध्या- राम की नगरी
  25. कानपुर- लेदर सिटी


Places To Visit in April: यूपी वालों के लिए पैसा वसूल हैं ये जगहें, अप्रैल में बनाएं घूमने की योजना

 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed