फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Travel ›   Delhi Kite Festival At Baansera Park Kite Flying Event Detail in hindi Disprj

Delhi Kite Festival: 3 दिन का पतंगबाज़ी महोत्सव, जानिए कहां होगा और कैसे हों शामिल

Sat, 03 Jan 2026 05:27 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 03 Jan 2026 05:27 PM IST
सार

Delhi Kite Festival : दिल्ली के बंसरेरा पार्क में पतंग मेले का आयोजन हो रहा है, जिसमें पतंगबाजी प्रतियोगिता भी होगी। पतंग उड़ाने के साथ ही आप इस मेले में खानपान का लुत्फ भी उठा पाएंगे।

विज्ञापन
Delhi Kite Festival At Baansera Park Kite Flying Event Detail in hindi Disprj
दिल्ली में पतंग मेले का आयोजन हो रहा है - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

Delhi Kite Festival : दिल्ली की सर्द धूप, यमुना के किनारे बहती हवा और आसमान में रंग-बिरंगी पतंगें, दिल्ली काइट फेस्टिवल सिर्फ एक इवेंट नहीं, शहर की भूली-बिसरी रिवायतों को फिर से ज़मीन पर उतारने की कोशिश है। जहां मोबाइल स्क्रीन के बजाय निगाहें आसमान पर टिकती हैं और धागे में बंधी होती है बचपन की खुशी।

विज्ञापन


बंसरेरा पार्क (Banshera Park) में आयोजित होने वाला यह 3 दिन का पतंग उड़ाने का महोत्सव दिल्ली के सबसे खूबसूरत और अब भी अंडररेटेड रिवरफ्रंट लोकेशन्स में से एक को उत्सव में बदल देता है। दिल्ली काइट फेस्टिवल सिर्फ एक वीकेंड प्लान नहीं, यह उस दिल्ली की याद है, जहां छतों से नहीं, मैदानों से पतंगें उड़ती थीं और जीत हार से ज्यादा मज़ा मायने रखता था। अगर सर्दियों में कुछ सादा, सुंदर और सुकूनभरा चाहिए तो बंसरेरा की हवा आपका इंतज़ार कर रही है।
विज्ञापन


दिल्ली काइट फेस्टिवल का आयोजनन कब हो रहा है?

दिल्ली में पतंग फेस्टिवल का आयोजन हो रहा है, जो कि 16 जनवरी से 18 जनवरी तक चलेगा।  तीन दिन चलने वाला ये पतंगबाजी मेला सराय काले खां के बंसरेरा पार्क में लगेगा। सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक आप इस मैले में जा सकते हैं। आम लोगों की मेले में एंट्री पूरी तरह से मुफ्त रखी गई है। मेले में कुछ एक्टिविटीज़ के लिए नाममात्र शुल्क लिया जा सकता है। यमुना के किनारे बना यह बांस-थीम्ड पार्क खुली हवा और चौड़े मैदानों के कारण पतंग उड़ाने के लिए आदर्श माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पतंग मेले में क्या होगा खास?

यह सिर्फ पतंग उड़ाने तक सीमित नहीं है, यहां

  • ओपन काइट फ्लाइंग ज़ोन है जो बच्चे, युवा और परिवार सभी के लिए हैं। 
  • प्रोफेशनल काइट फ्लायर्स के शो का आयोजन होगा जिसमें सिंक्रोनाइज़्ड और आर्टिस्टिक पतंगबाज़ी का प्रदर्शन किया जाएगा।
  • इको-फ्रेंडली पतंग स्टॉल्स में बांस और कागज़ से बनी पतंगें देखने को मिलेंगी। 
  • लोक संगीत और फोक परफॉर्मेंस का आनंद भी उठाया जा सकता है।
  • मेले में फूड स्टॉल्स भी होंगे, जहां सर्दियों के स्ट्रीट फूड का स्वाद चखा जा सकेगा।


दिल्ली पतंग मेले में कैसे हों शामिल?

अगर आप पतंगबाजी प्रतियोगिता में हिस्सा लेना चाहते हैं तो ऑन-द-स्पॉट रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। अपनी पतंग ला सकते हैं या वहीं से खरीद सकते हैं। फैमिली या ग्रुप के साथ सीधे ओपन ज़ोन में पतंग उड़ा सकते हैं। यहां बच्चों के लिए अलग से सेफ फ्लाइंग एरिया उपलब्ध हैं। ध्यान रखें मेटल या चाइनीज़ मांझे की अनुमति नहीं होती। सिर्फ सुरक्षित धागे इस्तेमाल किए जाते हैं।


कैसे पहुंचें बंसरेरा पार्क?

सराय काले खां या इंद्रप्रस्थ मेट्रो स्टेशन बंसरेरा पार्क के सबसे करीब है। इसके अलावा बस या कैब से रिंग रोड और एनएच 24 से आसानी से पहुंचा जा सकता है। यहां पार्किंग की सुविधा सीमित है, इसलिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट से आना बेहतर विकल्प होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed