फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Travel ›   akshay kumar sister alka bhatia love story and lifestyle

मायानगरी की खूबसूरती बयां करते हैं ये किले, बना सकते हैं यहां का प्लान

Tue, 06 Apr 2021 04:24 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 06 Apr 2021 04:24 PM IST
विज्ञापन
akshay kumar sister alka bhatia love story and lifestyle
Fort in mumbai - फोटो : istock

मुंबई को यूं ही सपनों की दुनिया नहीं कहा जाता। हर साल यहां कई लोगों के सपने पूरे होते हैं, तो कई के टूटते भी हैं। लोग यहां सिर्फ सपने पूरे करने ही नहीं जाते, बल्कि लोग यहां घूमने भी जाते हैं। हर साल मुंबई में काफी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। गेटवे ऑफि इंडिया से लेकर जुहू चौपाटी मुंबई की शान बढ़ाते हैं और लोग इन जगहों पर सैर करते हैं। लेकिन आप मुंबई में स्थित किलों के बारे में जानते हैं? शायद नहीं, तो चलिए हम आपको यहां के कुछ किलों के बारे में बताते हैं। जहां आप घूमने जा सकते हैं।

विज्ञापन

बांद्रा किला
 

  • सन 1640 में बांद्रा किले का निर्माण पुर्तगालियों ने करवाया था। यहां आपको बता दें कि उस वक्त इस किले का इस्तेमाल प्रहरी के रूप में किया जाता था। लेकिन अब ये किला खंडहर में बदल चुका है। आप भी इस किले में जाकर उस वक्त का अनुभव कर सकते हैं। मुंबई घूमने आने वाले सैलानी बांद्रा किला जरूर जाते हैं।
सेवरी किला

  • सेवरी किला मुंबई में स्थित है और इसका निर्माण सन 1680 में किया गया था। इस किले में जाने के लिए संकरा रास्ता है और यहां से बंदरगाह समेत कई शानदार और खूबसूरत नजारे देखने को मिल सकते हैं। अगर आप मुंबई जा रहे हैं, तो सेवरी किला जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉम्बे किला

  • बॉम्बे किले का निर्माण पुर्तगालियों द्वारा उस वक्त कराया गया था, जब उन्होंने मैनर हाउस का निर्माण किया था। बॉम्बे किला सबसे पुराने किलों में से एक है और ये जमीन 1554-1570 के बीच पुर्तगाल के राजा और्टा से लीज पर ली गई थी। ऐसे में आप इस किले में जा सकते हैं और यकीन मानिए यहां आपको काफी अच्छा महसूस होगा।

विज्ञापन

वर्ली किला

  • वर्ली किले का दीदार करने हर साल काफी संख्या में लोग पहुंचते हैं। यहां से आप माहिम की खाड़ी की खूबसूरती को निहार सकते हैं। सन 1675 में वर्ली किले का निर्माण किया गया था। इस किले में एक मंदिर भी है, जहां आप जा सकते हैं। इस किले के इतिहास को जानकर और यहां का दीदार करके आपको शायद काफी अच्छा भी लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed