फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Stress Management ›   why monday is very stressful

आखिर क्यों सोमवार से इतनी नफरत करते हैं लोग, जानिए क्या कहते हैं मनोवैज्ञानिक?

Mon, 12 Feb 2018 12:48 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 12 Feb 2018 12:48 PM IST
विज्ञापन
why monday is very stressful
वो जुमला तो आपने सुना ही होगा- 'थैंक गॉड इट्स फ्राइडे' (Thank God It's Friday)।शुक्रवार आमतौर पर हफ्ते का आखिरी वर्किंग डे होता है। इसके बाद लोगों को वीकेंड की छुट्टियां मिलती हैं। वो दफ्तर के तनाव से दूर, परिवार या दोस्तों के साथ वक्त बिताते हैं। मौज-मस्ती करते हैं। इसीलिए हफ्ते के आखिरी दिन का लोगों को बेसब्री से इंतजार रहता है। शुक्रवार के दिन वो अच्छा महसूस करते हैं। उन्हें वीकेंड पर मिलने वाली राहत को लेकर उत्साह रहता है। इसके उलट, सोमवार के दिन को लोग नापसंद करते हैं। लोग ये कहते सुने जाते हैं...
विज्ञापन


लो, फिर से सोमवार आ गया

काश! सोमवार का दिन ही न होता


इन जुमलों को सुनकर ऐसा लगता है कि सोमवार का दिन हफ्ते का सबसे खराब दिन होता है। सात दिनों में यही वो दिन है जिससे शायद सबसे ज्यादा लोग नफरत करते हैं।

हकीकत क्या है?

why monday is very stressful
क्या वाकई लोग सोमवार के दिन से बहुत नफरत करते हैं? दुनिया भर में हुए तमाम रिसर्च ये बताते हैं कि लोग सोमवार के दिन को नापसंद करते हैं। दो दिन के आराम के बाद उन्हें काम पर जो जाना होता है। इसीलिए जिससे भी पूछिए वो सोमवार को जिंदगी से मिटा देना चाहता है। जबकि, मनोवैज्ञानिकों को लगता है कि ये बात हकीकत से परे हैं। असल में लोग, सोमवार के आने से पहले और इसके गुजर जाने के बाद अलग-अलग राय रखते हैं।

मनोवैज्ञानिकों ने कुछ लोगों से सोमवार से पहले सवाल किया। तो ज्यादातर लोगों ने ये आशंका जताई कि सोमवार का दिन बहुत बुरा होने वाला है। दफ्तर में जाने पर काम के बोझ से साबका पडेगा। किसी को कारोबार के लिए जाना है, तो सामने की चुनौतियां नजर आईं।

कुल मिलाकर शनिवार और रविवार के दिन, लोग आने वाले सोमवार को लेकर ज्यादा नेगेटिव और निराश दिखे। उन्हें सोमवार के बुरा रहने की ज्यादा आशंका थी। मगर आप ये जानकर हैरान रह जाएंगे कि जब उन्हीं लोगों से सोमवार बीत जाने के बाद बात की गई, तो उनका जवाब अपने ही पहले की बात के उलट था। लोगों ने कहा कि सोमवार उतना बुरा नहीं था। दिन ठीक-ठाक गुजरा। कई बार तो सोमवार को ही लोगों का मूड, पहले से बेहतर दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वक्त गुजरने पर बदल जाता है मूड

why monday is very stressful
मनोवैज्ञानिक कहते हैं कि असल में हम अपने तजुर्बों को ठीक उसी तरह बाद में नहीं महसूस करते, जैसा उस वक्त होता है। यानी अगर कोई दिन बहुत बुरा गुजरा, तो कुछ दिन बाद शायद ये लगे कि इतना भी बुरा नहीं था। जिंदगी के तमाम तजुर्बों को जिस वक्त हम जी रहे होते हैं, उस वक्त उनका एहसास अलग होता है। वहीं, जब वो दौर गुजर जाता है, तो उसे लेकर हमारे ख्याल बदल जाते हैं। ऐसा सिर्फ सोमवार को लेकर ही नहीं है। वीकेंड को लेकर भी होता है। बहुत से लोग वीकेंड बीतने के बाद कहते हैं कि ठीक ही था। कुछ खास नहीं। उनमे वो उत्साह नहीं दिखता, जो शुक्रवार को वीकेंड की उम्मीद बांधते वक्त दिखा था।

मनोवैज्ञानिक कहते हैं कि जिस पल में हम जी रहे होते हैं, उसे बाद में याद करते हैं, तो ठीक वैसे ही नहीं याद करते, जैसा हमने उस पल में महसूस किया था। यही वजह है कि आने वाले वक्त को लेकर हमारे अपने अनुमान गलत साबित होते हैं। सोमवार को बहुत बुरा होने वाला है, सोचते हैं। पर इतना बुरा दिन बीतता नहीं। वहीं, वीकेंड को लेकर जो उत्साह होता है, वो वीकेंड गुजर जाने के बाद ठंडा पड़ जाता है। तो नतीजा ये है साहब कि जितना आप सोचते हैं, सोमवार उतना बुरा नहीं होता। और आप सोमवार के दिन से उतनी नफरत असल में करते नहीं हैं, जितना सोचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all update about bollywood news, fitness news, cricket news, Entertainment news in Hindi. Stay updated with us for all breaking hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed