{"_id":"56da7a694f1c1bdd078b4b2b","slug":"tips-to-stay-happy-all-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुश रहने का राज छुपा है आपकी दिन की शुरुआत में","category":{"title":"Stress Management ","title_hn":"रहिए कूल","slug":"stress-management"}}
खुश रहने का राज छुपा है आपकी दिन की शुरुआत में
टीम डिजिटल/अमर उजाला
Updated Sun, 06 Mar 2016 01:12 PM IST
सार
- पुराने संस्कृतियों में देखें तो हम पाते हैं जो लोग खुश होते हैं वो अपने पूर्वजों के साथ खुद को हमेशा जोड़कर रखते हैं
विज्ञापन
- फोटो : getty images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खुश रहने का राज छुपा है आपकी दिन की शुरुआत में। किस तरह से आप दिन की शुरुआत करते हैं और सुबह क्या करते हैं इसपर बहुत कुछ निर्भर करता है आपका दिन।
दिनभर खुश रहना चाहते हैं तो सुबह उठकर भागदौड़ ना हो और आराम से सुकून भरी दिन की शुरुआत हो तो इसके चीजों को अपने जगह पर रखे। जैसे कार की चाभी कहीं भी रख देगें तो जायज बात है कि सुबह उसे ढूढंने के लिए भागदौड़ तो होगी और दिन खराब होगा।
पुराने संस्कृतियों में देखें तो हम पाते हैं जो लोग खुश होते हैं वो अपने पूर्वजों के साथ खुद को हमेशा जोड़कर रखते हैं। तो इससे ये समझ आता है कि पुरानी यादें जब भी ताजा होती हैं तब आप खुशी महसूस करते हैं। ऐसे में अपकी बचपन में बनाई कोई पेटिंग ,माता-पिता की कोई प्यारी तस्वीर को ऐसे जगह पर रखें जहां पर आपका कई बार आना जाना होता है। जिससे जब भी आप उसे देखेंगे तो खुश हो जाएंगे।
विज्ञापन
दोस्तों के साथ कभी भी कैसे भी हो बिताया गया समय खुशी देता है। अपने व्यस्थ समय में से थोड़ा सा समय निकालें और दोस्तों के खाने पर बुलाए या फिर साथ में कोई खेल खेलें। देखिए कैसे ये दिन हमेशा याद रहेगा और आप खुश रहेगें।
अगर खुश रहना चाहते हैं तो कई बार परेशान और दुखी करने वाली भावनाओं को भी जगह देना चाहिए। मूड खराब होने पर अगर कोई पूछ ले तो कई बार ठीक है कहकर बात टाल देते हैं। लोगों को झूठ बोलकर आप उनसे तो बच जाते हैं लेकिन खुद से झूठ बोलना बहुत मुश्किल है। ऐसे में जरुरी है अगर रोने का मन कर रहा है तो जी भर रो लेना चाहिए। भावनाओं को कभी-कभी बहने देने चाहिए इससे आपको आगे बढ़ने में मदद मिलती है।
कई बार अपनी समस्याओं का कारण वो बातें होती हैं जिसपर हमारा बस नहीं होता है। ऐसे में उनपर परेशान होने का भी कोई फायदा नहीं होता है। इससे बेहतर है कि अगर परेशान हो और आपका उसपर कंट्रोल ना हो तो बस इतना कहें कि 'कुछ तो होगा, जो भी होगा अच्छा होगा'।
अपने बचे हुए पैसे को खर्च करने के लिए आप शॉपिंग से बेहतर कोई विकल्प ना चुनते होंगे। लेकिन ऐसा नहीं है। आपको बता दें अगर अपने बचे हुए पैसों को किसी और पर खर्च करेंगे तो दोगुनी खुशी महसूस करेंगे आप।
किसी दूसरे के चेहरे पर खुशी लाएं। इससे बेहतर तरीका खुद को खुश रखने का हो ही नहीं सकता।
अपनी पंसदीदा नौकरी ना भी कर रहे हो या फिर आज भी अपनी ड्रीम जॉब के इतंजार में हैं तो ये बात जान लें कि हो सकता है कि आप तनाव में हैं। शोध में सामने आया है कि मनपंसद काम ना होने पर तनाव बढ़ता है। ऐसे में जरुरी है कि आप जो भी काम कर रहे हैं उसे मन लगाकर। एक तरीका और है आपने काम से खुद को खुश करने का। रोजाना दो अच्छी बातें लिखें अपने काम और ऑफिस से जुड़ी, जैसे आपको घर से काम करने की सुविधा मिलती है या फिर पिछली रिपोर्ट पर बॉस ने आपकी तारीफ की थी। ऐसा करना से आपका ध्यान अच्छी चीजों पर जाएगा जिससे आपका काम में मन लगेगा। क्योंकि नकारात्मकता की तरफ हमेशा से ही हमारा थोड़ा सा झुकाव होता है जो हमें अच्छी बातों पर फोकस करने से रोकता है।