फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Republic Day 2025 Parade Time Theme Route Awards Rewards and Details News in Hindi

Republic Day 2025 Theme: क्या है 76वें गणतंत्र दिवस की थीम? जानिए इस साल की परेड की खासियत

Sun, 26 Jan 2025 07:36 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sun, 26 Jan 2025 07:36 AM IST
सार

Republic Day 2025 Theme गणतंत्र दिवस 2025 की थीम, परेड और पुरस्कार वितरण संबंधी सभी जानकारी इस लेख से मिल जाएंगी। आइए जानते हैं इस वर्ष 76 वें गणतंत्र दिवस की थीम क्या है और इसे कैसे और कहां मनाया जा रहा है।
 

विज्ञापन
Republic Day 2025 Parade Time Theme Route Awards Rewards and Details News in Hindi
गणतंत्र दिवस परेड देखने के लिए इन्हें आमंत्रण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Republic Day 2025 Theme: भारत अपना 76वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस का जश्न पूरे देश में मनाया जाएगा। वहीं हर साल की तरह इस वर्ष भी दिल्ली में गणतंत्र दिवस की परेड मुख्य आकर्षण रहेगी। गणतंत्र दिवस भारतीय संविधान के आधिकारिक तौर पर लागू होने की वर्षगांठ है जिसे लोकतांत्रिक देश के अस्तित्व में आने के उपलक्ष्य में उत्सव की तरह मनाया जाता है। गणतंत्र दिवस 2025 के अवसर पर भारत अपनी समृद्ध विरासत और विकास की यात्रा का उत्सव मना रहा है। गणतंत्र दिवस 2025 की थीम, परेड और पुरस्कार वितरण संबंधी सभी जानकारी इस लेख से मिल जाएंगी। आइए जानते हैं इस वर्ष 76 वें गणतंत्र दिवस की थीम क्या है और इसे कैसे और कहां मनाया जा रहा है।

विज्ञापन


गणतंत्र दिवस 2025 की थीम

भारत के 76 वें गणतंत्र दिवस 2025 की थीम 'स्वर्णिम भारत: विरासत और विकास' है। ये थीम देश की विरासत को संभालते हुए भारत की प्रगति की यात्रा को दर्शाती है।
विज्ञापन


Republic Day 2025: देश की एकमात्र जगह पर लागू नहीं हुआ भारतीय संविधान, लोग मानते हैं खुद का कानून
विज्ञापन
विज्ञापन


परेड का समय और मार्ग

गणतंत्र दिवस की परेड  26 जनवरी 2025 को सुबह 10:30 बजे शुरू होगी। परेड दिल्ली में विजय चौक से शुरू होकर कर्तव्य पथ से होते हुए लाल किले तक जाएगी।

Republic Day 2025: गणतंत्र दिवस के मौके पर मिल रही है छुट्टी तो घूमें राजस्थान की ये जगहें

परेड की खासियत

जानकारी के मुताबिक, इस बार की परेड 90 मिनट में पूरी हो जाएगी, जिसकी शुरुआत 300 कलाकारों के साथ होगी और इस परेड में 18 मार्चिंग कंटिजेंट, 15 बैंड  और 31 झांकियां शामिल होंगी। इस दौरान कुल 5,000 कलाकार कर्तव्य पथ पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। 

Republic Day 2025: इन शहरों में हैं भारत के सबसे मशहूर किले, गणतंत्र दिवस पर घूमने जा सकते हैं आप

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed