फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Relationship ›   Why sexual fantasies are bad for your love life

ऐसी कल्पनाएं लव लाइफ को कर सकती हैं बर्बाद!

Thu, 18 Sep 2014 03:35 PM IST
Updated Thu, 18 Sep 2014 03:35 PM IST
विज्ञापन
Why sexual fantasies are bad for your love life

पार्टनर के संग सेक्सुअल फेंटेसी करना खराब नहीं है लेकिन अंजान लोगों के साथ ऐसा करना ठीक नहीं। ये हम नहीं कह रहे बल्कि एक रिसर्च में ये बात सामने आई है।

विज्ञापन


द हेल्थ साइट पर प्रकाशित खबर के मुताबिक, उच्च स्तर पर उन लोगों के साथ सेक्स फेंटेसी करना जिनके साथ आप कमिटेड नहीं है आपकी लव लाइफ और सेक्स लाइफ को नुकसान पहुंचा सकता है।
विज्ञापन


रिसर्च के मुताबिक, यदि प्रतिबद्घ रिश्ते के बजाय उन लोगों के साथ सेक्सुअल फेंटेसी की जाती है जिन्हें आप नहीं जानते तो इससे व्यक्ति का यौन व्यवहार खराब हो जाता है और उसमें मनोरोगी लक्षण ज्यादा दिखने लगते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अलग-अलग होती हैं सेक्स कल्पनाएं

Why sexual fantasies are bad for your love life

रिसर्च के मुताबिक, अधिक लोग सेक्सुअल फेंटेसी करते हैं उनमें से कईयों की फेंटेसी हेल्दी और नॉर्मल होती है।

कनाडा की ट्रेंट यूनिवर्सिटी के डॉ.बेथ ए विजर के मुताबिक, जो लोग कमिटेड होते हैं उनके बजाय बिना कमिटेड लोगों के साथ सेक्स की कल्पना करने से मनोरोग होने की आशंका बढ़ जाती है। ये स्थिति तब और खतरनाक हो जाती है जब अंजान लोगों के साथ ऐसा किया जाए। यानी कल्पना करने वाले व्यक्ति के साथ कोई रोमांटिक रिलेशन ना हो।

डॉ.बेथ ने इसके लिए दो रिसर्च की। पहली रिसर्च में उन्होंने 195 पुरुष और महिलाओं को जोड़ा गया। जिसमें लोगों की सेक्स कल्पनाओं के बारे में जाना गया। और दूसरी स्टडी में सेक्सुअल फेंटेसिज की एक प्रश्नावली बनाई गई और 355 अंडरग्रेजेएट स्टूडेंट्स को रिसर्च में जोड़ा गया।

कई पार्टनर होने के है नुकसान

Why sexual fantasies are bad for your love life

इन रिसर्च के जरिए डॉ.बेथ ने मनोरोग के लक्षण और यौन फंतासी सामग्री के बीच के रिश्ते को जानने की कोशिश की। साथ ही रिसर्च में ये जानने की कोशिश भी की गई क्या उच्च स्तर पर मनोरोग के लक्षण उन लोगों में है जिनके कई पार्टनर है।

इतना ही नहीं, रिसर्च में ये भी देखा गया कि मनोरोगी और नॉमर्ल व्यक्ति की फेंटेसी करने में कितना फर्क है। रिसर्च में ये समझने की कोशिश की गई मनोरोग होने पर सेक्सुअल फेंटेसी और सेक्सुअल बिहेवियर में क्या बदलाव आता है।

रिसर्च में पाया गया कि विकृत व्यक्ति बिल्कुल नॉर्मल फेंटेसी नहीं कर पाता। ऐसे लोग सेक्सुअल एग्रेसिव भी होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed