लड़की के वजन पर कमेंट करना पड़ सकता है भारी!
यदि आप अभी-अभी नए रिलेशनशिप में आए हैं और आपको अपना रिलेशनशिप आगे भी बढ़ाना है तो आपको कुछ बातों का खास ख्याल रखना चाहिए। खासतौर पर पार्टनर को कोई कमेंट करते या ताने देने के दौरान। ये हम नहीं कह रहे बल्कि एक रिसर्च में बात सामने आई है। जानिए, किस तरह के कमेंट करने से लड़कों को बचना चाहिए।
तुम्हें ये काम नहीं करना चाहिए
नए रिलेशनशिप में आने के बाद आपको अपने पार्टनर से उनके खाने-पीने पर कभी भी रोक-टोक नहीं लगानी चाहिए। यदि वे कुछ खा रही हैं तो उन्हें खाने से नहीं रोकना चाहिए। इतना ही नहीं, उनके वजन बढ़ने पर तो बिल्कुल भी ताना ना मारे।
इससे आपके संबंधों पर बुरा असर पड़ सकता है। बेशक आप चाहते हों कि आपका पार्टनर फिट और हेल्दी रहे फिर भी आप उन्हें ना टोके।
तुम्हारा वजन बढ़ गया है
हफपोस्ट के मुताबिक, आपको अपने शब्दों पर नियंत्रण करना चाहिए। आपको कभी भी अपनी पार्टनर को वजन बढ़ने के बारे में नहीं टोकना चाहिए। हो सकता है उनका वजन खाने से नहीं बल्कि और कारणों से बढ़ा हो। हो सकता है आपकी पार्टनर को कोई हेल्थ प्रॉब्लम हो और उन्होंने आपको इस बारे में कुछ ना बताया हो।
कई बार थाइरॉइड होने से भी वजन बढ़ जाता है।
तुम्हें ये नहीं खाना चाहिए
यदि आपकी पार्टनर कुछ अन्हेल्दी खा रही है तो आप अपना जजमेंट ना दें। इससे आपके रोमांस पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। सबसे अच्छा है कि आप अपनी पार्टनर को प्वॉइंट आउट किए बिना डनहें हेल्दी फूड लाकर दें और उन्हें बताएं कि आजकल हेल्दी फूड खाने का ट्रेंड है।
कहने का अर्थ है आप अपनी बात कहें लेकिन अपनी बात कहने का अंदाज बदल लें।
तुमने बहुत खा लिया
कुछ लोगों की आदत होती है खाते वक्त टोकना। लेकिन आपको लॉन्ग टर्म रिलेशनशिप में रहना है तो आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि आप अपनी पार्टनर को ये ना कहें कि बहुत खा लिया अब बस भी करो।
ऐसा करने के बजाय आप अपनी पार्टनर को छोटी प्लेट इस्तेमाल करनें, छोटे-छोटे पीस खाने जैसी चीजें करने के लिए कहें। या फिर आप अपनी पार्टनर को हेल्दी फूड लाकर दें जिससे उन्हें कुछ नुकसान ना हो।