फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Relationship ›   Wedding Survey Report: Love Marriages on Rise As Arranged Marriages Down

Wedding Survey Report: तीन सालों में अरेंज मैरिज का आंकड़ा 24% घटा, प्रेम विवाह का बढ़ रहा क्रेज

Thu, 27 Apr 2023 05:47 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 27 Apr 2023 05:47 PM IST
सार

सर्वे के मुताबिक, साल 2020 में 68%  कपल ने अरेंज मैरिज की थी, लेकिन 2023 में महज 44% नए जोड़ों का विवाह अरेंज था। यानी अरेंज मैरिज के आंकड़े में तीन सालों के अंदर 24 प्रतिशत गिरावट आई है।

विज्ञापन
Wedding Survey Report: Love Marriages on Rise As Arranged Marriages Down
शादी पर सर्वे - फोटो : istock

विस्तार

Wedding Survey Report: भारत में शादी को जन्मों का बंधन माना जाता है। शादी के बाद केवल लड़का और लड़की ही नहीं बल्कि दो परिवार भी जुड़ जाते हैं। पहले के दौर में शादी के लिए जीवनसाथी परिवार के लोग तलाशते थे। इसे अरेंज मैरिज कहा जाता है, जिसमें लड़का या लड़की के लिए जीवनसाथी को परिवार पसंद करता है। अरेंज मैरिज में अधिकतर दूल्हा और दुल्हन एक दूसरे को पहले से नहीं जानते और दो अजनबी एक होते हैं। वहीं पिछले कुछ वर्षों में लव मैरिज का ट्रेंड बढ़ा है।

विज्ञापन

 

लव मैरिज यानी प्रेम विवाह। नाम से ही स्पष्ट है, इस तरह की शादी में लड़का या लड़की अपना जीवनसाथी खुद तलाशते हैं। एक दूसरे को अच्छे से जान समझ कर शादी करते हैं। अरेंज मैरिज हो या लव मैरिज, दोनों के ही अपने फायदे हैं। हाल ही में एक सर्वे हुआ, जिसमें पता चला कि पिछले कुछ वर्षों में अरेंज मैरिज का प्रतिशत 24% घट गया है।

विज्ञापन

 

शादी के ट्रेंड पर सर्वे

वेडिंग वायर इंडिया ने हाल ही में शादी को लेकर एक सर्वे किया। इस सर्वे के मुताबिक, साल 2020 में 68%  कपल ने अरेंज मैरिज की थी, लेकिन 2023 में महज 44% नए जोड़ों का विवाह अरेंज था। यानी अरेंज मैरिज के आंकड़े में तीन सालों के अंदर 24 प्रतिशत गिरावट आई है। वेडिंग वायर इंडिया के मार्केटिंग हेड अनम जुबैर का कहना है कि देश का शहरी मध्यम वर्ग लव मैरिज को सहजता से स्वीकार कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

अरेंज मैरिज का घटा आंकड़ा, लव मैरिज ट्रेंड में

सर्वे रिपोर्ट में कहा गया कि देश के 41 फीसदी जोड़े ऐसे हैं, जो अपनी शादी की योजना लगभग 4-6 महीने पहले ही बना लेते हैं। हालांकि 1 से 3 महीने में शादी का फैसला लेने वाले 32 प्रतिशत कपल होते हैं। अगर बात शादी और इंगेजमेंट के बीच के समय की हो तो विदेशों में इंगेजमेंट का समय कई सालों तक हो सकता है, लेकिन भारत में 72 % मामलों में इंगेजमेंट का समय 6 महीने से कम का होता है।

 

शादी के लिए ऑनलाइन संसाधनों का इस्तेमाल बढ़ा


प्रेम विवाह करने वाले जोड़े अब अरेंज की तरह ही पूरे तौर तरीके से शादी कर रहे हैं। वहीं शादी कराने वाली कंपनियों ने ट्रेंड के मुताबिक खुद को ढाल लिया है। ऐसे में शादी की योजना बना रहे जोड़े आज के दौर में ऑनलाइन संसाधनों का अधिक इस्तेमाल करने लगे हैं। वह शादी के बजट से लेकर वेंडर तलाशने तक का सारा काम ऑनलाइन करने लगे हैं। सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक, शादी के लिए ऑनलाइन प्लेटफार्म का उपयोग करने वालों का आंकड़ा 11 प्रतिशत तक बढ़ गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed