फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Relationship ›   things to know before marriage

शादी से पहले जानें कुछ जरूरी बातें

Sun, 24 Feb 2013 08:08 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Sun, 24 Feb 2013 08:08 PM IST
विज्ञापन
things to know before marriage

लड़का हो या लड़की सभी के लिए शादी एक अहम फैसला होता है। ऐसे में आपको चाहिए कि शादी से पहले कई बातों का ख्याल रखें। आमतौर पर सगाई के बाद शादी में दो से तीन महीने का फासला रहता है जो कि आपके लिए चुनौतियों से भरा होता है। इस समय में आप कई परिस्थितियों से गुजर रहे होते हैं।

विज्ञापन


आपके मन में भावनाओं का उछाल और अच्छे-बुरे हर तरह के भाव मन में आने लगते हैं। ऐसे में आपको अपने पर नियंत्रण रखना बेहद जरूरी है लेकिन इसके साथ ही एक बात और भी जरूरी है वो है शादी से पहले जानने वाली कुछ जरूरी बातें। आइए जानें शादी पहले कुछ बातें जो आपको अपने होने वाले पार्टनर के बारे में पता होनी चाहिए।
विज्ञापन


क्या वह मानसिक रूप से तैयार है: आपको शादी से पहले अपने पार्टनर से इस बात को सुनिश्चित कर लेना चाहिए कि वह मानसिक रूप से तैयार है या नहीं। आपका साथी किसी दवाब में तो वह शादी नहीं कर रहा या फिर आपका साथी आपको पसंद भी करता है या नहीं, उसकी लाइफ में कोई और तो नहीं जिससे वह शादी करने का इच्छुक हो या पसंद करता हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टनर के आसपास के लोगों को जानें: अपने दांपत्य जीवन को सुखी बनाने के लिए अपने पार्टनर के परिवार वालों, दोस्त, रिश्तेदारों, शादी से पहले रोमांस इत्यादि के बारे में खुलकर पूछें। इतना ही नहीं दोस्तों का घर पर आना-जाना पसंद है या नहीं, के बारे में भी बात करें। इससे भविष्य में आपके वैवाहिक जीवन पर कोई आंच नहीं आएगी।

उसकी जॉब के बारे में जानकारी हासिल करें: लड़की को खासतौर पर इस सवाल का जवाब करना चाहिए कि शादी के बाद उसका पार्टनर उसे जॉब करने देगा या नहीं। आपको ये भी जानना चाहिए कि आप अपने जॉब प्रोफाइल के बारे में अपने पार्टनर को जरूर बताएं।

उसकी लाइफ की प्राथमिकताओं के बारे में पूछें: आप अपने पार्टनर से पूछ सकते हैं कि शादी के बाद सिंगल फैमिली में रहना पसंद होगा या फिर परिवार के साथ। कहीं ट्रांसफर होता है तो उस कंडीशन में क्या किया जाएगा। इन मुद्दों पर बात करना भी बेहद जरूरी है।

निवेश और आर्थिक स्थिति के बारे में पूछें: आपको चाहिए कि दोनों एक-दूसरे के निवेश के बारे में पूछें। किसने कितना और कहां-कहां सेविंग की हुई है। इससे आप अपने पार्टनर की आर्थिक स्थिति से भी रूबरू हो पाएंगे।

एक-दूसरे की पसंद-नापसंद को जानें: आपको अपने भावी पार्टनर की पसंद:नापसंद को जानने का भी पूरा हक है। उसकी किस क्षेत्र में अधिक रूचि है, उसकी हॉबीज क्या:क्या हैं इत्यादि के बारे में भी जानें।

कैरियर और लक्ष्य के बारे में भी जानें: आपको चाहिए कि बातों ही बातों में यह भी जानने की कोशिश करें कि आपके पार्टनर का उसके घर में क्या अहमियत है और आपका पार्टनर अपने कैरियर और लक्ष्य को लेकर कितना गंभीर है।

रोमांस के बारे में पता करें: ये जानना बहुत मुश्किल होता है कि आपका साथी रोमांस के बारे में क्या सोचता है। लेकिन ये आपका हुनर है कि आपका पार्टनर आपसे कितनी और कैसी रोमांटिक बातें कर पाता है। हालांकि शादी के जोश और उत्साह में प्यार खुद-ब-खुद उमड़ने लगता है लेकिन इसके साथ ही ये भी जरूरी हो जाता है कि आप अपने पार्टनर के रोमांटिक स्तर को जानें।

साथी की सोच को जानने की कोशिश करें: शादी से पहले आपके पास इतना वक्त होता है कि आप अपने होने वाले जीवनसाथी की सोच के बारे में जान सकें। आपको यह जानना चाहिए कि शादी से पहले रोमांस, प्यार और सेक्स इत्यादि के बारे में आपका पार्टनर क्या सोचता है।


फैमिली प्लानिंग के बारे में भी करें बातः आपको चाहिए कि आप शादी से पहले ही जान लें कि आपका साथी फैमिली प्लानिंग के बारे में क्या सोचता है। बच्चों के लिए उसने कुछ प्लानिंग की है क्या। इसके साथ ही आपका साथी हनीमून के बारे में क्या सोचता है। क्या उसने इस बारे में कोई योजना बनाई है।

ये सभी बातें ना सिर्फ आपके वैवाहिक जीवन को सुखी बनाएंगी बल्कि आपको सच्चाई से भी रू:ब:रू करवाएंगी और आपको अपने पार्टनर को जानने में भी मदद मिलगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed