फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Relationship ›   The Secret to Happiness iS Helping Others

रिसर्च में हुआ खुलासा, पाने से ज्यादा टिकाऊ होती है देने की खुशी

Wed, 09 Jan 2019 09:43 AM IST
मंजू ममगाईं ऊर्जा डेस्क, अमर उजाला
ऊर्जा डेस्क, अमर उजाला Published by: मंजू ममगाईं Updated Wed, 09 Jan 2019 09:43 AM IST
विज्ञापन
The Secret to Happiness iS Helping Others

दूसरों को कुछ देने से प्रतिष्ठा बनाए रखने में मदद मिलती है और सामाजिक जुड़ाव तथा अपनेपन की भावना मजबूत होती है। एक विशेष घटना, गतिविधि या कुछ पाने के बाद हम जो खुशी महसूस करते हैं, वह ज्यादा देर तक टिकाऊ नहीं रहती, इसके विपरीत जब हम दूसरों को कुछ देते हैं, तो उसकी खुशी का अहसास लंबे समय तक बना रहता है। ऐसा एसोसिएशन फॉर साइकोलॉजिकल साइंस की एक पत्रिका 'साइकोलॉजिकल साइंस' में प्रकाशित दो अध्ययनों के अनुसार कहा गया है।

विज्ञापन


मनोविज्ञान के शोधकर्ता एड ओ'ब्रायन (यूनिवर्सिटी ऑफ शिकागो बूथ स्कूल ऑफ बिजनेस) और सामंथा कासीरर (नॉर्थ वेस्टर्न यूनिवर्सिटी केलॉग स्कूल ऑफ मैनेजमेंट) ने पाया कि अध्ययन में शामिल उन प्रतिभागियों की खुशी में गिरावट नहीं हुई या बहुत धीमी गिरावट आई, जिन्होंने बार-बार दूसरों को उपहार दिए, वहीं जो प्रतिभागी बार-बार उपहार प्राप्त कर थे, उनकी खुशी में धीरे-धीरे गिरावट दर्ज की गई। अध्ययनकर्ताओं के अनुसार, उनके शोध से पता चलता है कि ग्रहण करने की तुलना में बार-बार देने की प्रवृत्ति अधिक मायने रखती है।
विज्ञापन


एक प्रयोग में, विश्वविद्यालय के छात्र प्रतिभागियों को पांच दिनों के लिए हर दिन पांच डॉलर प्राप्त हुए। शोधकर्ताओं ने प्रतिभागियों को बेतरतीब ढंग से या तो खुद पर या किसी और पर पैसा खर्च करने के लिए कहा। जैसे कि कैफे में टिप जार में पैसा छोड़ना या हर दिन चैरिटी के लिए दान करना।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतिभागियों ने प्रत्येक दिन के अंत में अपने खर्च के अनुभव और समग्र खुशी पर फोकस किया। कुल 96 प्रतिभागियों के डाटा ने स्पष्ट पैटर्न दिखाया कि जिन प्रतिभागियों ने खुद पर पैसा खर्च किया, उन्होंने अपनी खुशी में लगातार गिरावट दर्ज की, लेकिन उन लोगों की खुशी फीकी नहीं पड़ी, जिन्होंने पैसा किसी और को दे दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed