फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Relationship ›   Should we kiss on first date or not

पहली मुलाकात में किस करने को लेकर दूर कर लें भ्रम

Sat, 05 Mar 2016 07:37 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 05 Mar 2016 07:37 PM IST
सार

  • जानिए, पहली डेट पर किस करने से क्या होता है।
  • कहां कहां, कैसी की जाती है किस।

विज्ञापन
Should we kiss on first date or not
- फोटो : getty images

विस्तार

जाइल्स दीबून फ्रांसीसी हैं लेकिन अपने ही देश में उन्हें एक अजीब सी मुश्किल का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


देश में घूमते हुए जब वे अलग-अलग जगहों में लोगों से मिलते तो उन्हें ये मुश्किल पेश आती कि अभिवादन करते समय वे सामने खड़े पुरुष या महिला की गालों को कितनी बार 'किस' करें?

दरअसल, फ्रांस में जब लोग मिलते हैं तो अभिवादन करते समय किस करते हैं और ये चलन आम है। जब पुरुष और महिला मिलते हैं या फिर जब महिलाएं एक दूसरे से मिलती हैं तो एक दूसरे के गाल चूमना आम बात है। लेकिन जब पुरुष आपस में मिलते हैं तो नजदीकी मित्रों के साथ ही ऐसा करते हैं।
विज्ञापन


दिक्कत ये है कि फ्रांस के तटवर्ती पश्चिमी भाग में एक बार गाल चूमा जाता है जबकि उसी के पास स्थित लूआर घाटी में अभिवादन करते समय चार बार गाल चूमते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

'किसिंग का इंटरएक्टिव मैप'

Should we kiss on first date or not

टूलोज शहर में रहने वाले 40 साल के सॉफ्टवेयर इंजीनियर जाइल्स दीबून बताते हैं, "बड़ी उलझन की स्थिति होती है जब आपको पता न हो कि अब रुकना है या आगे बढ़कर दूसरे गाल को चूमना है। अगर आप रुकने की बजाय गाल चूमना जारी रखते हैं तब क्या होगा?"

इस मसले का हल खोजने के लिए कंप्यूटर एक्सपर्ट दीबून ने फ्रांस के अलग अलग हिस्सों में गाल चूमने के चलन पर एक 'इंटरेक्टिव मैप ऑफ किसिंग' बना डाला।

दीबून का कलर कोडिड मैप फ्रांस को भोगौलिक क्षेत्रों या फिर प्रशासनिक डिविजनों में बांटता हैं और उसे लगातार अपडेट भी रखता है।

ये बताता है कि किस इलाके में कितनी बार किस करने का चलन है- एक, दो, तीन, चार या फिर पांच। जब इसे पहली बार 2008 में आनलाइन किया गया तो इस पर एक लाख से ज्यादा वोट आए और अब येफ्रांसीसी मीडिया के लिए विश्वसनीय स्रोत बन चुका है।

'ट्रायल और एरर' से सीखें

Should we kiss on first date or not

दीबून का मैप बाहर से आने वाले पर्यटकों को फ्रांस के विभिन्न हिस्सों में अभिवादन के हाइपर-लोकल चलन की जानकारी देता है। लेकिन स्थानीय संस्कृति के बारे में बारीकी से जानना आसान नहीं है।

वैसे एक अनाड़ीपन भरी किस या फिर आश्चर्य भरा हाथ पकड़ना या फिर गले लगना ऐसे अनुभव हैं जो 'ट्रायल और एरर' से ही सीखे जाते हैं।

अमरीका, इंग्लैंड और जर्मनी जैसे देशों में एक दूसरे से मिलने पर लोग एक दूसरे से हाथ मिलाते हैं। यही वजह है कि जब 25 साल के अमरीकी नागरिक स्टीफन रिनाल्डी अप्रैल में इटली पहुंचे तो गाल पर किस करने की संस्कृति से अचरज से भर गए।

हालांकि उन्होंने इस संस्कृति के बारे में कनफ्यूस्ड होने के कारण शुरूआत में खासा रक्षात्मक रुख अपनाते हुए मिलने वाले व्यक्ति को ही किस करने दिया, खुद किस नहीं किया।

लेकिन कुछ ही दिनों में रिनाल्डी को पता चल गया कि उनका तरीका सही नहीं था।

उन्होंने दूसरों को गौर से देखना शुरू किया। उन्होंने पाया, "आपको दोनों गालों को चूमना होता है। पहले दाएं फिर बाएं। लेकिन इसमें आपके होठ गाल से टकराते नहीं हैं। सिर्फ किस करने की आवाज निकलती है।"

कहां-कहां क्या है चलन?

Should we kiss on first date or not

इस जानकारी के बाद भी रिनाल्डी से ग़लती हुई। उन्होंने जब पहली बार एक महिला के साथ इसे अपनाया तो एकदम सही तरीके से अभिवादन किया लेकिन उन्होंने यही तरीका उनके पति के साथ अपनाना चाहा।

रिनाल्डी ने बताया, "उनके पति ने तुरंत हाथ मिलाने के लिए हाथ आगे बढ़ा दिया। मैं कनफ्यूस हो गया और किस करने और हाथ मिलाने के बीच में हमने एक दूसरे से गले मिलने जैसा कुछ किया।"

इस घटना के बाद रिनाल्डी को दूसरी अहम सीख मिली, "जब तक सामने वाले पुरुष को अच्छे से जानते न हों, तब तक हाथ मिलाना ही सबसे बेहतर है।"

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed