{"_id":"5cc802b5bdec2207272c2e89","slug":"study-found-10-out-of-7-women-cheat-their-husband-with-extra-marital-affair","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"10 में से 7 महिलाएं इस वजह से अपने पति को देती हैं धोखा, ऐप ने किया सर्वे","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
10 में से 7 महिलाएं इस वजह से अपने पति को देती हैं धोखा, ऐप ने किया सर्वे
Tue, 30 Apr 2019 01:52 PM IST
पंखुड़ी सिंह
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: पंखुड़ी सिंह
Updated Tue, 30 Apr 2019 01:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर' ये नाम आजकल चर्चाओं में है। हालांकि ये प्रवित्ति लोगों के स्वाभाव में पहले से थी या अभी पनपी है इसके कई बड़े कारण आपकी शादीशुदा जिंदगी से संबंधित हो सकते हैं। भारत में 10 में से 7 महिलाएं अपने पति को धोखा देती हैं क्योंकि वे घरेलू कामों में हिस्सा नहीं लेते हैं। अगर आपके रिश्ते में कुछ गड़बड़ महसूस हो रही है तो ये खबर आपके लिए है।
एक्सट्रा मैरिटल डेटिंग ऐप ग्लीडेन (gleeden) ने मंगलवार को कहा है कि उसने एक सर्वे में पाया कि भारत में 10 में से 7 महिलाएं अपने पति को धोखा देती हैं। उनमें से कई महिलाओं का अपने साथी को छोड़ने के पीछे मुख्य कारण उनकी शादी का नीरस होना है।
आपको जानकार हैरानी होगी की ग्लीडेन (gleeden) ऐप के 5 लाख से ज्यादा लोग इस्तेमाल करते हैं। इस ऐप ने ‘महिलाएं अडल्टरी यानी व्यभिचार क्यों करती हैं’ से एक सर्वेक्षण करवाया जिसमें पता चला है कि बेंगलुरू, मुंबई और कोलकाता जैसे महानगरों में ऐसी महिलाओं की संख्या सबसे अधिक है, जो अपने पतियों को धोखा देती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
स्टडी के अनुसार, भारत में, पारंपरिक विवाह में फंसे समलैंगिक लोगों को भी बढ़ती संख्या में अपने लिए इस ऐप की मदद से साथी मिल रहे हैं। बता दें कि, ग्लीडन ऐप को 2009 में फ्रांस में लॉन्च किया गया था। ग्लीडेन 2017 में भारत में लॉन्च हुआ और महज 2 साल के अंदर भारत में इसके 30 प्रतिशत सदस्य हैं।
विज्ञापन
ग्लीडेन में मार्केटिंग एक्सपर्ट सोलेन पैलेट के अनुसार, 10 में से 4 महिलाओं का मानना है कि अजनबियों के साथ समय बिताकर उनके जीवनसाथी के साथ उनका रिश्ता और अधिक मजबूत हुआ है। 5 लाख भारतीय ग्लीडन यूजर्स में से 20 फीसदी पुरुषों और 13 फीसदी महिलाओं ने अपने जीवनसाथी को धोखा देने की बात स्वीकार की है।