फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Relationship ›   She Cheated On Me But I Still Love Her

#प्यार में धोखे की कहानियां: मैं उससे डूब के मोहब्बत करता रहा, उसने मुझे कर्ज में डुबो दिया

Wed, 17 Jul 2019 04:22 PM IST
Lalit fulara ललित फुलारा
Updated Wed, 17 Jul 2019 04:22 PM IST
विज्ञापन
She Cheated On Me But I Still Love Her
प्यार में धोखे की कहानी - फोटो : pixabay

'तीन महीने पहले हमारा ब्रेकअप हुआ है। जानते हैं कारण ? जेब खाली हो गई है। तकरीबन 24 हजार रुपए का कर्ज चुकाना है। दोस्तों से नजर नहीं मिला पा रहा। मकान मालिक से बोला है- पिताजी बीमार हैं। पिताजी को बोला था-मैं बीमार हूं, ज्यादा पैसे चाहिए। और अपनी गुस्सेबाज गर्लफ्रेंड से कहा था- बहुत पैसे हैं जो चाहिए ले लो। लेकिन ब्रेकअप की वजह सिर्फ कर्ज नहीं है! आपकी 'प्यार में धोखे की कहानियां' सीरीज देखी, इसलिए मैसेज कर रहा हूं। क्या मेरी कहानी भी लिखेंगे। क्योंकि धोखा सिर्फ लड़के ही नहीं, लड़कियां भी देती हैं।' 

विज्ञापन


यह मैसेज शुभम ने भेजा है। 22 साल का यह लड़का, 19 साल की उम्र से प्यार में रूमानी ख्वाब देख रहा था। 21 साल का हुआ तो पहली नजर में ही मोहब्बत में डूब गया। जिस लड़की से पहला प्यार हुआ, वह साथ में पढ़ती है। इलाहाबाद से दिल्ली आए अभी दो ही साल हुए हैं। फाइव सेंस से लेकर लोधी गार्डन, इंद्रप्रस्थ पार्क से लेकर बुद्धा गार्डन, दिल्ली में कपल्स के लिए ऐसी कौन-सी जगह है जो शुभम ने न नापी हो। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें- #प्यार में धोखे की कहानियां: उसकी जबरदस्ती और हिंसा से तंग आकर मैंने यह कदम उठाया
विज्ञापन
विज्ञापन


शुभम का कहना है- 'मेरे दोस्तों में ही नहीं, पूरे इलाहाबाद में प्रसिद्ध है दिल्ली का कोना-कोना नापना हो तो शुभम को पकड़ लो। कहां ज्वैलरी अच्छी मिलती है? कहां कपड़े और कहां खाना? कहां सेल लगी है और कहां मूवी टिकट पर डिस्काउंट मिल रहा है? मुझसे बेहतर इस बात को मेरे जानने वालों में कोई नहीं जानता।'

रूआंसा होते हुए शुभम फिर कहता है- 'अब मुझे इन सारी जगहों से नफरत हो गई है। रह-रहकर एक ही ख्याल आ रहा है। हाथ की नस काट लूं क्या?  लेकिन मैं इतना कमजोर नहीं जो ऐसा करूंगा। मैं अब इस बात को भलीभांति जान गया हूं कि मैं उसका बैंक बैलेंस था, वह मुझसे प्यार नहीं करती थी। बस एक ही दुख- सब चीजों को समझते और जानते हुए भी मैं बेवकूफ बनता रहा '

She Cheated On Me But I Still Love Her
प्यार में धोखे की कहानी - फोटो : pixabay

पांच महीने पहले उसने सबके सामने मुझे सिर्फ इसलिए थप्पड़ मारा क्योंकि मैंने जींस नहीं खरीदवाई! मेरा फोन छीनकर पटक दिया। मुझे भिखारी कहकर चल दी। मेरा पर्स भी ले गई। यह घटना साकेत मॉल की है। वहां से लोधी गार्डन तक मैं कैब में आया और फिर दोस्त से पैसे मांगकर ड्राइवर को दिए। थप्पड़ खाने से पहले हमने साथ में फिल्म देखी थी। साथ ही मैं खाना भी खाया था।

इसे भी पढ़ें-#किराये के कमरे और मैं: फिर अचानक मुझे आधी रात को फ्लैट छोड़ना पड़ा

इस घटना से एक हफ्ते पहले ही मैंने उसे जमकर शॉपिंग करवाई थी। दो महीने से मैं किराए के पैसे कम दे रहा था और दोस्त इसकी भरपाई कर रहे थे। उसे मनाने के लिए मैं अपने दोस्तों से पैसे मांगकर फिर वापस साकेत आया और वही जींस खरीदी। मेरे ऊपर दिन ब दिन कर्जा बढ़ते जा रहा था। और वह खर्च कराने में पीछे नहीं हटती थी।

मुझे सब समझ आ रहा था, लेकिन आंखों पर प्यार की पट्टी जो चढ़ी थी, सोचता था- एक दिन वह समझेगी कि मैं उसके साथ क्यों घूमता हूं? उसकी हर बात क्यों मानता हूं? उसकी हर जिद को पूरा क्यों करता हूं? मुझे लगता था, वह मेरे भीतर की मोहब्बत को समझेगी।

She Cheated On Me But I Still Love Her
प्यार - फोटो : pixabay

लेकिन उसे इन बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता था। हमारा रिलेशनशिप ऐसा ही चलता आ रहा था। दोस्तों के साथ बैठने पर वे हंसते थे। गर्लफ्रेंड के साथ रहता तो कब भड़क जाए यह टेंशन बनी रहती। क्लास में भी वह अचानक मेरे ऊपर चिल्ला देती। गुस्सा हो जाती। उसकी वजह से मैं दोस्तों से बिल्कुल कट गया था।

उसके साथ शॉपिंग। उसका असाइनमेंट। उसका रिचार्ज। यहां तक की कई बार उसके दोस्तों के लिए भी मूवी टिकट मैं ही बुक कराता। जरा-सा मेरा फोन बिजी रहता तो वह इतना भड़क जाती और गालियां तक देने लगती। और उसका फोन घंटों बिजी रहने पर मैं यह भी नहीं पूछ सकता था किससे बात कर रही हो?

मेरे सारे दोस्त मुझे प्रताड़ित प्रेमी कहने लग गए थे। मुझे यह भी मंजूर था क्योंकि इलाहाबाद से दिल्ली आने पर मुझे पहली नजर में ही उससे प्यार हो गया था।

इसे भी पढ़ें-#प्यार में धोखे की कहानियां: उसकी जबरदस्ती और हिंसा से तंग आकर मैंने यह कदम उठाया

और यह सब चलता रहता अगर मुझे शक नहीं होता। 

She Cheated On Me But I Still Love Her
प्यार - फोटो : pixabay

दरअसल, रीना सिर्फ मुझे बेवकूफ बना रही थी। वह प्यार किसी और से करती थी। मैंने उसके सारे चैट पढ़ लिए थे। जिन में वह मेरे ऊपर जबरदस्ती पीछे पड़ने का इल्जाम लगा रही थी। जब मैंने उससे पूछा तो वह भड़क गई और हमारे बीच लड़ाई हुई। उसने मुझसे कहा- 'क्या मैंने कभी तुम्हें प्यार का इजहार किया?'

उसकी इस बात को मैं समझ नहीं पा रहा था। हजार बार से भी ज्यादा प्रेम का इजहार करने। हर दिन लव यू कहने।एक साल से रिलेशनशिप में होने के बाद भी वह यह पूछ रही थी। सारे दोस्तों को पता था कि वह मेरी गर्लफ्रेंड है। और वह अचानक मुझ पर बरस रही थी।

उसने मुझे एक और थप्पड़ जड़ा और मेरी शिकायत अपने ब्वॉयफ्रेंड से करने की धमकी देने लगी। उसकी इन बातों को सुनकर मैं हैरान था! मैंने उससे पूछा तो हमारे बीच कुछ नहीं है। वह गुस्से से बोल रही थी कुछ भी नहीं है। तुम्हें पता होना चाहिए मेरा ब्वॉयफ्रेंड है। मैंने कहा- कब से है? उसका जवाब था-  स्कूल के वक्त से ही है।

इसे भी पढ़ें-#इलाज में लापरवाही की कहानियां: एक गलत इंजेक्शन और हमेशा के लिए बंद हो गई आंख

एक साल से हमारी लड़ाई चल रही थी। अब वह वापस आ गया है। मैं तुम्हारे सारे पैसे दे दूंगी। अपने गिफ्ट वापस ले लेना। तुम मेरे टाइप नहीं हो। हमारे बीच प्यार कैसे हो सकता है?' और वह यह कहते हुए चले गई और मुझे कभी बात नहीं करने की धमकी भी दे गई।

एक घंटे बाद उसके ब्वॉयफ्रेंड का फोन आया और जमकर गालियों से मेरा स्वागत हुआ। इस वक्त मेरे ऊपर 24 हजार से ज्यादा का उधार है। किरायेदार के लिए मेरे पिता जी बीमार हैं और पिताजी के लिए दिल्ली में मैं बीमार हूं। और दोस्त मेरे ऊपर हंसते हैं। एक साल के पैसे का हिसाब आप खुद लगा लो जब दो महीने के इतने हैं तो..।

मैं हूं कि अब भी लगता है वह मुझे प्यार करती है!

( यह कहानी शुभम (बदला हुआ नाम) की है। शुभम एक प्राइवेट कॉलेज से बीबीए कर रहे हैं। )

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed