फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Relationship ›   Relationship Guide Does Love Fade After Marriage Know Tips in Hindi

Relationship Tips: क्या शादी के बाद कम हो जाता है प्यार? प्रेम विवाह करने वाले जान लें

Tue, 09 Dec 2025 11:14 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 09 Dec 2025 11:14 AM IST
सार

Relationship Tips: कुछ कपल्स को लगता है कि शादी के बाद उनके बीच का प्यार और रोमांस कम होने लगा है। हालांकि सच्चाई ये है कि प्यार कम या खत्म नहीं होता, बल्कि बदल जाता है। इसकी कुछ वजह भी हैं, जिन्हें जानकर आप अपने रिश्ते में वही पहले जैसा प्यार, रोमांस और स्पार्क बनाए रख सकते हैं।

विज्ञापन
Relationship Guide Does Love Fade After Marriage Know Tips in Hindi
शादी के बाद प्यार खत्म हो जाता है क्या? - फोटो : Adobe stock

विस्तार

Relationship Tips: कहते हैं, “शादी प्यार को मुकम्मल करती है।" लेकिन बहुत से कपल बाद में यही पूछते नज़र आते हैं कि शादी के बाद पहले जैसा प्यार और रोमांस क्यों नहीं रहता? हालांकि सच्चाई ये है कि प्यार कम नहीं होता। बस उसका रूप बदल जाता है। पहले जहां दिल तेज़ धड़कता था, अब वही दिल सुरक्षा और साथ चाहता है। पहले हर दिन सरप्राइज हुआ करते थे, वहीं शादी के बाद जीवन की जिम्मेदारियाँ हावी हो जाती हैं। लेकिन जो रिश्ते समझ और देखभाल से चलते हैं, वही उम्रभर की मोहब्बत रच देते हैं। ये लेख उन कपल्स के लिए है, जिन्हें लगता है कि शादी के बाद उनके बीच पहले जैसी बात नहीं रही, या शादी के बाद उनके बीच प्यार और रोमांस कम होने लगा है। अगर प्यार को संभाला जाए, तो शादी के बाद भी वही ताजगी, वही क्रेज़ और वही दीवानगी कायम रहती है। आइए जानते हैं आखिर शादी के बाद प्यार कम क्यों महसूस होता है और इस अहसास से कैसे बचा जाए।

विज्ञापन

 

आखिर शादी के बाद प्यार कम क्यों महसूस होता है?


अपेक्षा बनाम वास्तविकता

शादी से पहले कपल्स की जो अपेक्षाएं होती हैं, शादी के बाद की सच्चाई उससे थोड़ी अलग होती है। लोग फिल्मी स्टाइल रोमांस की चाह रखते हैं पर असली जीवन में जिम्मेदारियां होती हैं। ऐसे में जिम्मेदारियों के बोझ तले फिल्मी प्यार दब जाता है तो लोगों को लगता है कि शादी के बाद उनका प्यार कम हो गया। 

विज्ञापन


कंफर्ट जोन में आना

शादी से पहले तक लोग अपने पार्टनर को खुश करने, उनके साथ को बनाए रखने के लिए कई कोशिशें करते हैं। एक दूसरे से मिलने का प्रयास, ढेर सारी बात, गिफ्ट, सरप्राइज और डेट्स आदि अपनाते हैं। लेकिन शादी के बाद ये कोशिशें कम हो जाती हैं और सरप्राइज गायब हो जाते हैं। जिससे महसूस होता है कि अब रिश्ते में पहले जैसी बात नहीं रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


करियर, परिवार और तनाव 

शादी के बाद कपल सिर्फ प्यार तक सीमित नहीं रहता है, बल्कि करियर, परिवार की जिम्मेदारियां उठानी होती है। ये सब तनाव बढ़ाता है। जीवन की दौड़ में रिश्ते पीछे छूट जाते हैं। 

संवाद की कमी

शादी के बाद कपल्स के बीच संवाद कम होने लगता है। वह दिल की बातें कम करते हैं। फोन और स्क्रीन का शोर ज्यादा हो जाता है। ऐसे में प्यार नजर आना कम हो जाता है।

तुलना की पंरपरा

सोशल मीडिया और डिजिटल दौर में कपल्स गोल और दूसरे की लाइफ से खुद की तुलना करना रिश्ते में असंतुष्टि को बढ़ाता है। लोगों को लगता है कि उनका साथी, उन्हें रील वाले कपल की तरह प्यार नहीं करता। सोशल मीडिया रिश्तों को असलीपन से दूर करता है। 

 

शादी के बाद पहले जैसा प्यार कैसे पाएं?

अगर आप चाहते हैं कि शादी के बाद भी आपका प्यार पहले जैसा ही रहे। दोनों के बीच शादी के बाद भी वही बाॅयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड वाला रोमांस दिखे तो कुछ सरल तरीके हैं, जिन्हें आपको जरूर अपनाना चाहिए। 

डेट नाइट्स 

शादी के बाद कोशिशें करना न छोडे़ं। साथ रहने लगे हैं तो भी छोटी-छोटी डेट नाइट्स जरूर फिक्स करें। जिंदगी कितनी भी व्यस्त क्यों न हो, एक दूसरे के लिए वक्त जरूर निकालें। 

संवाद 

प्यार को जिंदा रखने के लिए शादी के बाद भी संवाद वैसा ही रखें। उनसे खुलकर अपने दिल की बात करें। बातचीत के लिए वक्त निकालें, न कि फोन और स्क्रीन में व्यस्त रहें। मैं तुम्हें समझता या समझती हूं। मैं हमेशा साथ हूं। जैसी छोटी छोटी बातें पार्टनर के विश्वास को बनाए रखती हैं। 

नजदीकों को अहसास बनाएं

सिर्फ स्पर्श या नजदीक रहना प्यार नहीं। इस अहसास को महसूस करना प्यार है। एक छोटा सा हग, हाथ थामना काफी है, उन्हें अहसास कराने के लिए कि वह अब भी आपके लिए उतना ही महत्व रखते हैं।



इगो छोड़े 

शादी से पहले भी कपल्स के बीच झगड़े होते हैं,लेकिन शादी के बाद होने वाले विवाद बड़ा रूप इसलिए ले लेते हैं, क्योंकि लोगों को लगता है कि अब वह पहले जैसा प्यार नहीं करते। अब वह उस तरह मनाया नहीं करते, जैसे शादी से पहले मनाते थे। हालांकि जरूरी है कि जब भी लड़ाई हो तो इगो को बीच में न लाएं, बल्कि रिश्ते को जीतने दें। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed