फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Relationship ›   Pregnancy 9 Months And Navratri 9 Days Hidden Connection in hindi garbhavastha navratri ka sambandh

Navratri vs Pregnancy 9 Connection: मां दुर्गा के 9 रूप और गर्भावस्था के 9 महीने, क्या है नाता?

Thu, 25 Sep 2025 04:12 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 25 Sep 2025 04:12 PM IST
सार

Navratri vs Pregnancy 9 Connection:  कई परिवार नवरात्रि में गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष पूजा और आशीर्वाद रखते हैं, ताकि नए जीवन का आगमन शुभ हो। आइए जानते हैं कि कैसे गर्भावस्था के हर महीने का रिश्ता नवरात्रि के हर दिन और देवी के स्वरूप से जुड़ता है।

विज्ञापन
Pregnancy 9 Months And Navratri 9 Days Hidden Connection in hindi garbhavastha navratri ka sambandh
नवरात्रि के 9 दिन और गर्भावस्था के 9 महीने - फोटो : Adobe

विस्तार

Navratri Vs Pregnancy Connection: भारत में नवरात्रि सिर्फ देवी पूजन या व्रत का पर्व नहीं, बल्कि नारी-शक्ति और सृजन शक्ति का उत्सव भी है। दिलचस्प बात यह है कि नवरात्रि के 9 दिनों और गर्भावस्था के 9 महीनों के बीच एक अद्भुत समानता छुपी है। जैसे एक स्त्री गर्भ में जीवन को धारण कर नए सृजन की यात्रा करती है, वैसे ही नवरात्रि में देवी दुर्गा के नौ रूप आत्मबल, पवित्रता और मातृत्व की शक्ति को दर्शाते हैं।

विज्ञापन


नवरात्रि की तरह गर्भावस्था भी 9 चरणों की आध्यात्मिक और शारीरिक यात्रा है। दोनों में सृजन, धैर्य, प्रेम, शक्ति और पूर्णता के भाव छुपे हैं। यही कारण है कि कई परिवार नवरात्रि में गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष पूजा और आशीर्वाद रखते हैं, ताकि नए जीवन का आगमन शुभ हो। आइए जानते हैं कि कैसे गर्भावस्था के हर महीने का रिश्ता नवरात्रि के हर दिन और देवी के स्वरूप से जुड़ता है।
विज्ञापन



नवरात्रि का पहला व पहला महीना

नवरात्रि का पहला दिन मां शैलपुत्री को समर्पित है जो कि शक्ति और नई शुरुआत का प्रतीक हैं। गर्भावस्था के पहले माह में गर्भ में जीवन का बीज अंकुरित होता है। लगभग 20वें दिन बच्चे की दिल की धड़कन सुनाई देने लगती है। मां शैलपुत्री का आगमन नवरात्रि के आरंभ और शिशु के लिए एक नई शुरुआत की तरह है।
विज्ञापन
विज्ञापन



नवरात्रि का दूसरा दिन और गर्भावस्था का दूसरा माह

नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है, जो कि तप, धैर्य और समर्पण का स्वरूप हैं। दूसरे महीने में अधिकांश माताएं अपनी गर्भावस्था को महसूस करती हैं। यह समय धैर्य और मानसिक मजबूती का होता है, क्योंकि मां और बच्चे के बीच भावनात्मक रिश्ता बनना शुरू हो जाता है।

तृतीय नवरात्रि और तीसरा महीना

नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा होती है। देवी चंद्रघंटा अंतर्ज्ञान की शक्ति, सुरक्षा और तीसरी आंख का प्रतीक है। वहीं गर्भावस्था के तीसरे महीने में बच्चे का पीनियल ग्लैंड (तीसरी आंख का प्रतीक) विकसित होना शुरू हो जाता है। यह समय मां को अपने अंदरूनी अहसास और सुरक्षा भावना पर भरोसा करने का है।

नवरात्रि का चौथा दिन और गर्भवती का चौथा महीना

चतुर्थ नवरात्र माँ कूष्मांडा को समर्पित है। वह सृष्टि की रचयिता हैं। ब्रह्मांडीय अंडे का प्रतीक मानी जाती हैं और जीवन व ऊष्मा का संचार करती हैं। चौथे महीने में शिशु का शरीर लगभग पूर्ण आकार ले लेता है और पिट्यूटरी ग्रंथि का विकास होता है। नवरात्रि का चौथा दिन और गर्भावस्था का चौथा महीना जीवन को ऊष्मा देने और सृजन की शक्ति को पोषित करने का है।

पंचमी नवरात्रि और पांचवां महीना

मां स्कंदमाता को समर्पित नवरात्रि का पांचवां दिन प्रेम, सुरक्षा और मातृत्व का प्रतीक है। गर्भावस्था के पांचवे महीने में शिशु का लिंग स्पष्ट होता है और मां बच्चे के बीच भावनात्मक जुड़ाव गहराता है। मां स्कंदमाता सिखाती हैं कि मातृत्व में प्रेम ही सबसे बड़ी शक्ति है।

नवरात्रि का छठा दिन और छठा महीना

शारदीय नवरात्रि के छठे दिन देवी दुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा की जाती है। मां कात्यायनी योद्धा देवी, रक्षक और साहस की प्रतीक हैं। गर्भवती महिला के छठे माह में बच्चे के बाल उगने लगते हैं, जो शरीर के लिए प्राकृतिक सुरक्षा कवच की तरह काम करते हैं। यह समय साहस, सुरक्षा और आत्मबल को महसूस करने का है।

नवरात्रि का सातवां दिन और सातवां महीना

नवरात्रि का सातवां दिन और गर्भावस्था का सातवां महीना अंधकार से सृजन का समय है। इस दिन मां कालरात्रि की पूजा होती है जो कि अंधकार की देवी, सृजन की जड़ है। गर्भावस्था के सातवें महीने में बच्चा अंधकार छोड़ अपनी आंखें खोलता है और बाहरी दुनिया से भरोसा बनाना शुरू करता है। कालरात्रि दिखाती हैं कि अंधकार के बाद नई रोशनी जन्म लेती है।

दुर्गा अष्टमी और गर्भावस्था का आठवां महीना

यह पवित्रता और तैयारी का वक्त है। जहां नवरात्रि की अष्टमी तिथि को देवी महागौरी की उपासना की जाती है, जो कि पवित्रता और तैयारियों का प्रतीक हैं। गर्भावस्था के आठवें महीने में बच्चा तेजी से हिलने-डुलने लगता है और जन्म की तैयारी करता है। यह समय शुद्धता, मानसिक शांति और जन्म के लिए तैयार होने का है।


नवमी और नौवां महीना

नवमी तिथि पर मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। वह सिद्धि और पूर्णता देने वाली देवी हैं। नवरात्रि के नौ दिनों के व्रत और तप का फल नवमी तिथि पर मां सिद्धिदात्री के पूजन से फलता है। उसी तरह गर्भावस्था नवे महीने में अपनी पूर्णता की ओर होती है। नौवें महीने में शिशु पूरी तरह विकसित हो जाता है और जन्म के लिए तैयार होता है। मां सिद्धिदात्री हमें बताती हैं कि यात्रा का हर चरण आशीर्वाद से पूर्ण होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed