फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Relationship ›   precautions before saying i love you

'आइ लव यू' कहने से पहले खुद से पूछें ये सवाल

Sun, 24 Feb 2013 08:11 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Sun, 24 Feb 2013 08:11 PM IST
विज्ञापन
precautions before saying i love you

कई बार आप किसी से प्यार करने लगते हैं लेकिन इस बात से अनजान होते हैं कि वाकई आप उससे प्यार करते हैं। आपको समझ नहीं आता कि आपके साथ जो हो रहा है कि वो क्या है। आप वाकई किसी को बहुत पसंद करते हैं या फिर उसकी छोटी-छोटी बातों का ख्याल रखते हैं और उसकी हर फरमाइश पूरी करते हैं तो आप वाकई किसी रिलेशन में बंधने जा रहे है। लेकिन आपको किसी के प्यार में पड़ने से पहले कुछ बातों का खासतौर पर ख्याल रखना चाहिए।

विज्ञापन


क्या आप वाकई उसे चाहते हैं?
सबसे पहले आपको अपने प्यार को प्रपोज करने से पहले इस बात को अच्छी तरह से समझ लेना चाहिए कि आप वाकई उसको चाहने लगे हैं। किसी से रिलेशन में बंधने से पहले जाने लें कि वाकई आपको उसकी जरूरत है। आमतौर पर रिश्ते जरूरत पर ही बनते हैं। आपको अपने आपसे पूछना चाहिए कि आप नया रिश्ता क्यों बनाना चाहते हैं।
विज्ञापन


क्या वो आपके लायक है?
आपको रिलेशन बनाने से पहले उस व्यक्ति को जानना चाहिए कि आप जिसे प्रपोज करने वाले हैं क्या वाकई वो आपके लायक है। क्या वह आपको वो सम्मान और प्यार दे पाएगा जितना आप डिसर्व करते हैं। आपके प्यार में पड़ने से पहले अपने पार्टनर की खूबियों, अपनी और उसकी समानताओं और अंतर का भी ध्यान रखना चाहिए। इससे आपको रिश्ते को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या मैं ये जिम्मेदारियां निभा सकूंगा?
आपके प्यार में पड़ने का कारण कोई भी हो सकता है। लेकिन आपको चाहिए कि आप पहले खुद क्लियर हो। साथ ही आपको यह भी ध्यान रखना चाहिए यदि आप अपने प्यार के रिश्ते को आगे तक ले जाएंगे तो कहां तक। आपको प्यार में पड़ने से पहले अपने बारे में पता होना चाहिए कि क्या आप इस रिश्ते के काबिल हैं। आपको जानना चाहिए कि क्या आप वो जिम्मदारियां निभा पाएंगे जो प्यार में पड़ने के बाद निभाई जाती हैं।   

क्या वो भी मुझे इतनी ही अहमियत देता है?
आपको यह भी तय कर लेना चाहिए कि आप अपने साथी के बारे में जैसा महसूस कर रहे हैं क्या वह भी आपको उतनी ही अहमियत देता है। किसी के प्यार में पड़ने से पहले या किसी को प्रपोज करने से पहले आपको अपनी क्षमताओं का भी ध्यान रखना है। ऐसे में नया रिलेशन बनाते हुए आपको पहले भावनात्मक रूप से जुड़ना बहुत जरूरी है। यदि आप अपने प्यार को आगे की ओर ले जाना चाहते हैं तो आपको सुनिश्चित कर लेना चाहिए कि आपका निर्णय सही है या नहीं।


इस तरह से आप आसानी से जान सकते हैं कि क्या आप वाकई नए संबंध बनाने के लिए तैयार हैं। आमतौर पर किसी भी व्यक्ति के बारे में जरूरत से ज्यादा ख्यालात आने या उसकी हर छोटी-बड़ी बात अच्छी लगने का अर्थ है कि आप उसे पसंद करने लगे हैं। ऐसे में आप जल्दबाजी में कोई फैसला ना लें बल्कि अच्छी तरह से सोच-विचार कर लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed