फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Relationship ›   Pet Care Checklist: Essential Things Every Dog and Cat Owner Should Have

पालतू जानवर की छोटी-बड़ी जरूरतों के लिए तैयार रखें ये सामान, सेहत और सुरक्षा दोनों का रहेगा ख्याल

Mon, 28 Sep 2026 08:30 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 28 Sep 2026 08:30 PM IST
सार

Pet Care Tips: अगर आपके घर में बिल्ली या छोटा पपी है, तो लिटर बॉक्स आपके काफी काम आएगा। बस, खरीदते समय इसकी साइज का ध्यान रखें, ताकि आपका पेट उसमें आसानी से बैठ और घूम सके। पेट्स के लिए कवर वाला लिटर बॉक्स भी अच्छा रहता है, जिसमें वे अच्छी नींद ले सकते हैं।

विज्ञापन
Pet Care Checklist: Essential Things Every Dog and Cat Owner Should Have
पालतू जानवरों के लिए जरूरी सामान - फोटो : Ai

विस्तार

घर लौटते ही दरवाजे पर आपका पेट पूंछ हिलाता हुआ नजर आए या बिल्ली चुपचाप आकर आपके पैरों से लिपट जाए, पलभर में मानो दिनभर की थकान दूर हो जाती है। पेट्स सिर्फ घर का हिस्सा नहीं होते, बल्कि परिवार के ऐसे सदस्य बन जाते हैं, जो बिना कुछ कहे हमारी खुशियां और उदासी समझ लेते हैं। बदले में उन्हें भी चाहिए हमारा प्यार, समय और थोड़ी अतिरिक्त देखभाल। उनकी रोजमर्रा की जरूरतों को आसान और सुरक्षित बनाने के लिए घर में कुछ जरूरी चीजें जरूर होनी चाहिए। ये न सिर्फ पेट्स को आराम देंगी, बल्कि उनकी सेहत और खुशी का भी ख्याल रखेंगी।

विज्ञापन


कैट लिटर और क्रेट

अगर आपके घर में बिल्ली या छोटा पपी है, तो लिटर बॉक्स आपके काफी काम आएगा। बस, खरीदते समय इसकी साइज का ध्यान रखें, ताकि आपका पेट उसमें आसानी से बैठ और घूम सके। पेट्स के लिए कवर वाला लिटर बॉक्स भी अच्छा रहता है, जिसमें वे अच्छी नींद ले सकते हैं। कैट लिटर आप ऐसा चुनें, जो नमी सोखने के साथ दुर्गंध को कम करने में मदद करे। पेट को बाहर या डॉक्टर के पास ले जाने के लिए आपके पास एक मजबूत और आरामदायक क्रेट भी जरूर होना चाहिए।
विज्ञापन


साफ रखेंगे ग्रूमिंग टूल्स 

पेट्स की सेहत के लिए नियमित ग्रूमिंग बेहद जरूरी है। इसलिए घर में उनके लिए अच्छी क्वालिटी का ब्रश, कंघी, नेल क्लिपर, पेट-फ्रेंडली शैंपू, कान साफ करने का सॉल्यूशन और टूथब्रश-टूथपेस्ट जरूर रखें। लंबे या घने बालों वाले पेट्स के लिए डिटैंगलिंग कंघी और डी-शेडिंग टूल भी उपयोगी हैं। नहाने के बाद माइक्रोफाइबर टॉवल या पेट हेयर ड्रायर काम आता है। सही ग्रूमिंग टूल्स से उनके बाल साफ और चमकदार, नाखून सुरक्षित और साफ-सफाई बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इमरजेंसी पेट फर्स्ट-एड किट

पेट्स को अक्सर खेलते समय छोटी-बड़ी चोट लग जाती है। ऐसे में यह परेशानी का सबब न बने इसके लिए घर में एक अलग से पेट फर्स्ट-एड किट जरूर होनी चाहिए। इसमें गॉज पैड, एडहेसिव टेप, बैंडेज, चिमटी, पेट थर्मामीटर, नेल क्लिपर, ग्रूमिंग ब्रश, पेट वाइप्स, टिक रिमूवर और कान साफ करने के लिए वेट-रिकमेंडेड क्लीनर शामिल करें। आप पेट फर्स्ट-एड किट हमेशा पशु चिकित्सक की सलाह लेकर ही तैयार करें।

खिलौनों से बोरियत दूर

पेट्स को खुश, स्वस्थ और मानसिक रूप से एक्टिव रखने में खिलौने जरूरी होते हैं। डॉग्स के लिए टग रोप्स, स्क्वीकी टॉयज और ट्रीट-डिस्पेंसिंग पजल मजेदार विकल्प हैं। बिल्लियों को फेदर वैंड्स, बॉल्स और कैट टनल खूब पसंद आते हैं। खरगोशों के लिए च्यू टॉयज और टनल, हैम्स्टर्स के लिए रनिंग व्हील और चबाने वाले खिलौने तथा पक्षियों के लिए मिरर, बेल्स और स्विंग्स उपयोगी हैं। सही खिलौने पेट्स की बोरियत दूर कर उन्हें खेलते-खेलते मानसिक और शारीरिक रूप से चुस्त रखते हैं।


ट्रेनिंग उपकरण व क्लीनिंग प्रोडक्ट्स

बेसिक कमांड और पॉटी ट्रेनिंग के दौरान क्लिकर, ट्रीट पाउच और ट्रेनिंग पैड काफी मददगार हो सकते हैं। ट्रेनिंग में डांटने के बजाय सकारात्मक प्रोत्साहन को प्राथमिकता दें। इसके अलावा घर में पेट्स के दाग और दुर्गंध साफ करने वाले पेट-सेफ क्लीनिंग प्रोडक्ट्स जरूर रखें। तेज केमिकल वाले क्लीनर से बचें, क्योंकि इनके संपर्क में आने से पेट्स को नुकसान हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed