आशावादी होना जीवन के लिए बेहद जरूरी है। एक नए शोध में बताया गया है कि अगर आप आशावादी हैं तो आपको बेहतर नींद आती है। आप लंबे वक्त तक नींद का लुत्फ उठाते हैं। वहीं, आपकी निराशावादी सोच आपके नींद में तो खलल डालती ही है, आपको अनिद्रा जैसी बीमारी भी दे सकती है। इसलिए, जीवन में हर परिस्थिति में आशावादी बन रहें ताकि आपकी सकारात्मक सोच दुनिया को खुशमिजाजी दे सकें। इस शोध का कहना है कि जो लोग आशावादी होते हैं, वे अच्छी और भरपूर नींद लेते हैं।
निराशावादी हैं तो हो जाएं सावधान! ऐसे हो सकता है आपको नुकसान
और क्या कहता है अध्ययन? इस अध्ययन का कहना है कि 78 फीसदी लोगों ने बताया कि उनके आशावादी रवैये की वजह से उनको अच्छी नींद आती है। वह अवसाद से दूर रहते हैं और हर रोज सात से नौ घंटे की भरपूर नींद ले पाते हैं। वहीं, निराशावादी लोग अपने नकारात्मक ख्यालों की वजह से अच्छी नींद नहीं ले पाते। ऐसे लोगों को अनिद्रा की बीमारी हो जाती है। 75 फीसदी लोगों को नकारात्मक और निराशावादी सोच की वजह से अनिद्रा होती है और दिन के वक्त नींद आती है। अध्ययन में इस बात की जानकारी दी गई है।