{"_id":"a379fbde37a05b691e5841ac2716d9cd","slug":"new-dating-app","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेटिंग ऐप करेगी महिलाओं की ख्वाहिश पूरी","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
डेटिंग ऐप करेगी महिलाओं की ख्वाहिश पूरी
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 23 Oct 2013 01:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूं तो आपने कई डेटिंग ऐप के बारे में सुना होगा लेकिन एक ऐसा ऐप आया है जिसमें गाजर से महिलाएं अपनी सभी इच्छाएं पूरी कर सकती हैं।
विज्ञापन
डेली मेल के अनुसार, एकआईटी के एक ग्रेजुएट ने एक ऐसा ऐप बनाया है जिसके माध्यम से पुरुष महिलाओं को डेटिंग के लिए आकर्षित कर सकते हैं।
विज्ञापन
ऑनलाइन मैच मेकिंग साइट कैरेट डेटिंग पर उपलब्ध इस ऐप में पुरुष महिलाओं से रोमांस करने और उन्हें डेट करने के लिए गाजर के जरिए महिला की इच्छा उनसे पूछेंगे, महिलाएं रोमांस के बदले पुरुष से कुछ भी मांग सकती हैं और फिर महिला की इच्छा के अनुसार उसके लिए वह उसकी मनमानी चीज देता है।
विज्ञापन
ये चीज कुछ भी हो सकती है चाहे वो गैस की टंकी हो ज्वैलरी हो या फिर ब्रेस्ट इम्प्लांट ही क्यों ना करवाने हो। हालांकि लोग इसे वेश्यावृत्ति से जुड़ा ऐप करार दे रहे हैं जबकि इस ऐप के बनाने वाले का कहना है कि उन्होंने अपनी मां से प्रेरणा लेकर इस ऐप को विकसित किया है ताकि ऑनलाइन डेटिंग कर रहे लोगों की समस्या का समाधान हो सके।
ये ऐप कैरेट डेटिंग पर उपलब्ध है। कैरेट डेटिंग के अधिकारियों का कहा है कि महज गाजर को देख महिला अपनी जरूरत बता सकतीं हैं और डेटिंग कर सकती हैं।