{"_id":"5cb43842bdec2213ed0cd515","slug":"men-are-more-satisfied-by-bromances-than-relationship-with-women","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दो पुरुषों की दोस्ती से पति-पत्नी के रिश्ते को खतरा, दोस्तों पर करते हैं ज्यादा विश्वास","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
दो पुरुषों की दोस्ती से पति-पत्नी के रिश्ते को खतरा, दोस्तों पर करते हैं ज्यादा विश्वास
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: पंखुड़ी सिंह
Updated Mon, 15 Apr 2019 01:47 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
Link Copied
'ब्रोमांस' शब्द से तो आप अच्छी तरह अवगत होंगे। जिस प्रकार महिलाएं अपनी बीएफएफ यानी बेस्ट फ्रेंड फॉरएवर के साथ काफी करीब होती हैं। उसी प्रकार पुरुष भी अपनी घनिष्ट मित्रता को 'ब्रोमांस कहते हैं, जिसमें 'नो बाउंड्रीज' यानी कोई सीमा नहीं वाला व्यवहार होता है। आपको बता दें कि, हाल ही में किए गए शोध के अनुसार पुरुषों की ये दोस्ती महिलाओं और उनके रिश्ते को महंगी पड़ सकती है।
Trending Videos
2 of 6
मेन एंड मस्कुलिनिटी में प्रकाशित एक नए अध्ययन के अनुसार, पुरुषों को महिलाओं के साथ रोमांटिक संबंधों के मुकाबले 'ब्रोमांस' यानि पुरुष मित्रों से अधिक भावनात्मक संतुष्टि मिलती है। शोधकर्ताओं का कहना है कि पिछले कुछ वर्षों में पुरुषों की अंतरंग (इंटिमेट) मित्रता अधिक सामाजिक रूप से स्वीकार्य हो गई है और काफी हद तक यह एक अच्छी बात है। अध्ययन चेतावनी देते हैं कि यह बदलाव डेटिंग या विवाहित जोड़ों के बीच कमजोर बंधन का कारण बन सकता है। यहां तक कि पुरुषों और महिलाओं की जोड़ी की संभावना को कम कर सकता है।
हालांकि, ब्रोमांस की अवधारणा नई नहीं है। शोधकर्ताओं के अनुसार, इससे पहले भी जॉर्ज वॉशिंगटन ने पुरुष मित्रों को प्यार भरे पत्र लिखे थे। साथ ही, अब्राहम लिंकन ने एक पुरुष मित्र के साथ कई वर्षों तक एक बिस्तर शेयर किया था। इंग्लैंड के यूनिवर्सिटी ऑफ विनचेस्टर के शोधकर्ताओं का कहना है कि होमोफोबिक भावनाओं में वृद्धि और पुरुषत्व जैसा दिखना चाहिए इसके बदलते आदर्शों के कारण 20 वीं शताब्दी के दौरान पुरुषों के बीच करीबी अधिक वर्जित हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
शोध के अनुसार, आज के आधुनिक दौर में ब्रोमांस एक बार फिर खुलकर सबके सामने आया है और इससे लोगों को कोई समस्या नहीं है। ब्रोमांस के पुरुषों के जीवन में क्या मायने हैं यह पता लगाने के लिए शोधकर्ताओं ने 30 विषमलैंगिक (हेट्रोसेक्सुअल) पुरुषों का सर्वेक्षण किया, जो कॉलेज में पढ़ रहे थे और रिलेशनशिप में थे। शोधकर्ताओं ने पाया कि उनमें से हर एक ने कम से कम एक "ब्रोमैंटिक" दोस्त होने की जानकारी दी। जिसके साथ वे "नो-बाउंड्रीज" कोई सीमा नहीं वाला व्यवहार करते हैं जैसे की रहस्य साझा करना, प्यार जताना या एक ही बिस्तर पर सोना।
विज्ञापन
5 of 6
30 में से 29 पुरुषों ने कहा कि वे अपने ब्रोमैंटिक पार्टनर को पकड़कर कर सोए भी हैं। हालांकि, ये निष्कर्ष सर्फ इतने से लोगों पर किए गए शोध से परे पुरुषों पर लागू नहीं हो सकते हैं, इसके लिए और अधिक शोध की आवश्यकता है। शोधकर्ता अपने नए विश्लेषण में पुरुषों के रिश्तों और उनके वास्तविक रोमांस के बीच के अंतर का पता लगाएंगे।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।