फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Relationship ›   International Friendship Day 2024 Celebration Date History Significance Of Friendship Day quotes

International Friendship Day 2024: 30 जुलाई को ही क्यों मनाते हैं अंतर्राष्ट्रीय मित्रता दिवस? जानें इतिहास

Mon, 29 Jul 2024 04:44 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 29 Jul 2024 04:44 PM IST
सार

अंतर्राष्ट्रीय मित्रता दिवस 30 जुलाई को मनाया जाता है।  विभिन्न देशों में मित्रता दिवस अलग-अलग तारीखों पर मनाई जाती है।

विज्ञापन
International Friendship Day 2024 Celebration Date History Significance Of Friendship Day quotes
फ्रेंडशिप डे - फोटो : istock

विस्तार

International Friendship Day 2024: अंतर्राष्ट्रीय मित्रता दिवस जुलाई माह में मनाया जाता है। यह दिवस दोस्ती के महत्व को मान्यता देने और लोगों, देशों और संस्कृतियों के बीच शांति, एकता और आपसी समझ को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मनाया जाता है। मित्रता एक ऐसा बंधन है जो व्यक्तिगत और सामुदायिक स्तर पर सामाजिक संबंधों को मजबूत करता है, और इसी कारण इसे विश्व स्तर पर मनाने का निर्णय लिया गया।

विज्ञापन


दोस्त आपको प्रोत्साहित करते हैं। गलत और सही का अंतर बताते हैं। दोस्त आपके मानसिक और सामाजिक विकास में सहायक होते हैं। ऐसे में अंतर्राष्ट्रीय मित्रता दिवस याद दिलाता है कि मित्रता मानव जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। दोस्तों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने और नए मित्र बनाने के लिए यह एक उपयुक्त समय है। इस दिन को मनाकर, हम न केवल अपनी व्यक्तिगत मित्रता को मजबूत करते हैं, बल्कि एक अधिक समझदार और सहिष्णु समाज के निर्माण में भी योगदान देते हैं। आइए जानते हैं कि अंतर्राष्ट्रीय मित्रता दिवस कब मनाते हैं और इस दिन को मनाने की शुरुआत कैसे हुई।
विज्ञापन


अंतर्राष्ट्रीय मित्रता दिवस कब मनाते हैं?

अंतर्राष्ट्रीय मित्रता दिवस 30 जुलाई को मनाया जाता है।  विभिन्न देशों में मित्रता दिवस अलग-अलग तारीखों पर मनाई जाती है। भारत, बांग्लादेश समेत मलेशिया, संयुक्त अरब अमीरात और अमेरिका जैसे देश हर साल अगस्त महीने के पहले रविवार को विश्व मित्रता दिवस मनाते हैं। जबकि कई अन्य देश 30 जुलाई को अंतर्राष्ट्रीय दोस्ती दिवस के तौर पर मनाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोस्ती दिवस का इतिहास

इस दिन को मनाने का विचार पहली बार 20वीं सदी की शुरुआत में आया। सबसे पहले यह 1958 में विश्व मैत्री धर्मयुद्ध में प्रस्तावित किया गया। यह एक अंतर्राष्ट्रीय नागरिक संगठन है। हालांकि आधिकारिक तौर पर साल 2011 में संयुक्त राष्ट्र संघ की एक आम सभा ने अंतर्राष्ट्रीय मित्रता दिवस मनाने की शुरुआत हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed