फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Relationship ›   indian laws relating to-women

औरतों को कमजोर समझने वाले जान लें ये कानून, पड़ेगा भारी

Wed, 08 Mar 2017 08:05 AM IST
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह Updated Wed, 08 Mar 2017 08:05 AM IST
विज्ञापन
indian laws relating to-women
भारत में भले ही लड़कियों को कमजोर समझते हों लेकिन कानून ऐसा बिलकुल नहीं समझता। खुद लड़कियों को नहीं पता होगा कि उनके भले के लिए इतने कानून बनाए गए हैं।
विज्ञापन


अच्छा होगा कि सब ये कानून जान लें, लड़कियां मजबूत होंगी और जमाना सचेत। 

indian laws relating to-women
—यदि कोई व्यक्ति किसी महिला की मर्यादा को अपमानित करने की नीयत से कोई शब्द, कोई आवाज, इशारा या किसी वस्तु का प्रदर्शन करता है, तो उसे एक साल तक की कैद या जुर्माना या दोनों की सजा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

indian laws relating to-women
—कोई व्यक्ति महिला को परेशान करते हुए सार्वजनिक स्थान पर या उसके आस-पास कोई अश्लील हरकत करता है या अश्लील गाने गाता, पढ़ता या बोलता है, तो उसे तीन महीने कैद या जुर्माना या दोनों की सजा होगी
विज्ञापन

indian laws relating to-women
— य​दि कोई व्यक्ति विज्ञापनों, प्रकाशनों, लेखों, तस्वीरों, आकृतियों या किसी अन्य तरीके से स्त्री का अभद्र रूप या प्रदर्शन करता है तो उसे दो से सात साल की कैद और जुर्माने की सजा होगी।

indian laws relating to-women
—यदि किसी महिला की इच्छा के खिलाफ उसके पैसे, शेयर्स या बैंक अकाउंट का इस्तेमाल किया जा रहा हो तो इस कानून का इस्तेमाल करके वह इसे रोक सकती हैं|

indian laws relating to-women
—घरेलू हिंसा में महिलाएं खुद पर हो रहे अत्याचार के लिए सीधे न्यायालय से गुहार लगा सकती है, इसके लिए वकील को लेकर जाना जरुरी नहीं है| अपनी समस्या के निदान के लिए पीड़ित महिला- वकील प्रोटेक्शन ऑफिसर और सर्विस प्रोवाइडर में से किसी एक को साथ ले जा सकती है और चाहे तो खुद ही अपना पक्ष रख सकती हैं|

indian laws relating to-women
—लिव इन रिलेशनशिप में महिला पार्टनर को वही दर्जा प्राप्त है, जो किसी विवाहिता को मिलता है| पहली पत्नी के जीवित रहते हुए यदि कोई पुरुष दूसरी महिला से लिव इन रिलेशनशिप रखता है तो दूसरी पत्नी को भी गुजाराभत्ता पाने का अधिकार है|

indian laws relating to-women
—दाखिले के लिए स्कूल के फॉर्म में पिता का नाम लिखना अब अनिवार्य नहीं है| बच्चे की माँ या पिता में से किसी भी एक अभिभावक का नाम लिखना ही पर्याप्त है|

indian laws relating to-women
—सूर्योदय से पहले और सूर्यास्त के बाद किसी भी महिला को गिरफ्तार ​नहीें किया जा सकता, पुलिस स्टेशन में किसी भी महिला से पूछताछ करने या उसकी तलाशी के दौरान महिला कॉन्सटेबल का होना जरुरी हैं।

किसी भी महिला गवाह को पूछताछ के लिए पुलिस स्टेशन आने के लिए बाध्य नहीं किया जा सकता| जरुरत पड़ने पर उससे पूछताछ के लिए पुलिस को ही उसके घर जाना होगा| 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed