फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Relationship ›   how to celebtare breakup day

ये तरीके भी हैं ब्रेकअप करने के

Tue, 24 Sep 2013 04:41 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 24 Sep 2013 04:41 PM IST
विज्ञापन
how to celebtare breakup day

किसी भी रिश्तें को तोड़ना उतना ही मुश्किल होता है जितना की जोड़ना। कई बार रिश्ते के टूटने के कारण समझ नहीं आते तो कई बार जान बूझकर रिश्ता खत्म किया जाता है। हालांकि ये समझना भी बहुत मुश्किल होता है कि ब्रेकअप कैसे करें।

विज्ञापन


यदि आप भी अपने रिश्ते से बोर हो गए हैं और आप अब नया रिश्ता बनाना चाहते हैं या फिर इस रिलेशन से उबरना चाहते हैं तो आप आसानी से अपना रिश्ता खत्म कर सकते हैं। लेकिन आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। आइए जानें ब्रेकअप के तरीकों के बारे में।
विज्ञापन


सार्वजनिक जगहों पर ना जाएं
यदि आपने ब्रेकअप का मन बना लिया है तो जरूरी है कि उसके लिए भूमिका तैयार की जाए। आपको चाहिए कि आप अपने पार्टनर के साथ सार्वजनिक जगहों पर जानें से बचें। आप उसके साथ कहीं भी जाने के लिए बहाना बना सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कम मिलें
यदि आप ब्रेकअप करना चाहते हैं तो यही समय है जब आपको अपने पार्टनर से मिलना-जुलना बिल्कुल बंद कर देना चाहिए। इसके लिए आप चाहें तो अपने पार्टनर को बिना बताएं दूर किसी रिश्तेदार के यहां जाकर भी रह सकते हैं।

स्टेटस अपडेट कर दें
आपको ब्रेकअप करने के दौरान सबसे पहले फेसबुक जैसी सोशल साइट्स पर अपना स्टेटस रिलेशनशिप वाले कॉलम में सिंगल कर देना चाहिए। इससे आपके पार्टनर को अंदाजा भी हो जाएगा। यदि वह पूछें तो रिलेशन को सार्वजनिक ना बताने की बात का आप बहाना बना सकते हैं।


कम फोकस करें
ब्रेकअप के दौरान आपको चाहिए कि आप अपने पार्टनर पर फोकस कम करें या फिर बिल्कुल ही बंद कर दें। इससे आपके पार्टनर को धीरे-धीरे आपसे निराशा होने लगेगी।

फोन उठाना बंद कर दें
ब्रेकअप का मूड बनने के बाद आप अपने पार्टनर का कभी-कभी फोन ना उठाएं या फिर आप उसे रिजेक्ट लिस्ट में डाल दें। आप चाहे तो अपना नंबर भी बदल सकते हैं।

अपने एकाउंट से अपने पार्टनर को ब्लॉक कर दें
आप अपने जीमेल, फेसबुस जैसी सोशल साइट्स और एकाउंट्स से अपने पार्टनर को ब्लॉक कर सकते हैं। इससे वो आपकी निजी जिंदगी में दखल नहीं देगा।

साझा भी है रास्ता
आप चाहे तो ब्रेकअप करने के सबसे सिंपल तरीके कि आप अब रिश्ते को आगे नहीं बढ़ा सकते। ये बात आप आपस में मिलकर भी तय कर सकते हैं और बिना एक-दूसरे को नाराज किए अलग हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed