फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Relationship ›   How to break up with someone

आसानी से करना है ब्रेकअप तो इन टिप्स को अपनाएं

Fri, 31 Oct 2014 03:04 PM IST
Updated Fri, 31 Oct 2014 03:04 PM IST
विज्ञापन
How to break up with someone

किसी के लिए भी रिश्ता तोड़ना आसान नहीं होता। बेशक, ब्रेकअप करने का कोई भी कारण हो लेकिन आप एक बार सोच लें ब्रेकअप करना है तो फिर आपको सबसे पहले सुनिश्चित कर लेना चाहिए कि आप ब्रेकअप करना ही चाहते हैं।

विज्ञापन


ऐसे कई तरीके हैं जिससे आप आसानी से ब्रेकअप कर सकते हैं। द हेल्थ साइट द्वारा दिए कुछ आसान टिप्स अपनाकर आप आसानी से ब्रेकअप कर सकते हैं। जानिए, आसानी से ब्रेकअप करने के कुछ टिप्स।
विज्ञापन


फोटोः गेटी इमेज

लैटर लिख दें

How to break up with someone

यूं तो लोग प्यार की शुरुआत खत के जरिए करते हैं लेकिन आप चाहे तो इसे ब्रेकअप का जरिया भी बना सकते हैं। बेशक, आपने कभी नहीं सोचा होगा आपके प्यार के अंतिम क्षण ऐसे होंगे। लेकिन आप अगर उनका फेस टू फेस सामना करने में असमर्थ है तो खत का सहारा ले साकते हैं।

खत के जरिए आप अपनी फीलिंग्स को बयां कर सकते हैं। फोन करने और मैसेज करने से बेहतर आप खत पर अपनी भावनाओं को अच्छे से बयां कर पाएंगे। लेकिन ये सुनिश्चित कर लें जिसके लिए आप खत लिख रहे हैं वो सही हाथों में पहुंचे।

आखिरी डेट करें

How to break up with someone

आप चाहे तो एक आखिरी डेट करके भी रिश्ता खत्म कर सकते हैं। लेकिन ये आपपर निर्भर करता है। आप अगर उनसे गंभीर बातचीत करना चाहते हैं तो आप उनसे आखिरी मुलाकात कर सकते हैं।

ऐसे में आप अपनी तय की हुई जगह पर उनको बुला सकते हैं। बेशक आप इसे लास्ट डेट का नाम दे सकते हैं। आप उन्हें कह सकते हैं कि आखिरी बार मिलकर सभी बातें साफ करनी है।

ये ध्यान रखें ‌कि आपका अंतिम निर्णय आपके पार्टनर के लिए बेहद शॉकिंग ना हो वरना बनती बात बिगड़ सकती है और आप अपनी बातों में उलझ कर कहीं सही तरीके से ब्रेकअप ना कर पाएं।

मिलने के लिए ये ध्यान रखें कि सार्वजनिक जगह का चुनाव करें। ताकि कोई अनहोनी ना हो पाए।

विज्ञापन

ब्रेकअप गिफ्ट भी दे सकते हैं

How to break up with someone

आप किसी के साथ लंबे समय तक रिलेशनशिप में है और अब उसे खत्म करने का वक्त आ गया है तो जरूरी है कि रिश्ते को पूरे सम्मान के साथ खत्म करें। ऐसे में आप अपने पार्टनर को आखिरी ब्रेकअप गिफ्ट भी दे सकते हैं।

यदि आप पूरे समझौते और सादगी के साथ ब्रेकअप करना चाहते हैं तो आप गिफ्ट देकर पार्टनर की भावनाओं का भी मान रख सकते हो। आप चाहे तो कुछ सच्चाईंया उनके आगे बयां कर सकते हो।

वॉइस नोट भी है एक तरीका

How to break up with someone

आजकल मैसेज या फोन के बताय वॉइस नोट भेजने का सिलसिला जोरों पर है। आप चाहे तो वॉइस मेल या मैसेज के जरिए भी वॉइस नोट भेजकर ब्रेकअप कर सकते हैं।

आप अपनी भावनाओं को ईमानदारी से प्रस्तुत करें। आपके वॉइस नोट को आपका पार्टनर कई बार सुनेगा और आपकी भावनाओं को समझेगा।

इन सबसे भी काम ना चले और आपको लगता है कि आपका ब्रेकअप कॉम्पलिकेटेड हो रहा है तो आप रिलेशनशिप थेरेपिस्ट की मदद ले सकते हैं। या फिर आप तीसरे व्यक्ति को अपने बीच इन्वॉल्व करके मामले को ठीक कर सकते हैं।

अलग होना किसी को पसंद नहीं होता लेकिन आपकी परिस्थितयां आपको अलग कर रही हैं तो आपको सही तरीका अपनाना भी जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed