फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Relationship ›   government will ban on surrogacy

किराए की कोख पर अब सरकार लगाएगी रोक

Wed, 12 Dec 2018 12:29 PM IST
लाइफस्टाइल डेस्क , अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क , अमर उजाला Updated Wed, 12 Dec 2018 12:29 PM IST
विज्ञापन
government will ban on surrogacy
अब तक भारत में किराए की कोख कानूनी है। - फोटो : file photo

भारत सरकार ने बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में एक हलफनामा दाखिल कर कहा है कि वह देश में कोख किराए पर देिए जाने के हाल के चलन पर रोक लगाएगी। अब तक भारत में किराए की कोख कानूनी है। 

विज्ञापन

government will ban on surrogacy
भारत की गरीब और कम उम्र महिलाओं का शोषण भी होता है।  - फोटो : social media

सरकार के इस फैसले से भारत में सरोगेसी का कारोबार प्रभावित होगा, भारत में सरोगेसी का कारोबार 9 अरब डॉलर का है और इसमें लगातार वृद्धि हो रही है,लेकिन आलोचकों का मानना है कि कानून न होने के कारण इससे भारत की गरीब और कम उम्र महिलाओं का शोषण भी होता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

government will ban on surrogacy
 सरकार सरोगेसी (किराए की कोख) के व्यवसायीकरण के पक्ष में नहीं है। - फोटो : social media
 सरकार सरोगेसी (किराए की कोख) के व्यवसायीकरण के पक्ष में नहीं है।

 सिर्फ परोपकार के उद्देश्य से ही किराए की कोख को अनुमति दी जाएगी वह भी सिर्फ जरूरतमंद भारतीय शादीशुदा निसंतान के लिए। इसके लिए कानून एक स्थापित एक संस्था से अनुमति लेनी होगी। सरकार सरोगेसी की व्यावसायिक सेवा पर रोक लगाएगी और ऐसा करने वालों को सज़ा देगी।

विज्ञापन

government will ban on surrogacy
सिर्फ भारतीय दंपत्तियों के लिए ही सरोगेसी की अनुमति होगी - फोटो : social media

सिर्फ भारतीय दंपत्तियों के लिए ही सरोगेसी की अनुमति होगी, कोई विदेशी भारत में सरोगेसी की सेवाएं नहीं ले सकता। सरोगेसी से जन्मे शारीरिक रूप से अक्षम बच्चे की देखभाल का जिम्मा नहीं लेने वाले माता-पिता को सजा दी जाएगी।

government will ban on surrogacy
किराए की कोख का चलन यूरोप में प्रतिबंधित है - फोटो : social media

 इस कानून को तैयार करने में सरकार को कुछ समय लगेगा,किराए की कोख का चलन यूरोप में प्रतिबंधित है और अमरीका में इस पर कड़े नियम लागू हैं। सस्ती तकनीक, अच्छे डॉक्टरों और स्थानीय महिलाओं के उपलब्ध होने के कारण भारत उन कुछ देशों में से है जहां एक महिला बिना किसी कानूनी पचड़े के दूसरा महिला के बच्चे को जन्म दे सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed