Ganpati Aarti: अपने बच्चों को अवश्य याद कराएं बप्पा की ये आरती, ताकि गणपति पूजा में वो भी गा सकें
Ganesh Chaturthi 2025 Ganpati Aarti : बच्चों को गणेश स्तुति या गणपति की आरती सिखा सकते हैं ताकि वह रोज पूजा में आपके साथ गणेश जी की आरती गा सकें और धार्मिक जुड़ाव महसूस करें। यहां गणेश जी की आरती दी जा रही है, जिसे आप अपने बच्चे को आसानी से सिखा सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Ganesh Ji Ki Aarti: हिंदू पंचांग के अनुसार, वर्ष 2025 में गणेश चतुर्थी 27 अगस्त 2025 को मनाई जाएगी। इस दिन गणपति बप्पा का आगमन होता है और 10 दिन तक घर-घर, पंडालों और मंदिरों में उनकी भव्य पूजा-अर्चना होती है। यह पर्व विशेष रूप से महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में धूमधाम से मनाया जाता है, लेकिन आजकल पूरे भारत में इसका महत्व बढ़ता जा रहा है।
गणेश चतुर्थी से गणपति विसर्जन तक हर दिन भगवान गणेश की पूजा की जाती है। पंडालों के अलावा लोग अपने घर या काॅलोनी में भी गणपति की स्थापना करते हैं। ऐसे में हर दिन बड़ों के साथ ही बच्चे भी गणपति पूजा में शामिल होते हैं। बच्चों को गणेश स्तुति या गणपति की आरती सिखा सकते हैं ताकि वह रोज पूजा में आपके साथ गणेश जी की आरती गा सकें और धार्मिक जुड़ाव महसूस करें। यहां गणेश जी की आरती दी जा रही है, जिसे आप अपने बच्चे को आसानी से सिखा सकते हैं।
Ganesh Chaturthi 2025: सिद्धिविनायक से लेकर दगड़ू सेठ तक, गणेशोत्सव में गूंजेगा बप्पा का जयकारा
गणेश जी की आरती
जय गणेश जय गणेश,जय गणेश देवा ।
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा ॥
एक दंत दयावंत, चार भुजा धारी ।
माथे सिंदूर सोहे, मूसे की सवारी ॥
जय गणेश जय गणेश,जय गणेश देवा ।
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा ॥
पान चढ़े फल चढ़े,और चढ़े मेवा ।
लड्डुअन का भोग लगे, संत करें सेवा ॥
जय गणेश जय गणेश,जय गणेश देवा ।
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा ॥
अंधन को आंख देत, कोढ़िन को काया ।
बांझन को पुत्र देत, निर्धन को माया ॥
जय गणेश जय गणेश, जय गणेश देवा ।
माता जाकी पार्वती पिता महादेवा।।