फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hartalika Teej 2025 Wishes: 'शिव-पार्वती का मिले आशीर्वाद', भेजें हरतालिका तीज पर ये खास शुभकामना संदेश

Tue, 26 Aug 2025 07:49 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 26 Aug 2025 07:49 AM IST
सार

Happy Hartalika Teej 2025 Wishes In Hindi: तीज पर एक-दूसरे को शुभकामनाएं देने की परंपरा भी है, क्योंकि यह पर्व सिर्फ व्यक्तिगत जीवन का नहीं बल्कि सामाजिक बंधन और रिश्तों की मजबूती का भी प्रतीक है। शुभकामनाएं देकर लोग वैवाहिक जीवन की समृद्धि और सौभाग्य की मंगलकामना साझा करते हैं।

विज्ञापन
Happy Hartalika Teej 2025 Wishes Shayari Quotes Images SMS Whatsapp Facebook Status To Share in hindi
हरतालिका तीज की शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala

Hartalika Teej Wishes in Hindi: हरतालिका तीज व्रत भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। इस वर्ष यह पर्व 26 अगस्त 2025, मंगलवार को मनाया जाएगा। यह व्रत विशेष रूप से सुहागिन और अविवाहित स्त्रियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है।

धार्मिक मान्यता है कि इस दिन माता पार्वती ने कठोर तपस्या कर भगवान शिव को पति रूप में प्राप्त किया था। इसलिए स्त्रियां अखंड सौभाग्य, वैवाहिक सुख और पति की लंबी आयु की कामना से यह व्रत रखती हैं। अविवाहित कन्याएं मनचाहा वर पाने के लिए हरतालिका तीज का उपवास करती हैं। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखकर सजधज कर पूजा करती हैं और हरतालिका व्रत कथा का श्रवण करती हैं।

तीज पर एक-दूसरे को शुभकामनाएं देने की परंपरा भी है, क्योंकि यह पर्व सिर्फ व्यक्तिगत जीवन का नहीं बल्कि सामाजिक बंधन और रिश्तों की मजबूती का भी प्रतीक है। शुभकामनाएं देकर लोग वैवाहिक जीवन की समृद्धि और सौभाग्य की मंगलकामना साझा करते हैं।

Happy Hartalika Teej 2025 Wishes Shayari Quotes Images SMS Whatsapp Facebook Status To Share in hindi
हरतालिका तीज की शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala

हरतालिका तीज त्योहार है मधुर प्यार का
दिल की श्रद्धा और सच्चे विश्वास का
बिछिया पैरों में हो माथे पर बिंदिया
हर जनम में मिलन हो हमारा साथिया।

हरतालिका तीज की शुभकामनाएं!

Happy Hartalika Teej 2025 Wishes Shayari Quotes Images SMS Whatsapp Facebook Status To Share in hindi
हरतालिका तीज की शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala

इस तीज आपको अपना
मनचाहा वर मिल जाए
करो मां पार्वती से प्रार्थना
आपकी हर मनोकामना पूरी हो जाए।

हरतालिका तीज की शुभकामनाएं!

विज्ञापन
विज्ञापन
Happy Hartalika Teej 2025 Wishes Shayari Quotes Images SMS Whatsapp Facebook Status To Share in hindi
हरतालिका तीज की शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala

मां पार्वती आप पर अपनी कृपा हमेशा बनाए रखें।
सौभाग्यवती होने का मिले आशीर्वाद, परिवार हो खुशहाल।

हरतालिका तीज की शुभकामनाएं!

विज्ञापन
Happy Hartalika Teej 2025 Wishes Shayari Quotes Images SMS Whatsapp Facebook Status To Share in hindi
हरतालिका तीज की शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala

सोलह श्रृंगार कर मां गौरी की तरह रखें उपवास
मन में होगी श्रद्धा तो मिलेगा भगवान शिव सा परिवार।

हरतालिका तीज की शुभकामनाएं!
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed