फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Relationship ›   French MPs vote to impose fines on prostitutes' customers

सेक्स खरीदने पर जुर्माना लगना तय

Mon, 26 May 2014 11:29 AM IST
Updated Mon, 26 May 2014 11:29 AM IST
विज्ञापन
French MPs vote to impose fines on prostitutes' customers

फ्रांस में वेश्याओं की सेवाएं लेने वाले लोगों पर ज़ुर्माना लगाने के लिए लाए जा रहे क़ानून का संसद ने समर्थन किया है।

विज्ञापन


इस नए क़ानून के तहत वेश्या की सेवाएं लेने वाले व्यक्ति पर 1500 यूरो का ज़ुर्माना लगाया जाएगा।

फ्रांस में वेश्यावृत्ति को क़ानूनी मान्यता प्राप्त है लेकिन यहाँ दलाली और सार्वजनिक स्थानों पर ग्राहकों की तलाश अवैध है।

पढ़ें: सेक्स का मजा चाहिए, तो थोड़ी-थोड़ी वाइन पिया करो...

इस नए क़ानून के समर्थकों का कहना है कि इससे वेश्याएं सुरक्षित रहेंगी जबकि ग्राहकों को ज़ुर्माना चुकाना होगा जबकि विरोधियों का कहना है कि इससे वेश्याओं के लिए ख़तरे और बढ़ जाएंगे।
विज्ञापन


सांसदों ने विधेयक के कुछ हिस्सों पर शुक्रवार रात वोटिंग की जबकि समूचे विधेयक पर चार दिसंबर को वोटिंग होगी।

पढ़ें: 'प्लेबॉय': जो 60 में पढ़ाए जवानी का पाठ
विज्ञापन
विज्ञापन


ज़ुर्माना
नए प्रावधानों के तहत बार-बार पकड़े जाने वाले ग्राहकों पर 3750 यूरो तक का ज़ुर्माना लग सकता है। इन ग्राहकों को सेक्स व्यापार में ख़तरों के बारे में जागरूक करने वाला पाठ्यक्रम लेने का विकल्प भी दिया जाएगा।

इस नए क़ानून की अधिकतर धाराओं का उद्देश्य विदेशी दलालों के नेटवर्क को ख़त्म करना और वेश्यावृत्ति में फंसी महिलाओं को बाहर निकलने में मदद करना है।

पढ़ें: ऑफिस में इन जगहों पर यूं करें सेक्स

नए क़ानून के तहत वेश्याओं को सुरक्षा दी जाएगी और ग्राहकों के लिए नियम कड़े किए जाएंगे।

अभिनेत्री कैथरीन डूनूव उन सैंकड़ों सेलिब्रिटी में से एक हैं जो सरकार से इस क़ानून पर पुनर्विचार करने का आग्रह कर रहे हैं।

स्वास्थ्य चैरिटी 'मेडिसिंस डू मोंडे' से जुड़े टिम लीसेस्टर कहते हैं कि ग्राहकों को दंडित करने से वास्तव में वेश्याओं को नुक़सान होगा।

देखिए, कैमरे के सामने बच्चे को जन्म देती मां

बहस
टिम लीसेस्टर ने समाचार एजेंसी एपी से कहा, "इससे वेश्याओं के लिए कुछ नहीं बदलेगा। भले ही उन्हें अपनी गिरफ़्तारी का डर नहीं होगा लेकिन अपने ग्राहकों पर ज़ुर्माने का डर होगा। इसलिए वे छुपे रहने के लिए मजबूर रहेंगी। क्योंकि वे पूरी तरह अपने ग्राहकों पर ही निर्भर हैं।"

शुक्रवार को जब इस विधेयक पर बहस शुरू हुई तब फ्रांस की संसद के सिर्फ़ 30 सदस्य ही मौजूद थे।

पढ़ें: बिना पार्टनर के यूं करें सेक्स

महिला अधिकारों की मंत्री और सरकार की प्रवक्ता नजात वेलॉड ने सांसदों से कहा, "फ्रांस ऐसा देश नहीं है जो वेश्याओं का स्वागत करता हो।"

नजात ने कहा, "यहाँ सेक्स मुद्दा नहीं है। हम नैतिक पुलिस बनने की कोशिश नहीं कर रहे हैं। यहाँ सवाल उस पैसे का है जो दलाली को बढ़ावा देता है।"

पढ़ें: इन फिल्मों की कामयाबी का राज है 'सेक्स और न्यूडिटी'


(इस खबर पर प्रतिक्रिया देने के लिए नीचे के बॉक्स में कमेंट करें, शेयर करने के लिए फेसबुक शेयर बटन पर क्लिक करें)

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed