फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Relationship ›   First Sawan After Marriage Why New Brides Celebrate It at Their Parental Home Know significance

Sawan 2025: शादी के बाद पहला सावन मायके में ही क्यों मनाती हैं नई दुल्हन? जानिए भावनात्मक और धार्मिक महत्व

Fri, 11 Jul 2025 01:25 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Fri, 11 Jul 2025 01:25 PM IST
सार

First Sawan After Marriage: भारत में एक परंपरा चली आ रही है कि हिंदू धर्म में शादी के बाद नई दुल्हन अपना पहला सावन मायके में मनाती है। सावन में उनकी ससुराल से विदाई हो जाती है।

विज्ञापन
First Sawan After Marriage Why New Brides Celebrate It at Their Parental Home Know significance
दुल्हन - फोटो : Adobe

विस्तार

First Sawan After Marriage : सावन का महीना भारतीय संस्कृति में केवल वर्षा और हरियाली का प्रतीक नहीं, बल्कि आस्था, प्रेम और पारिवारिक संबंधों का पर्व भी है। इस महीने का खास महत्व खासकर शादीशुदा महिलाओं और नई दुल्हनों के लिए होता है। जिन महिलाओं की शादी के बाद यह पहला सावन होता है, वह विशेष तौर पर इस पर्व की तैयारी करती हैं। 16 श्रृंगार करने से लेकर पहले सावन में उन्हें मायके और ससुराल से नेक मिलती है। हालांकि कपल के लिए जो सावन का महीना सबसे अधिक रोमांटिक माना जाता है, उस महीने में नई दुल्हन को ससुराल से मायके भेज दिया जाता है। भारत में एक परंपरा चली आ रही है कि हिंदू धर्म में शादी के बाद नई दुल्हन अपनापहला सावन मायके में मनाती है। सावन में उनकी ससुराल से विदाई हो जाती है। 

विज्ञापन


लेकिन आपको पता है कि इसका कारण क्या है? शादी के बाद पहला सावन दुल्हन मायके में मनाती हैं, उसका आध्यात्मिक कारण होने के साथ ही सामाजिक और भावनात्मक पक्ष भी है। आइए जानते हैं वजह।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन



भावनात्मक जुड़ाव और घर का स्नेह

शादी के बाद नई दुल्हन के लिए मायका केवल एक जगह नहीं, बल्कि उसका पहला घर होता है। पहले सावन में उसे वहां भेजना उस घर के प्यार, अपनापन और सुरक्षा का दोबारा अनुभव करने का अवसर होता है।



धार्मिक मान्यता

सावन में महिलाएं विशेष व्रत रखती हैं और शिव-पार्वती की पूजा करती हैं। मान्यता है कि अगर पहली सावन में दुल्हन मायके में रहकर पूरे श्रद्धा और भक्ति से व्रत करे तो उसका वैवाहिक जीवन सुखमय और स्थायी होता है।


Sawan Mela 2025: सावन में लगते हैं भारत के ये पांच सबसे बड़े मेले, भक्तों की भीड़ देख दंग रह जाएंगे!


नई ज़िंदगी में संतुलन का अवसर

नई शादी के बाद मायके में पहला सावन एक ब्रेक जैसा होता है, जहां लड़की अपनी नई भूमिका से कुछ दिन के लिए बाहर निकलती है और खुद को फिर से पहचानती है।


सास-ससुर और पति का प्रेम भी

बहुत सी जगहों पर यह परंपरा सास-ससुर और पति द्वारा निभाई जाती है जो स्वयं बहू को मायके भेजते हैं। यह दर्शाता है कि नई बहू को सम्मान और आजादी दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed