फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Relationship ›   Dussehra 2025 Ramayana Lessons Learn From Lord Shri Rama Ideal Son Qualities in Hindi

Dussehra 2025: आदर्श पुत्र बनने के लिए श्रीराम से सीखें ये 5 गुण

Mon, 29 Sep 2025 04:07 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 29 Sep 2025 04:07 PM IST
सार

Shri Rama Ideal Son Qualities: यदि हर पुत्र, श्रीराम के गुणों को अपने जीवन में उतारे, तो परिवार और समाज दोनों ही सशक्त बन सकते हैं। आइए जानते हैं दशहरा 2025 पर वे प्रमुख गुण, जो हर बेटे को श्रीराम से सीखने चाहिए। 

विज्ञापन
Dussehra 2025 Ramayana Lessons Learn From Lord Shri Rama Ideal Son Qualities in Hindi
राम जी की तरह आदर्श बेटा कैसे बनें - फोटो : Adobe
loader

विस्तार

Shri Rama Ideal Son Qualities: दशहरा बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व है। इस दिन भगवान श्रीराम के आदर्श जीवन को याद किया जाता है। श्रीराम केवल मर्यादा पुरुषोत्तम ही नहीं थे, बल्कि वे एक आदर्श पुत्र भी थे। उन्होंने अपने माता-पिता के प्रति कर्तव्य, सम्मान और आज्ञापालन के जो उदाहरण दिए, वे आज भी हमें प्रेरित करते हैं। यदि हर पुत्र, श्रीराम के गुणों को अपने जीवन में उतारे, तो परिवार और समाज दोनों ही सशक्त बन सकते हैं। आइए जानते हैं दशहरा 2025 पर वे प्रमुख गुण, जो हर बेटे को श्रीराम से सीखने चाहिए। इस दशहरा पर हम सबको यह संकल्प लेना चाहिए कि श्रीराम की तरह हम भी अपने माता-पिता का सम्मान और आज्ञा पालन करेंगे। यही सच्ची रामभक्ति है और यही विजयदशमी का संदेश।
विज्ञापन



Durga Ashtami 2025 Wishes: 'बोल सांचे दरबार की जय', इन संदेशों के जरिए भेजें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं    
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन



आदर्श पुत्र बनने के लिए श्रीराम के 5 प्रमुख गुण

माता-पिता की आज्ञा का पालन

श्रीराम ने वनवास की कठोर आज्ञा को भी सहजता से स्वीकार किया। हर पुत्र को माता-पिता की आज्ञा का सम्मान करना चाहिए।
 

Maha Ashtami 2025: दुर्गा अष्टमी के दिन न करें ये गलती, व्रत हो सकता है खंडित



त्याग और बलिदान की भावना

राजगद्दी त्यागकर वनवास को चुनना श्रीराम की सबसे बड़ी विशेषता है। पुत्र को अपने स्वार्थ से ऊपर उठकर परिवार का भला करना चाहिए।

धैर्य और संयम

कठिन परिस्थितियों में भी श्रीराम ने कभी क्रोध या विद्रोह नहीं किया। धैर्य से लिया गया निर्णय हर रिश्ते को मजबूत करता है।
 

Navratri Day Today: आज कौन सी नवरात्रि है? जानिए कब है अष्टमी और नवमी



माता-पिता का सम्मान

श्रीराम सदैव माता कौशल्या और पिता दशरथ के प्रति सम्मानजनक रहे। आदर्श पुत्र वही है जो अपने माता-पिता को सर्वोच्च स्थान देता है।

परिवार की प्रतिष्ठा की रक्षा

श्रीराम ने अपने कार्यों से सदैव परिवार की मर्यादा बनाए रखी। यही गुण आज हर बेटे को सीखना चाहिए। 
 

Durga Ashtami 2025: दुर्गा अष्टमी की पूजा में ऐसे तैयार होकर जाएं, सादगीभरा लुक देखकर लोग करेंगे तारीफ



 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed