फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Relationship ›   Children should be taught about pornography and sexting

बच्चों को सेक्स एजुकेशन देना कितना सही कितना गलत?

Mon, 27 Feb 2017 02:54 PM IST
बीबीसी हिन्दी
बीबीसी हिन्दी Updated Mon, 27 Feb 2017 02:54 PM IST
विज्ञापन
Children should be taught about pornography and sexting

कई लोगों का ये मानना है कि स्कूलों में बच्चों को पॉर्नोग्राफी और सेक्सटिंग के असर के बारे में बताया जाना चाहिए।

विज्ञापन

ब्रिटेन में गैर सरकारी संगठन 'प्लान इंटरनैशनल यूके' का दावा है कि 75 फीसदी लोग पॉर्न के असर को सिलेबस में अनिवार्य तौर पर शामिल कराना चाहते हैं।

हालांकि संगठन ने अपने सर्वे के हवाले से ये भी कहा है कि सात फीसदी लोग इसके खिलाफ हैं।

2000 हजार व्यस्क लोगों पर किए गए इस सर्वे में 71 फीसदी लोगों ने ये माना कि बच्चों को सेक्सटिंग से जुड़ा सबक भी सिखाया जाना चाहिए।

विज्ञापन

सेक्स के बारे में की जाने वाली चैटिंग को सेक्सटिंग कहा जाता है।

कई देशों में दी जा रही है यौन शिक्षा

Children should be taught about pornography and sexting

ब्रिटेन के शिक्षा मंत्री जस्टिन ग्रीनिंग ने इस पर कहा कि वह इस मुद्दे पर विचार कर रही हैं, लेकिन क़ानून में किसी तरह का कोई बदलाव फिलहाल प्रस्तावित नहीं है।

'प्लान इंटरनैशनल यूके' की चीफ़ तान्या बैरोन ने बच्चों की ऐसी शिक्षा का आह्वान किया जो 21वीं सदी की हकीकतों को दिखलाती हो।

ब्रिटेन में फिलहाल 11 साल से ऊपर के बच्चों को यौन शिक्षा अनिवार्य रूप से दिए जाने के प्रावधान है।

लेकिन इसके बावजूद बहुत से स्कूल नेशनल सिलेबस को लागू करने के लिए बाध्य नहीं हैं।

स्कॉटलैंड, वेल्स और आयरलैंड के सेकेंडरी स्कूलों में सेक्स के बारे में पढ़ाया जाता है, लेकिन इसके लिए उनके अपने दिशानिर्देश हैं।

यहां मां-बाप चाहें तो अपने बच्चों को इन क्लासेस से दूर रख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed