फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Relationship ›   cheating in relationships

धोखे का मतलब सिर्फ शारीरिक संबंध नहीं है

Mon, 06 Oct 2014 03:01 PM IST
Updated Mon, 06 Oct 2014 03:01 PM IST
विज्ञापन
cheating in relationships

धोखा देने का अर्थ है वफ़ा के उन नियमों का उल्लंघन जो आप दोनों ने बनाये थे अपने रिश्ते के लिए। आमतौर पर इसका सम्बन्ध अपने रिश्ते के होते हुए किसी और के साथ सेक्स सम्बन्ध या प्रेम सम्बन्ध बनाने से है। यदि आप ऐसा कर रहे हैं तो ये बेवफाई या धोखेबाजी है।

विज्ञापन


धोखे का सम्बन्ध सिर्फ सेक्स से नहीं है। धोखा भावनात्मक स्तर पर भी हो सकता है। जब आप अपनी भवनत्मक अंतरंगता अपने साथी के अलावा किसी और से भी होने लगे तो वो भी दिखा ही है।
विज्ञापन


किसी भी प्रकार कि बेवफाई सामने आने पर दुःख और निराशा का कारण बन जाती है, और इसका परिणाम तलाक के साथ हो सकता है।

फोटोः गेटी इमेज

लोग धोखा क्यूँ देते हैं?

cheating in relationships
अपने साथी से बेवफाई करने कि कई वजह हो सकती हैं। आपके धोखा देने कि वजह प्यार का आभाव, सेक्स कि असंतुष्टि, या फिर अतीत में आपके साथी द्वारा कि गयी बेवफाई हो सकते हैं। यदि आपको उम्मीद जितना प्यार और इज़ज़त नहीं मिल रहा हो तो इसकी तलाश में अक्सर आप रिश्ते से बाहर करने लगते हैं।

अपने साथी से झूठ बोलकर आप कुछ समय तक बाहर रिश्ता चला सकते हैं लेकिन देर सवेर सच सामने आ जाना लगभग तय है। यदि आपको अपने इस गलत कदम का आभास हो गया है और आप पश्चताप करना चाहते हैं तो सही तरीका है अपने साथी को सच बता देना। आप चुप रह कर भी अपने रिश्ते को पूरी ईमानदारी के साथ आगे बढ़ाने का निर्णय ले सकते हैं लेकिन अतीत में बेवफाई आपके मन कि हमेशा कचोटती ज़रूर रहेगी।

वहीँ दूसरी और यदि आप अपने बाहर के रिश्ते के चलते इस रिश्ते को खत्म करने का बन बना चुके हैं तो ऐसा करने के भी दो तरीके हैं, पहला ये कि आप अपने साथी को इस बारे में ईमानदारी से बता दें या दूसरा तरीका कि आप बिना कुछ बताये अपनी बेवफाई को छुपाकर दूसरें कारणों को बहाना बनाकर रिश्ता ख़त्म कर दें।

क्या आपका साथी आपके साथ धोखा कर रहा है?

cheating in relationships

यदि आप अपने साथी के साथ काफी समय से हैं और उनहें अच्छी तरह जानते हैं तो उनके हावभाव से शायद आपको उनकी बेवफाई का अंदाज़ा लग ही जायेगा। आप महसूस करेंगे कि वो घर से बाहर ज़यादा वक़्त गुजरने लगे हैं, आप से और परिवार से दूर होते जा रहे हैं, फोन पर एकांत में बात करने लगे हैं और आपके साथ वक़्त गुजरने या कोई प्लान बनाने में कभी इच्छुक नहीं हैं तो शायद ये कुछ हो सकते हैं।

ये जानकार वाकई आपको आघात पहुँच सकता है कि आपके साथी ने आपसे बेवफाई कि है और आपके विश्वास को चूर-चूर कर दिया है। इसका परिणाम अक्सर रिश्ते के अंत और तलाक से साथ हो सकता है। आपको काफी समय तक सिर्फ यही विचार आयेंगे कि आखिर आप में ऐसी क्या कमी थी जिसके कारण ये सब हुआ। अपने आप को इसका इलज़ाम न दें और ठन्डे दिमाग से इस बारे में सोचें।

आप इस रिश्ते को ज़ारी रखना चाहेंगे या नहीं, ये कई मुद्दों पर निर्भर करेगा। क्या आपका साथी ऐसा करना चाहता है? क्या आप उन पर फिर से भरोसा कर पाएंगे? क्या ये सब हनी का बाद आप दोनों फिर से सामान्य हो पाएंगे? इन सभी सवालों पर विचार करने के बाद ही आपको कोई फैसला लेना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed