{"_id":"67ea220307d46f0ecd070a77","slug":"chaitra-navratri-2025-kanya-pujan-adopt-these-values-in-this-navratri-respect-women-2025-03-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Chaitra Navratri 2025: नवरात्रि में सिर्फ कन्या पूजन से नहीं, इन आचरण को अपनाकर हर नारी का करें सम्मान","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
Chaitra Navratri 2025: नवरात्रि में सिर्फ कन्या पूजन से नहीं, इन आचरण को अपनाकर हर नारी का करें सम्मान
Mon, 31 Mar 2025 12:31 PM IST
शिवानी अवस्थी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवानी अवस्थी
Updated Mon, 31 Mar 2025 12:31 PM IST
सार
कन्या पूजन से इस बात को समझें कि हर महिला सम्मान योग्य है। यहां आपको नारी सम्मान के लिए कुछ आचरणों को अपने जीवन में शामिल करने के टिप्स दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
कन्या पूजन
- फोटो : adobe
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Chaitra Navratri 2025: देवी दुर्गा को समर्पित पर्व नवरात्रि में माता के नौ रूपों की पूजा की जाती है। माता का हर स्वरूप नारी सशक्तिकरण के लिए प्रेरित करता है। इस दौरान नवरात्रि में कन्या पूजन का महत्व है। कहते हैं बिना कन्या पूजन नवरात्रि की पूजा अधूरी मानी जाती है। कन्या पूजन केवल एक धार्मिक परंपरा नहीं है, बल्कि नारी शक्ति के प्रति सम्मान और श्रद्धा प्रकट करने का प्रतीक है।
विज्ञापन
हिंदू धर्म में कन्या को देवी का स्वरूप माना जाता है और नवरात्रि के अंतिम दिनों में नौ कन्याओं को भोजन कराकर उनका पूजन किया जाता है। यह परंपरा हमें यह संदेश देती है कि हर नारी में देवी का वास है और उसका सम्मान करना हमारा कर्तव्य है। हालांकि लोग कन्या पूजन के मौके पर नन्ही बच्चियों को तो स्नेह और सम्मान देते हैं लेकिन महिलाओं को सम्मान देना भूल जाते हैं। कन्या पूजन से इस बात को समझें कि हर महिला सम्मान योग्य है। यहां आपको नारी सम्मान के लिए कुछ आचरणों को अपने जीवन में शामिल करने के टिप्स दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
नारी सम्मान के लिए अपनाएं ये आचरण
समानता का भाव
महिलाएं पुरुषों या परिवार में किसी से भी कम नहीं हैं। आपको उन्हें बराबरी का दर्जा देना चाहिए। महिलाओं को परिवार, कार्यस्थल और समाज में समान अधिकार मिलें, यह सुनिश्चित करें।
समान अवसर
बेटियों को समान अवसर दें। शिक्षा, करियर और जीवन के हर क्षेत्र में लड़कियों को प्रोत्साहित करें ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें।
सुरक्षा को प्राथमिकता दें
महिला सुरक्षा हर नागरिक की प्राथमिकता होनी चाहिए। ये केवल परिवार तक सीमित नहीं बल्कि समाज को भी महिलाओं के प्रति सम्मानजनक वातावरण बनाएं।
Chaitra Navratri 2025: ज्वाला देवी-कांगड़ा देवी समेत हिमाचल में हैं कई प्रसिद्ध देवी मंदिर
कार्यस्थल पर महिलाओं को सहयोग
दफ्तर या किसी भी कार्यक्षेत्र में महिलाओं को समान अवसर, सम्मान और सहयोग दें।
फैसलों का सम्मान
आपका आचरण ऐसा होना चाहिए जिसमें महिलाओं के फैसलों का सम्मान शामिल हो। महिलाओं की इच्छाओं और फैसलों को समझें और उनकी स्वतंत्रता का समर्थन करें।