बेडरूम में मर्द नहीं सुनना चाहते ये 8 बातें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिलेशनशिप के दौरान कई ऐसी चीजें होती हैं जिसे पार्टनर बिल्कुल सुनना पसंद नहीं करते। कुछ बातें तो ऐसी होती हैं जो रिश्ते में कड़वाहट तक भर सकती हैं। खासतौर पर सेक्स के दौरान कुछ बातों का खास ध्यान रखना चाहिए।
द हेल्थ इंडिया ने एक सूची बनाई है जिसके मुताबिक, बेडरूम में कुछ बातें मर्दों को बिल्कुल सुनना पसंद नहीं होता। आइए जानें, किन बातों से आपका पार्टनर नाराज हो सकता है।
क्या आप डिस्चार्ज हो चुके हैं?
आमतौर पर पुरुषों के मुकाबले महिलाओं को ऑर्गेज्म देर से होता है ऐसे में पुरुष पूरी कोशिश करते हैं कि अपनी पार्टनर को संतुष्ट कर सकें।
यदि आपके साथ भी ऐसा होता है तो अपने पुरुष पार्टनर से सेक्स के दौरान कभी ना पूछें कि क्या आप डिस्चार्ज हो चुके हैं। इससे आपके पार्टनर को बुरा लग सकता है।
दरअसल, ऐसा पूछने से पुरुष की ईगो को ठेस पहुंच सकती है और वे सेक्स से दूरी बना सकते हैं।
ये सिरदर्द तो मार ही डालेगा
इसमें कोई शक नहीं है कि सेक्स करने से तनाव दूर होता है लेकिन वहीं सिरदर्द से सेक्स इच्छा भी घट जाती है। यदि आपके पार्टनर को सेक्स की बेहद इच्छा है तो आप सिरदर्द का बहाना कभी ना बनाएं ना ही उन्हें सेक्स करने से रोके।
यदि आप ऐसा करते हैं तो संभव है कि आपके पार्टनर का जुनून और सेक्स इच्छा खत्म हो सकते हैं।
इस स्थिति में ना करें कोई सवाल
कई चीजें ऐसी हैं जो पुरुष की ईगो को ठेस पहुंचाती है। ऐसे में पुरुषों से कोई भी ऐसा सवाल ना पूछे जो उन्हें बुरा लग सकता है। कई बार सेक्स के दौरान पुरुष कोई प्रतिक्रिया नहीं दे पाते तो महिला को उनसे इस दौरान कोई भी अटपता सवाल नहीं पूछना चाहिए।
क्या तुम मुझे प्यार करते हो?
बहुत सी महिलाएं अपने पार्टनर से बार-बार पूछती हैं कि क्या उनका पार्टनर उनके प्यार करता है। ये इस बात की संतुष्टि कई बार करना चाहती हैं कि पार्टनर उनसे वाकई प्यार करता भी है या नहीं।
ये स्थिति पुरुषों को अपसेट कर सकती है। ऐसे में आपको बार-बार प्यार जताने वाले सवाल नहीं पूछने चाहिए।
क्या तुमने बच्चे की आवाज सुनी
शादीशुदा जोड़िया अक्सर इस स्थिति से गुजरती हैं। अचानक से उनके रिश्ते के बीच में बच्चा आ जाता है। कई बार तो सेक्स के दौरान बच्चे के रोने से सारी रात बर्बाद हो जाती है।
कई महिलाओं का फोकस तो बच्चा होने के बाद पति से हटकर पूरी तरह से बच्चे पर लग जाता है। ऐसे में यदि आप पार्टनर के साथ हैं तो पूरा फोकस पार्टनर पर ही करें।
क्या मेरा वजन बढ़ गया है?
अक्सर महिलाएं अपने वजन को लेकर चिंतित रहती हैं और बार-बार अपने पार्टनर से अपने वजन को लेकर सवाल पूछती हैं। कई बार तो महिला का वजन नहीं बढ़ता लेकिन फिर भी वह अपने वजन को लेकर पार्टनर से बार-बार सवाल पूछती हैं।
महिलाएं ये सवाल बेडरूम में सबसे ज्यादा पूछती हैं। ऐसे में आपका पार्टनर चिड़चिड़ा हो सकता है और वो आपके करीब आने के बजाय दूर जा सकता है।
मेरे एक्स को ये करना पसंद था
कोई भी महिला और पुरुष इस बात को नहीं सुनना चाहेंगे कि उनका एक्स पार्टनर क्या करता था। हर किसी को एक्स की बातें पसंद नहीं होती। ऐसे में आप भी अपने पार्टनर से कभी एक्स के बारे में बात ना करें।
क्या वो सुंदर नहीं है
महिलाएं हमेशा सुनना चाहती हैं कि वे अपने पार्टनर की नजर में दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला है। ऐसे में महिला को किसी दूसरी महिला की खूबसूरती के बारे में अपने पार्टनर से नहीं पूछना चाहिए क्योंकि ऐसी स्थिति में आपका पार्टनर झूठ नहीं बोल पाएगा और हो सकता है कि ये बात आपको अच्छी ना लगे।