फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Parsi New Year 2021: Wishes, Quotes, Images, Greetings messages

Parsi New Year 2021: जानिए क्यों 360 दिनों का होता है पारसी समुदाय का एक साल, नवरोज का त्योहार क्यों है खास?

Mon, 16 Aug 2021 12:41 PM IST
Abhilash Srivastava लाइफ स्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफ स्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Mon, 16 Aug 2021 12:41 PM IST
सार

  • 16 अगस्त को मनाया जा रहा है पारसी नववर्ष
  • 365 नहीं 360 दिनों का एक साल मानते हैं पारसी समुदाय के लोग
  • नववर्ष पर उत्सव और जश्न का माहौल

विज्ञापन
Parsi New Year 2021: Wishes, Quotes, Images, Greetings messages
पारसी नववर्ष उत्सव - फोटो : istock

विस्तार

पारसी समुदाय के लिए नवरोज का त्योहार आस्था का प्रतीक है। नवरोज दो पारसी शब्दों नव और रोज से मिलकर बना है, जिसका अर्थ है- नयादिन। यानी कि नवरोज के त्योहार के साथ पारसी समुदाय के नए साल की शुरुआत होती है। इस दिन से ही ईरानी कैलेंडर की भी शुरुआत होती है। पारसी समुदाय के लोगों में नवरोज का उत्सव पिछले 3,000 वर्षों से मनाया जाता रहा है। इस दिन पारसी समुदाय के लोग पूरे परिवार के साथ मिलकर इस उत्सव में शामिल होते हैं, एक दूसरे के साथ अपनी खुशियां बांटते हैं।
विज्ञापन

देश के कई राज्यों में पारसी समुदाय की आबादी है। अंग्रेजी कैलेंडर में वैसे तो एक साल 365 दिनों का होता है, हालांकि पारसी समुदाय के लोग 360 दिनों का ही साल मानते हैं, बाकी के पांच दिन गाथा के रूप में मनाए जाते हैं। गाथा का मतलब, वह पांच दिन जब परिवार के सभी लोग अपने पूर्वजों को याद करते हैं। साल के आखिरी पांच दिनों को गाथा के रूप में मनाया जाता है। पारसी इतिहास और कई मामलों में खास है, आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं।
विज्ञापन


क्या है नए साल की कहानी?
नवरोज़ या जमशेद-ए-नवरोज़ का त्योहार पारसी राजा, जमशेद के नाम पर रखा गया था, जिन्हें पारसी या शहंशाही कैलेंडर बनाने का श्रेय भी दिया जाता है। किंवदंती के अनुसार, जमशेद ने दुनिया को  सर्वनाश से बचाया था। राजा जमशेद ने इसी रोज सिंहासन ग्रहण किया था, तभी से इस दिन को पारसी समुदाय के लिए नए साल के रूप में मनाए जाने की शुरुआत हुई। पारसी समुदाय की मान्यताओं के अनुसार इस दिन राजा जमदेश की विशेष पूजा-अर्चना करने से परिवार में सुख और समृद्धि बढ़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Parsi New Year 2021: Wishes, Quotes, Images, Greetings messages
नवरोज का त्योहार - फोटो : istock
भारत में नवरोज का त्योहार
देश के दो राज्यों महाराष्ट्र और गुजरात में पारसी समुदाय के लोगों की आबादी अधिक है। ऐसे में इन राज्यों में नवरोज के उत्सव की धूम विशेष रूप से देखने को मिलती है। लोग अपने पारंपरिक परिधान में एक दूसरे से मिलकर शुभकामनाएं देते हैं। घरों को सजाया जाता है, स्वादिष्ट भोजन और मिठाइयां बनती हैं, लोग एक दूसरे को तोहफे देते हैं। पूजा स्थलों में विशेष आराधना होती है, फल-फूल चढ़ाए जाते हैं। ईश्वर से परिवार, समाज और देश की खुशहाली की प्रार्थना की जाती है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed