IMD Rain Alert: बारिश का अलर्ट है? मानसून से पहले घर में कर लें ये 5 जरूरी तैयारियां
Weather News: मानसून आने से पहले घर में कौन-कौन सी तैयारियां करनी चाहिए? मानसून से पहले छत और ड्रेनेज की सफाई, इन्वर्टर और बैटरी की जांच, जरूरी दस्तावेजों को सुरक्षित रखना, फर्स्ट एड किट तैयार रखना, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की सुरक्षा और बच्चों व बुजुर्गों के लिए विशेष तैयारी करना जरूरी माना जाता है। इससे बारिश के दौरान होने वाली परेशानियों और नुकसान से बचा जा सकता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Pre monsoon Preparation: जून का महीना शुरू होते ही देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। दिल्ली, पटना, देहरादून समेत कई शहरों में बारिश और आंधी-तूफान की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में भारतीय मौसम विभाग (IMD) की ओर से जारी मौसम अपडेट और बारिश के अलर्ट पर लोगों की नजर बनी हुई है। मानसून जहां गर्मी से राहत लेकर आता है, वहीं कई बार यह घरों में सीलन, बिजली की समस्या, जलभराव और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां भी साथ लाता है।
अक्सर लोग बारिश शुरू होने के बाद तैयारी करते हैं, जबकि विशेषज्ञों का मानना है कि मानसून आने से पहले ही घर और परिवार की सुरक्षा से जुड़ी जरूरी व्यवस्थाएं कर लेनी चाहिए। थोड़ी सी सावधानी आपको बड़े नुकसान से बचा सकती है। चाहे घर की छत हो, बालकनी हो, किचन हो या इलेक्ट्रॉनिक सामान, हर हिस्से को बारिश के लिए तैयार करना जरूरी है।
अगर आपके घर में बच्चे, बुजुर्ग या पालतू जानवर हैं तो तैयारी और भी महत्वपूर्ण हो जाती है। बिजली कटौती, मच्छरों का बढ़ना, फिसलन और संक्रमण जैसी समस्याएं मानसून में आम हो जाती हैं। ऐसे में एक छोटी-सी चेकलिस्ट पूरे परिवार को सुरक्षित रखने में मदद कर सकती है।
आइए जानते हैं मानसून शुरू होने से पहले घर में कौन-कौन सी तैयारियां जरूर कर लेनी चाहिए।
- छत और ड्रेनेज सिस्टम की सफाई करें
मानसून में सबसे ज्यादा समस्या पानी जमा होने की होती है। छत, पाइप और ड्रेनेज सिस्टम में जमा पत्तियां, मिट्टी या कचरा बारिश के पानी की निकासी रोक सकते हैं। इसलिए बारिश शुरू होने से पहले इनकी अच्छी तरह सफाई कर लें।
- बालकनी और खिड़कियों की जांच करें
बालकनी के ड्रेन होल बंद न हों और खिड़कियों की सीलिंग ठीक होनी चाहिए। इससे बारिश का पानी घर के अंदर आने से रोका जा सकता है। अगर कहीं दरार या रिसाव दिखाई दे तो समय रहते उसकी मरम्मत करा लें।
- इन्वर्टर और पावर बैकअप चेक करें
मानसून में बिजली कटौती की संभावना बढ़ जाती है। इसलिए इन्वर्टर, बैटरी और टॉर्च जैसी चीजों की जांच पहले से कर लें। जरूरत पड़ने पर बैटरी बदलवा लें ताकि बारिश के दौरान परेशानी न हो।
- जरूरी दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक्स सुरक्षित रखें
आधार कार्ड, पासपोर्ट, बीमा दस्तावेज, संपत्ति के कागजात और अन्य जरूरी फाइलों को वाटरप्रूफ फोल्डर में रखें। साथ ही लैपटॉप, टीवी और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को नमी से बचाने के लिए उचित व्यवस्था करें।
- फर्स्ट एड किट और परिवार की सुरक्षा पर दें ध्यान
मानसून में सर्दी-जुकाम, बुखार, संक्रमण और चोट लगने जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं। इसलिए घर में फर्स्ट एड किट तैयार रखें। बच्चों और बुजुर्गों के लिए जरूरी दवाइयों का पर्याप्त स्टॉक भी रखें। साथ ही मच्छरों से बचाव के लिए रिपेलेंट और नेट का इंतजाम करें।
बोनस टिप्स: मानसून चेकलिस्ट
-
घर में इमरजेंसी लाइट रखें।
-
सूखे राशन और पीने के पानी का स्टॉक रखें।
-
फिसलन वाले स्थानों पर एंटी-स्लिप मैट लगाएं।
-
कपड़ों और जूतों को नमी से बचाने की व्यवस्था करें।
-
पालतू जानवरों के लिए सूखी और सुरक्षित जगह तैयार रखें।